Nashik News: महिला एवं बाल विकास अधिकारियों का आंदोलन, काम ठप, 2 फरवरी से चरणबद्ध तरिकेसे प्रदर्शन
Women And Child Development Department: महाराष्ट्र में महिला एवं बाल विकास विभाग के राजपत्रित अधिकारी संशोधित पद संरचना और अन्य मांगों को लेकर 2 फरवरी से चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।
- Written By: आंचल लोखंडे
Gazetted officers strike (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik News: महाराष्ट्र राज्य महिला एवं बाल विकास विभाग के राजपत्रित अधिकारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर फरवरी माह से चरणबद्ध आंदोलन करने की चेतावनी दी है। अधिकारियों के इस रुख से विभाग के प्रशासनिक कामकाज और महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन पर गंभीर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
राजपत्रित अधिकारी संगठन का आरोप है कि सरकार पिछले कई वर्षों से उनकी जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यह विरोध प्रदर्शन 2 फरवरी से 12 फरवरी के बीच चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।
संशोधित पद संरचना समेत अन्य मांगे
अधिकारियों की प्रमुख मांगों में विभाग की संशोधित पद संरचना तैयार करना, योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए पर्याप्त जनशक्ति उपलब्ध कराना, जिला परिवीक्षा अधिकारी पद को राजपत्रित घोषित करना तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम वेतन अधिनियम और नई श्रम संहिता के अंतर्गत नीति निर्धारित करना शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
डोंगरी की सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, ठंडे बस्ते में मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट, भूमाफिया पुनः सक्रिय
मालेगांव-सटाणा मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग तेज, मंत्री दादा भुसे ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
सिंहस्थ कुंभ मेले के अवसर पर जिला निवेश परिषद, आयुक्त कुशवाह ने दिए तैयारियों के निर्देश
मुंबई में मजदूर दिवस पर गरजे भाई जगताप, बोले-काले कानूनों के खिलाफ लड़ाई तेज होगी
आंदोलन की रूपरेखा
- अधिकारी संगठन ने आंदोलन को निम्नलिखित चरणों में संचालित करने की घोषणा की है।
- 2 से 3 फरवरी: सभी अधिकारी काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे और सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे।
- 4 से 6 फरवरी: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली सभी बैठकों का बहिष्कार।
- 9 से 11 फरवरी: पूर्ण काम बंद आंदोलन (हड़ताल)।
- 12 फरवरी से: अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश।
महिला एवं बाल विकास विभाग के इस सख्त रुख के कारण फरवरी के पहले पखवाड़े में विभाग की कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं की गति प्रभावित होने की संभावना है।
