-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Sudhir Mungantiwar To Contest 2029 Election From Chandrapur Ballarpur Politics
2029 में चंद्रपुर से टिकट पक्का, सुधीर मुनगंटीवार ने कर दिया ऐलान! राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
- Written By: प्रिया जैस
Chandrapur Vidhan Sabha Delimitation: सुधीर मुनगंटीवार का बड़ा ऐलान। 2029 में चंद्रपुर से लड़ेंगे चुनाव। बल्लारपुर छोड़ अपने पुराने गढ़ में वापसी की तैयारी। सीएम फडणवीस से हुई चर्चा।

सुधीर मुनगंटीवार और किशोर जोरगेवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Sudhir Mungantiwar 2029 Election: बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने यहां साफ कर दिया कि, वर्ष 2029 के विधानसभा चुनाव में उनका भाजपा की ओर से चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से लड़ना तय है। उन्होंने कहा कि, वर्ष 2027 में विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन होने जा रहा है। इस परिसीमन के बाद संभवतः चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र का आरक्षण हटना तय है, ऐसे में उनका भाजपा की ओर से चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनने का रास्ता आसान हो जाएगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि, इस संदर्भ में उनकी राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सफल चर्चा हुई है, उन्होंने भी उनके इस प्रस्ताव को सहमति दी है। गुढ़ी पाड़वा के मौके पर मुनगंटीवार सिविल लाइंस परिसर में एक प्रस्तावित निवासी संकुल के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे।
‘ भी पुनः चंद्रपुर आऊंगा’।
मुनगंटीवार ने कहा कि, वे मूलतः चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ही जनप्रतिनिधि है। विधानसभा क्षेत्रों के पिछले परिसीमन के बाद चंद्रपुर क्षेत्र आरक्षित होने से उन्हें मजबूरन बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना पड़ा था, लेकिन अब विधानसभा क्षेत्रों के आगामी पुनर्रचना के बाद उनकी चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में वापसी तय है।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर: जिवती के किसानों को भी मिलेगा योजनाओं का लाभ, CM फडणवीस ने दिए ऑफलाइन सातबारा जारी करने के निर्देश
लोन से लेकर डिपॉजिट तक में खेल! ऑडिट में खुली पोल, चंद्रपुर की पतसंस्था में ढाई करोड़ का गबन
चंद्रपुर में सर्पदंश से 6 वर्षीय मासूम की मौत, जिवती की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
चंद्रपुर में 43,816 किसानों का डेटा पोर्टल पर अपलोड, कर्जमाफी योजना को मिली रफ्तार
उन्होंने विनोदपूर्ण शैली में कहा कि, जिस प्रकार से मुख्यमंत्री फडणवीस बार बार कहते थे कि, ‘मैं पुनः आऊंगा’ ठीक उसी प्रकार से मेरा भी अब यही नारा है कि, ‘मैं भी पुनः चंद्रपुर आऊंगा’।
- 2009, 2014, 2019 और 2024 में बल्लारपुर से विधायक बने
- 1999 और 2004 में चंद्रपुर से विधायक रहे
- 1989 और 1991 में लोकसभा चुनाव में हुई थी हार
मची हलचल
सुधीर मुनगंटीवार के इस वक्तव्य से चंद्रपुर जिले की राजनीति में अब हलचल पैदा कर दी है। मुनगंटीवार के इस बयान पर जिले की राजनीति गरमा गई है। जिले में अब यह चर्चा रंग लाने लगी है कि, अगर चंद्रपुर क्षेत्र से मुनगंटीवार भाजपा से चुनाव लड़ेंगे तो फिर भाजपा के वर्तमान विधायक किशोर जोरगेवार का राजनीतिक भविष्य क्या होगा।
यह भी पढ़ें – अशोक खरात का पैर धोने वाली रूपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा, CM फडणवीस ने सफाई सुनने से किया इनकार
कहा जा रहा है कि, या तो जोरगेवार को कोई अन्य विधानसभा क्षेत्र तलाशना होगा या फिर उन्हें दूसरी किसी राजनीतिक पार्टी का सहारा लेकर चुनाव मैदान में उतरना होगा। उल्लेखनीय है कि, मुनगंटीवार का राजनीतिक करियर चंद्रपुर शहर से ही प्रारंभ हुआ था। उन्होंने वर्ष 1989 और 1991 में लोकसभा चुनाव लड़ा था, दोनों चुनावों में विफलता के बाद उन्होंने 1995 में चंद्रपुर क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ा और वे विधायक बने।
तब से वर्ष 1999 और 2004 में भी वे चंद्रपुर से विधायक बने रहे। वर्ष 2009 में परिसीमन के बाद उन्हें बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना पड़ा। बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र से 2009, 2014, 2019 और 2024 के चुनावों के बाद वे बल्लारपुर क्षेत्र से लगातार चार बार विधायक बने हुए है।
- नवभारत लाइव पर चंद्रपुर से संजय तायडे की रिपोर्ट
Sudhir mungantiwar to contest 2029 election from chandrapur ballarpur politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मथुरा में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो महिलाओं को मारी टक्कर; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, चालक फरार
Jul 01, 2026 | 03:21 PMएयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने संभाला वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ का पद, जानें कैसा है उनका सैन्य सफर
Jul 01, 2026 | 03:17 PMप्रजा फाउंडेशन की रिपोर्ट से बीएमसी बेनकाब, मुंबई में प्रदूषण की शिकायतें 531% बढ़ीं, स्वच्छता में नहीं मिली
Jul 01, 2026 | 03:13 PMघोट-रेगडी मार्ग की बदहाल सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांग की
Jul 01, 2026 | 03:13 PMMP ATS की बड़ी कार्रवाई: 14 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए आतंकी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार 3 आरोपी
Jul 01, 2026 | 03:11 PMयवतमाल में आदिवासी छात्रावास प्रवेश प्रक्रिया शुरू, हॉस्टल में प्रवेश की पहली मेरिट सूची 6 जुलाई को
Jul 01, 2026 | 03:02 PMअहेरी महिला व बाल अस्पताल में डॉक्टरों की भर्ती की मांग, पार्षद अमोल मुक्कावार का बेमियादी अनशन शुरू
Jul 01, 2026 | 03:01 PMवीडियो गैलरी

दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM
MP कांग्रेस में सब ठीक? दिग्विजय-पटवारी की जुगलबंदी पर उठे सवाल, बढ़ रही BJP की ताकत; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:47 PM
अयोध्या के बाद अब आगरा के मंदिर में डाका! भगवान के चढ़ावे पर ‘चौथ’ वसूलने का Video हुआ वायरल
Jun 30, 2026 | 10:39 PM














