कल से 12वीं की परीक्षा, 129 केंद्रों पर कड़ा पहरा, नासिक जिले के 82 हजार से अधिक छात्र होंगे शामिल
Maharashtra HSC Exam 2026: महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं परीक्षा 10 फरवरी से शुरू हो रही है, नासिक जिले में 129 केंद्रों पर 82 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे।
- Written By: आंचल लोखंडे
Maharashtra HSC exam 2026 (सोर्सः सोशल मीडिया)
HSC Exam Centers Nashik: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की लिखित परीक्षाएं मंगलवार, 10 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इस वर्ष नकलमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने के लिए बोर्ड प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। अकेले नासिक जिले में 129 परीक्षा केंद्रों पर कुल 82,338 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
मंगलवार को पहला पेपर अंग्रेजी विषय का होगा। बोर्ड ने इस बार नकल रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। जिन केंद्रों पर सीसीटीवी की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां के कर्मचारियों को अन्य केंद्रों पर नियुक्त किया गया है, ताकि छात्र स्थानीय जान-पहचान का लाभ उठाकर नकल न कर सकें। इसके अलावा, केंद्र संचालकों को छात्रों के लिए पेयजल, सुचारू बिजली आपूर्ति और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
नकल रोकने के लिए सीसीटीवी से होगी निगरानी
बोर्ड द्वारा उड़नदस्तों (भरारी पथक) की नियुक्ति की गई है। बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नकल के मामलों, डमी परीक्षार्थियों, परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचने वाले विद्यार्थियों और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या मोबाइल लेकर आने वालों पर तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाए।
सम्बंधित ख़बरें
ST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
शालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
नासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
मानसून की मार से नासिक में सब्जियों के दाम 30% तक बढ़े, महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट
एक नजर आंकड़ों पर
शाखावार विद्यार्थी संख्या:
- विज्ञान: 96,625
- कला: 54,881
- वाणिज्य: 19,063
- व्यावसायिक: 2,943
- तकनीकी विज्ञान: 179
ये भी पढ़े: संभाजीनगर में सनसनी, नाबालिग को शादी का झांसा, यौन शोषण का खुलासा; आरोपी गिरफ्तार
जिलानुसार विद्यार्थी संख्या:
- नासिक: 82,338
- जलगांव: 48,281
- धुलिया: 24,929
- नंदुरबार: 18,140
