Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

द्वारका ग्रेड सेपरेटर: निमाणी बस स्टैंड पर यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, बिना पूर्व सूचना रूट डायवर्जन से हजारों य

Dwarka Grade Separator: द्वारका ग्रेड सेपरेटर के काम के कारण निमाणी बस स्टैंड पर बिना पूर्व सूचना किए गए रूट डायवर्जन से हजारों यात्री परेशान हैं और मुंबई की बसें अब महामार्ग स्टैंड से चलेंगी।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 01, 2026 | 07:15 PM

Nimani Bus Stand issue (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik Traffic Diversion: द्वारका सर्कल पर प्रस्तावित ग्रेड सेपरेटर के निर्माण कार्य के चलते किए गए यातायात बदलावों का सबसे बड़ा असर निमाणी बस स्टैंड से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों पर पड़ रहा है। बिना किसी ठोस पूर्व सूचना, वैकल्पिक व्यवस्था या यात्री सुविधा केंद्र के लागू किए जा रहे इन बदलावों से निमाणी बस स्टैंड पर भ्रम और भारी नाराजगी का माहौल बन गया है।

निमाणी बस स्टैंड से रोजाना सूरत, वापी, इंदौर, मालेगांव, जलगांव, धुलिया, नंदुरबार सहित छत्रपति संभाजीनगर और जालना की ओर जाने वाली सैकड़ों बसें संचालित होती हैं। अब इन सभी बसों को नांदुरनाका-नासिक रोड-इंदिरानगर अंडरपास मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा, जिससे यात्रियों का यात्रा समय काफी बढ़ जाएगा।

यात्रियों की बढ़ती चिंताएं

मार्ग परिवर्तन के कारण यात्रियों का समय और खर्च दोनों बढ़ेंगे, साथ ही उन्हें अन्य परिवहन साधनों पर निर्भर रहना पड़ेगा। पर्याप्त जानकारी के अभाव में बस छूटने की आशंका बनी हुई है, जबकि बुजुर्गों, महिलाओं और बीमार यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

‘खड़गे निराश हैं क्योंकि सत्ता दूर है’ आठवले ने अपने अंदाज में दिया जवाब, बजट को बताया सबका साथ, सबका विकास

‘बजट में महाराष्ट्र को कुछ नहीं मिला’, विजय वडेट्टीवार ने बोले- टैक्स हमारा, फंड दूसरों को क्यों?

‘विकसित भारत’ के संकल्प का ठोस रोडमैप, रोजगार, स्वास्थ्य और तकनीक पर केंद्रित बजट की छगन भुजबल ने की सराहना

सड़क निर्माण में धांधली: नासिक मनपा आयुक्त की बड़ी कार्रवाई, घटिया सामग्री के उपयोग पर काम रुकवाया

मुंबई की बसें अब महामार्ग बस स्टैंड से होंगी संचालित

धुलिया और जलगांव मार्ग से मुंबई आने-जाने वाली सभी राज्य परिवहन (एसटी) बसों के निमाणी बस स्टैंड पर रुकने तथा यात्रियों को चढ़ाने-उतारने पर रोक लगा दी गई है। ये बसें अब सीधे महामार्ग बस स्टैंड से संचालित होंगी। ग्रामीण क्षेत्रों से आकर मुंबई की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह बदलाव सबसे अधिक कष्टदायक साबित हो रहा है।

सहायता केंद्र और सूचना बोर्ड की मांग

निमाणी बस स्टैंड पर बढ़ते तनाव को देखते हुए यात्रियों ने प्रशासन से तत्काल निम्नलिखित व्यवस्थाओं की मांग की है।

स्वतंत्र यात्री मार्गदर्शन केंद्र (Help Desk) की स्थापना

ये भी पढ़े: हिवरा संगम में ‘खूनी’ हाईवे, रेत के ट्रक ने 2 दोस्तों को कुचला, तीन दिनों में तीसरे हादसे से दहला इलाका

बदले हुए रूट और समय सारणी के बड़े सूचना बोर्ड

अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति तथा लाउडस्पीकर के माध्यम से नियमित घोषणाएं की। जानकारों का मानना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते यात्रियों के लिए सुलभ उपाय नहीं किए, तो द्वारका ग्रेड सेपरेटर का काम शुरू होने से पहले ही निमाणी बस स्टैंड यात्रियों के बड़े विरोध का केंद्र बन सकता है।

प्रतिक्रिया

नासिक-सटाणा के यात्री प्रदीप शिलावट ने कहा कि “हम ग्रामीण क्षेत्रों से सुबह जल्दी आते हैं। निमाणी से ही मुंबई की बस मिलती थी। अब अचानक बसें महामार्ग स्टैंड शिफ्ट कर दी गईं। वहां कैसे पहुंचें, कोई सूचना नहीं दी गई। यह सरासर अन्याय है।”

Dwarka grade separator nashik nimani bus stand route diversion

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 01, 2026 | 07:15 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Nashik News
  • Traffic Control

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.