महाराष्ट्र में आज से छाएंगे बादल, तापमान में होगी बढ़ोतरी, तीन दिनों तक बूंदाबांदी के आसार
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में 2 फरवरी से तीन दिनों तक बादल और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं, जबकि फरवरी महीने में ठंड सामान्य से कम और तापमान अधिक रहने की संभावना है।
- Written By: आंचल लोखंडे
cloudy weather drizzle (सोर्सः सोशल मीडिया)
Cloudy Weather Drizzle: महाराष्ट्र में आज, सोमवार 2 फरवरी से अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और छिटपुट स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। यह जानकारी सेवानिवृत्त मौसम वैज्ञानिक माणिकराव खुळे (आईएमडी, पुणे) ने दी है।
सोमवार से बुधवार, 4 फरवरी के बीच नाशिक, त्र्यंबकेश्वर, दिंडोरी, निफाड, सटाणा, कलवण, देवला, मालेगांव सहित धुलिया, साक्री, शिंदखेड़ा, शिरपुर, संगमनेर, अकोला, कोपरगांव, राहता, सिन्नर और इगतपुरी में मुख्य रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। इसके अलावा नंदुरबार और जलगांव जिलों में भी कहीं-कहीं 2 से 4 मिमी तक बहुत हल्की बारिश हो सकती है।
फरवरी में सामान्य से कम रहेगी ठंड
गुरुवार, 5 फरवरी से बादल छंटने की संभावना जताई गई है। फरवरी के पहले सप्ताह, यानी 7 फरवरी तक उत्तर कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के 13 जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने का अनुमान है। इसके कारण रात के समय ठंड के बजाय गर्मी या उमस महसूस हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
सोलापुर में किसानों का रास्ता रोको आंदोलन, राजू शेट्टी के नेतृत्व में हाईवे परियोजना का विरोध
पिंपरी-चिंचवड़ में 60 करोड़ का कथित उपसूचना घोटाला, कार्रवाई नहीं होने पर उठे सवाल
पुणे में पति की हैवानियत: बेटा न होने पर पत्नी पर एसिड अटैक का आरोप, 15 दिन तक घर में रखा बंद
Ashok Kharat Case में बड़ा खुलासा: 17 आपराधिक मामले, ईडी और एसआईटी की जांच तेज
राज्य के शेष 23 जिलों में तापमान सामान्य के आसपास रहने से हल्की ठंड का अनुभव होगा। महीने के शेष तीन हफ्तों में मुंबई, कोंकण, खानदेश और मध्य महाराष्ट्र सहित 19 जिलों में ठंड का प्रभाव तुलनात्मक रूप से कम रहने की संभावना है।
ये भी पढ़े: ‘खड़गे निराश हैं क्योंकि सत्ता दूर है’ आठवले ने अपने अंदाज में दिया जवाब, बजट को बताया सबका साथ, सबका विकास
बागवानी फसलों को अतिरिक्त सिंचाई की आवश्यक
मौसम विशेषज्ञ माणिकराव खुले के अनुसार, नाशिक और अहिल्यानगर को छोड़कर राज्य के अन्य 34 जिलों में अधिकतम तापमान फरवरी के औसत से अधिक रह सकता है। दोपहर की तेज धूप के कारण रबी सीजन की बागवानी फसलों को अतिरिक्त सिंचाई की आवश्यकता पड़ सकती है।
वर्षा के आंकड़ों के आधार पर, इस वर्ष अहिल्यानगर, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, अमरावती, नागपुर और भंडारा को छोड़कर शेष 30 जिलों में बारिश औसत से कम रहने का अनुमान है। इसका अर्थ है कि फरवरी का अधिकांश समय शुष्क रहेगा, जो रबी फसलों की कटाई और सुरक्षा के लिहाज से लाभदायक साबित हो सकता है।
