Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गणेशोत्सव की रौनक में पिसा खानदेश, 635 बसें कोकण रवाना, यात्री घंटों फंसे

Nashik News: गणेशोत्सव के लिए खानदेश से 635 बसें कोकण भेजी गईं, जिससे स्थानीय रूट ठप हो गए और यात्रियों को घंटों बस स्टैंड पर परेशान होना पड़ा, अब गुस्सा आंदोलन में बदलने की चेतावनी दे रहा है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Aug 26, 2025 | 01:44 PM

गणेशोत्सव 635 बसें कोकण रवाना (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: गणेशोत्सव पर कोकण वासियों की सुविधा के नाम पर एसटी महामंडल ने खानदेश की 635 बसें झोंक दी हैं। इससे धुलिया, जलगांव, नंदुरबार, शहादा और संभाजी नगर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बस स्टैंडों पर अव्यवस्था का आलम है। यात्री दो-दो घंटे तक खड़े रहकर बस का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि महामंडल की यह ‘भावनात्मक सेवा’ अब खानदेश के लिए परेशानी बन गई है।

कोकण में गणेशोत्सव का उत्साह चरम पर है। रोजगार और शिक्षा के लिए घर छोड़कर गए कोकणवासी गणपति बप्पा के दर्शन और अपनों से मिलने लौट रहे हैं। इसी वजह से धुलिया डिवीजन की 310 और जलगांव डिवीजन की 325 बसें 23 अगस्त की मध्यरात्रि से ठाणे-बोरिवली डिपो भेज दी गईं। ये बसें गुहागर, चिपलून, देवगड, सावंतवाडी, राजापुर, दापोली, मालवण और रत्नागिरी जैसे गंतव्यों पर दौड़ रही हैं। लेकिन इस ‘सेवा’ की कीमत खानदेश को चुकानी पड़ रही है, जहां स्थानीय रूट्स लगभग ठप पड़ गए हैं। हमारी टीम ने पुलिया बस स्टैंड पर देखा कि यात्री सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बस का इंतजार करते रहे, लेकिन गाड़ियां नहीं आईं।

कोकण को प्राथमिकता

स्थिति नंदुरबार और संभाजी नगर रूट पर और भी बदतर है। यात्री दो घंटे तक इंतजार करना आम बात मान चुके हैं, कई बार तो बसें आती ही नहीं। एसटी महामंडल के एक अधिकारी ने माना कि फिलहाल हमारी समयसारिणी से बसें संचालित नहीं हो रही हैं। कोकण को प्राथमिकता दी गई है, और स्थानीय रूट तभी सामान्य होंगे जब अन्य डिपो से बसें उपलब्ध होंगी।

नवभारत की जांच में सच आया सामने

यात्रियों का गुस्सा अब फूट रहा है। जलगांव के व्यवसायी संतोष पाटिल ने सवाल उठाया कि जब स्थिति का अंदाजा था तो महामंडल और आरटीओ ने निजी गाड़ियों की व्यवस्था क्यों नहीं की?

नवभारत की जांच में यह भी सामने आया कि पिछले साल भी गणेशोत्सव के समय यही हालात बने थे। सवाल उठता है कि क्या खानदेश हर बार कोकण की ‘भावनाओं’ के नाम पर बलिदान होता रहेगा?

आरटीओ की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। यात्रियों की मांग है कि तुरंत अतिरिक्त बसें चलाई जाएं या निजी व्यवस्था की जाए। अगर जल्द समाधान नहीं निकला, तो आंदोलन की चिंगारी भड़क सकती है।

Khandesh got immersed in the splendor of ganeshotsav 635 buses left for konkan passengers got stranded for hours

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 26, 2025 | 01:44 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nashik
  • Nashik News

सम्बंधित ख़बरें

1

मनमाड़–इंदौर रेल परियोजना: किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा, बावनकुले का आश्वासन

2

चंद्रपुर के मूल में दाह संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ियां, कांग्रेस नेता संतोष रावत ने दी आंदोलन की

3

रायगढ़ की अर्थव्यवस्था में रफ्तार, 2028 तक जीडीपी होगी 3 लाख करोड़

4

विशाखापट्टनम के जंगलों में कल्याण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 गांजा तस्कर गिरफ्तार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.