- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Malegaon Akhtarabad Murder Case Old Enmity Salim Sheikh Killed
मालेगांव: आधी रात हुए हमले में युवक की मौत, एक अन्य गंभीर घायल, 7 आरोपियों पर मामला दर्ज
Malegaon Murder Case: महाराष्ट्र के मालेगांव के अख्तराबाद इलाके में पुरानी रंजिश के चलते शेख सलीम शेख चांद की तलवार और कोयते से हमला कर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ।
- Written By: आंचल लोखंडे

Akhtarabad Murder Incident (सोर्सः सोशल मीडिया)
Malegaon Crime News: मालेगांव शहर के अख्तराबाद इलाके में पुरानी रंजिश के चलते शेख सलीम शेख चांद उर्फ मोहम्मद मोट्या (32) की धारदार हथियारों से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के भाई शेख हनीफ चांद उर्फ राजू की शिकायत पर पवारवाडी पुलिस स्टेशन में सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस खूनी हमले में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार यह सनसनीखेज वारदात मंगलवार, 24 मार्च की आधी रात को हुई। शिकायतकर्ता हनीफ के अनुसार, उसका भाई सलीम और उसका एक दोस्त अख्तराबाद स्थित बीड़ी गोदाम के पास खड़े थे। उसी दौरान सात से आठ संदिग्ध आरोपी लाठी-डंडे, कोयता और तलवार लेकर वहां पहुंचे।
हमले में सलीम की मौके पर ही मौत
पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए आरोपियों ने सलीम पर हमला कर दिया। एक आरोपी ने तलवार से सलीम के सिर पर वार किया, जबकि अन्य ने कोयते से उसके सिर, हाथ और पैरों पर हमला किया। इस भीषण हमले में सलीम की मौके पर ही मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai: सिग्नल पर भीख नहीं अब मिलेगा रोजगार, सिग्नल शाला बदलेगी वंचित बच्चों का भविष्य
देश छोड़कर विदेश भागने की फिराक में था भोंदू बाबा, सीएम फडणवीस ने विधानसभा में खोला अशोक खरात का कच्चा चिट्ठा
चांदुर बाजार में महावितरण की डोर-टू-डोर वसूली, बकायादारों पर कार्रवाई
अशोक खरात के खिलाफ अमरावती में सड़क पर उतरे युवक कांग्रेस कार्यकर्ता
हमले के दौरान फैयाज अहमद मोहम्मद आमीन (बड़ा कब्रिस्तान क्षेत्र) को भी जान से मारने की नीयत से निशाना बनाया गया। आरोपियों ने उसके सिर, दाहिने पैर और बाएं हाथ पर तलवार व कोयते से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़े: Akola News: जय अंबे माता संस्थान में पु. शास्त्री जनक जोशी द्वारा श्रीमद् देवी भागवत कथा आयोजित
पुलिस ने किया घटनास्थल का दौरा, स्थिति का जायजा
घटना की सूचना मिलते ही कैंप विभाग के सहायक पुलिस अधीक्षक दर्शन दुग्गड और पवारवाडी पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक आर.एस. खताल ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक किरण पाटिल कर रहे हैं।
Malegaon akhtarabad murder case old enmity salim sheikh killed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या भारत बनेगा ‘पीस मेकर’? ईरान जंग के बीच पहली बार ट्रंप ने किया PM मोदी को फोन; जानें क्या हुई बात
Mar 24, 2026 | 07:03 PMBHIM App का नया धमाका: अब बिना पिन के करें 5000 रुपये तक की UPI पेमेंट, जानें पूरा तरीका
Mar 24, 2026 | 07:03 PMRCB vs SRH के बीच होगा IPL 2026 का पहला महामुकाबला, 1300 से 47000 तक पहुंची टिकटों की कीमत, कैसे बुक करें सीट?
Mar 24, 2026 | 07:02 PMधुरंधर का टाइटल ट्रैक NBA मैच में गूंजा, विदेश में छाया देसी जलवा, भांगड़ा एम्पायर ने जीता फैंस का दिल
Mar 24, 2026 | 06:53 PMUP में 120 लोकसभा सांसद और 603 विधायक! 2029 से बदलेगा उत्तर प्रदेश का सियासी भूगोल; क्या है सरकार का प्लान?
Mar 24, 2026 | 06:49 PM30 मार्च 2026 क्यों है बड़ा शुभ दिन? इस विशेष व्रत से मिलेगा भगवान शिव से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
Mar 24, 2026 | 06:48 PMजंग के मुहाने पर ईरान का बड़ा फैसला, कट्टरपंथी जुल्घदर को बनाया नया सिक्योरिटी चीफ, अब और आक्रामक होगा तेहरान?
Mar 24, 2026 | 06:46 PMवीडियो गैलरी

25 मार्च को कोलकाता में धमाका: ओवैसी और कबीर की जोड़ी तोड़ेगी TMC का किला, जानें पूरा प्लान
Mar 24, 2026 | 01:53 PM
दूल्हा निकला महाठग; खुद को बताया कलेक्टर, तिलक में लिए 15 लाख…फिर नई नवेली पत्नी का ही करने लगा सौदा- VIDEO
Mar 23, 2026 | 10:05 PM
डॉक्टर सईद खान की घिनौनी करतूत! हिंदू युवती को नशीला इंजेक्शन देकर किया रेप, तस्वीरें खींचकर किया ब्लैकमेल
Mar 23, 2026 | 09:58 PM
जिंदगी या जंग? खचाखच भरी ट्रेन, मूसलाधार बारिश और गेट पर लटकता कांपता हुआ यात्री; वायरल हुई बेबसी की तस्वीर
Mar 23, 2026 | 09:54 PM
संसद में गूंजी शांभवी चौधरी की शायरी! विपक्ष पर कसा तंज, PM मोदी के ‘राजधर्म’ को बताया सबसे ऊपर- VIDEO
Mar 23, 2026 | 09:48 PM
कोल्हापुर के ज्योतिबा मंदिर में पुजारियों का तांडव! श्रद्धालुओं को जमीन पर पटककर लातों से पीटा, वीडियो वायरल
Mar 23, 2026 | 09:42 PM














