भोंदूबाबा अशोक खरात पर भड़के सुधीर मुनगंटीवार; बोले- न कोर्ट, न ट्रायल, सीधे बीच चौराहे पर हो फांसी
Ashok Kharat Case: भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कई महिलाओं से दुष्कर्म के आरोपी अशोक खरात के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए उसे सार्वजनिक रूप से मौत की सजा देने की मांग की है।
- Written By: आकाश मसने
सुधीर मुनगंटीवार, इनसेट- अशोक खरात (सोर्स: सोशल मीडिया)
Sudhir Mungantiwar On Ashok Kharat: भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने शनिवार को ‘ढोंगी बाबा’ अशोक खरात को मौत की सजा देने की मांग की। खरात को पिछले तीन वर्षों में एक महिला के साथ कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में 18 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, कई शिकायतें मिलने के बाद खरात के खिलाफ यौन उत्पीड़न, जबरन वसूली और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में अब तक आठ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
क्या बोले सुधीर मुनगंटीवार?
भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने संवाददाताओं से कहा कि मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं, लेकिन अशोक खरात के बर्बर कृत्यों को देखने और सुनने के बाद, ऐसा लगता है कि उसे किसी भी प्रकार की कानूनी रियायत नहीं मिलनी चाहिए। कोई अदालत नहीं, कोई कार्यवाही नहीं हो। ऐसे व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से दंडित किया जाना चाहिए और फांसी दी जानी चाहिए। उसने छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत का अपमान किया है और महिलाओं का अनादर किया है। ऐसे कृत्य महाराष्ट्र और उसके मूल्यों पर धब्बा हैं।
कड़ी कार्रवाई से अन्य स्वयंभू बाबाओं को कड़ा संदेश जाएगा
सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि कड़ी कार्रवाई से अन्य स्वयंभू बाबाओं को कड़ा संदेश जाएगा। उन्होंने खेद व्यक्त किया कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, सावित्रीबाई फुले और शाहू महाराज जैसे धर्म सुधारकों की शिक्षाओं को विद्यालयों में पढ़ाए जाने के बावजूद, धर्म को बदनाम करने वाली ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। मुनगंटीवार ने एनसीपी की नेता रुपाली चाकणकर के महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष पद से इस्तीफे पर कहा कि गंभीर आरोप सामने आने पर इस्तीफे की मांग करना गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे यह सुनिश्चित होता है कि जांच प्रभावित न हो।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर के विकास के लिए 909 करोड़ का बजट मंजूर: बैठक में सौर ऊर्जा और कानून व्यवस्था पर रहा जोर
अनिस ने जारी की 35 पाखंडी बाबाओं की पूरी लिस्ट, अशाेक खरात के बाद महाराष्ट्र में भोंदू बाबाओं पर महाकार्रवाई
NEET UG परीक्षा विवाद: छत्रपति संभाजीनगर में फूटा छात्रों का गुस्सा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
छत्रपति संभाजीनगर में खरीफ बैठक के दौरान तीखी बहस: मक्का खरीद को लेकर पालकमंत्री और कांग्रेस सांसद भिड़े
यह भी पढ़ें:- ‘महिलाओं के साथ जो किया वो अनुष्ठान का हिस्सा’, अशोक खरात का SIT के सामने अजीबोगरीब दावा, कहा- मैंने जिनका…
बता दें कि अशोक खरात को महिलाओं का यौन शोषण करने के मामले में नासिक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नासिक जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी को 29 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा है। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने कई खुलासे कई हैं। खरात कथित तौर पर बड़े पैमाने पर हवाला रैकेट चला रहा था और काला धन विदेश भेजने में शामिल था।
