-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Majhi Ladki Bahin Scheme Fake News Diwali Bonus Of 5 Thousand To Sisters Going Viral
लाडली बहनों को 5 हजार का दिवाली बोनस! महिला और बाल विकास विभाग ने महिलाओं से की अपील, कहा-अफवाह है ये संदेश
- Written By: प्रिया जैस
सोशल मीडिया पर हाल ही में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना से जुड़ी अफवाहें फैल रही है। इस पर महिला और बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण यह योजना कुछ दिनों के लिए स्थगित की गई है।

माझी लाडकी बहीन योजना (सौजन्य-नवभारत)
नाशिक: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना के तहत दिवाली के अवसर पर लाभार्थी महिलाओं को 5 हजार रुपये का बोनस मिलने की अफवाहें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। महिला और बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण यह योजना कुछ दिनों के लिए स्थगित की गई है।
विभाग ने लोगों से अफवाओं पर ध्यान न देने की अपील की है। महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण’ योजना की घोषणा की थी, लेकिन चुनाव आचार संहिता के कारण यह योजना कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दी गई है।
सोशल मीडिया पर दावे
इस बीच सोशल मीडिया पर इस योजना से संबंधित कई दावे किए जा रहे हैं, जैसे कि आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है, दिवाली पर लाभार्थी महिलाओं को 5 हजार रुपये का बोनस मिलेगा और उनके बैंक खातों की जांच की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
रोजगार भी, सुरक्षित सफर भी: महिलाओं के लिए पिंक ई-रिक्शा योजना, मंत्री अदिती तटकरे ने बताई सरकार की योजना
महाराष्ट्र में बाल अपराधियों की आयु सीमा 16 वर्ष करने का प्रस्ताव,गंभीर अपराधों पर सख्ती की तैयारी
ठाणे-पालघर जिला बैंक चुनाव में शिवसेना का दबदबा, रंग लाई शिंदे की रणनीति, BJP समर्थित पैनल को की हुई करारी हार
‘मिशन दुर्गा’ से महिलाओं को मिला सशक्तिकरण का मंत्र, मीरा रोड में हुआ विशाल सखी सम्मेलन
महिला और बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है और विभाग से इस संबंध में कोई आदेश नहीं आया है। इसलिए, महिलाएं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्टों पर विश्वास न करें।
हजारों महिलाएं वंचित
राज्य में कई महिलाएं योजना का लाभ उठा चुकी हैं, लेकिन जिले में हजारों महिलाएं अभी भी इसके लाभ से वंचित हैं। आवेदन प्रक्रिया को पूरा करते समय तकनीकी कठिनाइयों के कारण कई महिलाएं आवेदन नहीं कर पाईं। इसके अलावा, आचार संहिता लागू होने से आवेदन प्रक्रिया अचानक बंद हो गई है, जिससे जिले की हजारों महिलाओं में असमंजस और चिंता है।
यह भी पढ़ें- निवासी और डेवेलपर्स नहीं दे रहे म्हाडा को भाड़ा, पुनर्विकास में बढ़ रही मुश्किलें, 188 करोड़ रुपये बकाया
अस्थायी रूप में बंद है योजना
चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद, निर्वाचन आयोग ने आर्थिक लाभ प्रदान करने वाली योजनाओं को निलंबित करने की अधिसूचना जारी की है। जिला महिला व बाल विकास अधिकारी सुनील दुसाने ने बताया कि आयोग ने सरकार को मतदाताओं पर प्रभाव डालने वाली योजनाओं को बंद करने का आदेश दिया। इसके परिणामस्वरूप, महिला और बाल विकास विभाग ने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है।
अफवाहों पर न करें भरोसा
सोशल मीडिया पर ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण’ योजना से संबंधित कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं। लेकिन सरकारी स्तर पर इसके संबंध में कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। इसलिए, इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है। महिलाओं से अनुरोध है कि वे इन अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्टों पर विश्वास न करें। सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त करें।
Majhi ladki bahin scheme fake news diwali bonus of 5 thousand to sisters going viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMNMPB Recruitment 2026: राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड में 7 पदों पर निकली भर्ती, 30 जुलाई तक करें ऑफलाइन आवेदन
Jul 12, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














