म्हसरूल में युवक की बेरहमी से हत्या, मामूली विवाद में धारदार हथियार से हमला
Nashik police: नासिक के म्हसरूल इलाके में मामूली विवाद के चलते युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को विल्होली से गिरफ्तार किया।
- Written By: आंचल लोखंडे
Nashik murder case:नाशिक के म्हसरूल (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Murder Case: नासिक शहर में हत्या की एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शनिवार देर रात म्हसरूल इलाके में मामूली विवाद के चलते एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रवि उशिले के रूप में हुई है। शनिवार रात करीब 11:30 बजे, शिकायतकर्ता भोजन के बाद टहल रहे थे और अपने परिचित रवि उशिले से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उसी गली में रहने वाले संदिग्ध ओम गवली और संतोष गवली वहां पहुंचे।
पुलिस ने दो संदिग्धों को विल्होली से दबोचा
पुरानी रंजिश या किसी मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। आरोपियों ने रवि उशिले पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में बादल फटने का खतरा टला पर घाटमाथा समेत 6 तहसीलों में तेज बारिश, SDRF तैनात, कुछ रूट बंद भी की गई बंद
Nashik Heavy Rain: कई इलाकों में जलभराव और कीचड़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गनीमत रही, कोई जनहानि नहीं
Telangana Murder Case: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर मारा
नासिक-पुणे रेलवे के लिए आर-पार की लड़ाई! 9 अगस्त ‘क्रांति दिवस’ पर सड़कों पर उतरेंगे विधायक सत्यजीत तांबे
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मोनिका राउत और सहायक पुलिस आयुक्त शेखर देशमुख दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत जांच के चक्र तेज किए और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर विल्होली स्थित एक सीएनजी पेट्रोल पंप के पीछे छिपे दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़े: अग्रवाल समाज ने लिया संकल्प, समाज के उम्मीदवारों को मिलेगा समर्थन, मीरा-भाईंदर में आक्रोश सभा
मामला दर्ज
मृतक के परिजनों की शिकायत पर म्हसरूल पुलिस थाने में ओम गवली और संतोष गवली के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हत्या के पीछे के सटीक कारणों का पता लगा रही है।लगातार हो रही ऐसी हिंसक घटनाओं से शहर में नागरिकों के बीच असुरक्षा का माहौल देखा जा रहा है।
