व्यापारियों ने वापस लिया हड़ताल का फैसला, लासलगांव मंडी में प्याज की नीलामी शुरू, किसानों को बड़ी राहत
Lasalgaon Onion Market News: देश की प्रमुख प्याज मंडी लासलगांव में डीजल किल्लत के चलते रुकी प्याज और अनाज की नीलामी फिर शुरू हो गई है। प्रशासन के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने हड़ताल वापस ले ली।
- Written By: आंचल लोखंडे
Lasalgaon Onion Market (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Lasalgaon Mandi News: प्याज की देश की अग्रणी मंडी के रूप में प्रसिद्ध लासलगाव कृषि उपज मंडी समिति के व्यापारियों ने डीजल की किल्लत का हवाला देकर नीलामी में शामिल न होने का अपना फैसला आखिरकार वापस ले लिया है। इसके बाद सोमवार (25 मई) से मंडी में प्याज और अन्य अनाज (भुसार) की नीलामी पूर्ववत शुरू हो गई, जिससे प्याज उत्पादक किसानों ने बड़ी राहत की सांस ली है।
दरअसल, डीजल की भारी किल्लत के कारण राज्य और अन्य राज्यों में कृषि उत्पादों के परिवहन के लिए ट्रक उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे। इसी समस्या को सामने रखते हुए व्यापारी एसोसिएशन ने मंडी प्रशासन को एक पत्र सौंपा था, जिसमें उन्होंने सोमवार, 25 मई से प्याज और अनाज की नीलामी में हिस्सा न लेने की बात कही थी। व्यापारियों के इस अचानक फैसले से क्षेत्र के प्याज उत्पादक किसानों में चिंता और अनिश्चितता का माहौल बन गया था।
प्रशासन की मध्यस्थता से निकला हल
बढ़ते तनाव को देखते हुए निफाड के तहसीलदार विशाल नाइकवाड़े की अध्यक्षता में एक आपातकालीन बैठक बुलाई गई। साथ ही इस पूरी स्थिति से जिला कलेक्ट्रेट को भी अवगत कराया गया। बैठक के दौरान प्रशासन की ओर से व्यापारियों और किसानों को प्राथमिकता के आधार पर डीजल उपलब्ध कराने का ठोस आश्वासन दिया गया। इस सकारात्मक आश्वासन के बाद व्यापारियों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया और सोमवार को मंडी में प्याज व अनाज की नीलामी सुचारू रूप से संपन्न हुई।
सम्बंधित ख़बरें
कर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
एक्टर शेखर सुमन के शो के प्रोड्यूसर धर्मेश संघानी पर ED की रेड, विदेशों में छिपी संपत्तियों का खुलासा
सावधान! पंढरपुर वारी के चलते पुणे-पंढरपुर हाईवे के ट्रैफिक में बड़ा बदलाव; 10 से 15 जुलाई तक इन रास्तों का करें
छत्रपति संभाजीनगर की हर संपत्ति को मिलेगा अलग पीआर कार्ड, ड्रोन सर्वे से बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड
ये भी पढ़े: वर्धा में भीषण गर्मी का कहर, 47°C के पार तापमान; 25 मई तक रेड अलर्ट जारी
सोमवार को मंडी में प्याज की आवक और बाजार भाव
सोमवार को शुरू हुई नीलामी के पहले दिन मंडी में प्याज की अच्छी-खासी आवक देखने को मिली। बाजार के आंकड़े इस प्रकार रहे:
कुल आवक: लगभग 538 वाहनों से 8 हजार 240 क्विंटल प्याज मंडी पहुंचा।
- अधिकतम दर: 1,812 रुपये प्रति क्विंटल।
- न्यूनतम दर: 500 रुपये प्रति क्विंटल।
- औसत दर: 1,350 रुपये प्रति क्विंटल।
