मनमाड़–इंदौर रेल परियोजना: किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा, बावनकुले का आश्वासन
Nashik News: इंदौर रेलवे लाइन परियोजना के लिए चल रहे भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों में नाराज़गी के बीच राज्य सरकार ने उन्हें राहत का भरोसा दिया है।
- Written By: सोनाली चावरे
चंद्रशेखर बावनकुले (pic credit; social media)
Maharashtra News: मनमाड़–इंदौर रेलवे लाइन परियोजना के लिए चल रहे भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों में नाराज़गी के बीच राज्य सरकार ने उन्हें राहत का भरोसा दिया है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने सोमवार को मंत्रालय में आयोजित बैठक में स्पष्ट किया कि किसानों के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होगा और उन्हें उनकी जमीन का उचित व बढ़ा हुआ मुआवजा दिया जाएगा।
बैठक में प्रभावित किसानों ने अपनी समस्याएं और मांगें सामने रखीं। किसानों का कहना था कि अधिग्रहण प्रक्रिया में उन्हें प्रति वर्ग मीटर उचित दर पर भुगतान नहीं मिल रहा है। उन्होंने मांग की कि नगरपालिका सीमा की जमीनों के लिए अलग दर तय हो, फसलों व कुओं का सही मूल्यांकन किया जाए, और रेल लाइन से खेतों के टुकड़े होने पर वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
मंत्री बावनकुले किसानों की चिंताओं को लेकर गंभीर
मंत्री बावनकुले ने किसानों की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे व्यक्तिगत रूप से किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं समझें और समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए विशेष समिति गठित कर पूरे क्षेत्र का पुनः सर्वे कराया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
गंदगी, खुले शौचालय और फर्जी लेबलिंग! छत्रपति संभाजीनगर की प्रसिद्ध बेकरी पर चला FDA का हथौड़ा, लाइसेंस सस्पेंड
DMIC और ऑरिक सिटी का होगा कायाकल्प, 100 करोड़ की 3 बड़ी परियोजनाएं मंजूर, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
मुलुंड स्टेशन पर FOB गर्डर लॉन्चिंग के लिए 25-26 जुलाई को मेगा ब्लॉक, ये लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द
कर्जत-लोनावला घाट में तीसरी लाइन की बहाली जारी, मध्य रेलवे ने बढ़ाया ट्रेनों का रद्दीकरण व डायवर्जन
उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि अगर रेलवे लाइन से किसी किसान की जमीन दो हिस्सों में बंटती है, तो प्रशासन उसकी भरपाई करेगा। साथ ही बाढ़ से प्रभावित इलाकों के लिए ठोस उपाय किए जाएंगे। बैठक में विपणन व प्रोटोकॉल मंत्री जयकुमार रावल, धूलिया के जिलाधिकारी और भूमि अधिग्रहण अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।
