Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिंहस्थ कुंभ मेला: त्र्यंबकेश्वर से कसारा के बीच सीधे रेल मार्ग और तत्काल एसटी बस सेवा की उठी पुरजोर मांग

Trimbakeshwar Railway News: आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले को देखते हुए त्र्यंबकेश्वर से कसारा के बीच घोटी मार्ग से सीधे रेल मार्ग और श्रद्धालुओं के लिए तुरंत सीधी एसटी बस सेवा शुरू करने की मांग की गई।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: May 30, 2026 | 10:15 AM

त्र्यंबकेश्वर से कसारा रेल मार्ग (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Trimbakeshwar Kasara Railway Station: आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले के मद्देनजर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए त्र्यंबकेश्वर से कसारा के बीच घोटी मार्ग से सीधा रेल मार्ग बनाने की मांग शिवभक्तों और स्थानीय नागरिकों द्वारा जोर-शोर से उठाई जा रही है। इसके साथ ही वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए तुरंत कसारा से त्र्यंबकेश्वर के बीच सीधी एसटी बस सेवा शुरू करने की भी पुरजोर मांग की जा रही है।

श्रद्धालुओं और जानकारों का कहना है कि कुंभ मेले के दृष्टिकोण से त्र्यंबकेश्वर मुख्य और सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। इसके बावजूद, अपर्याप्त सुविधाओं के कारण मुंबई और अन्य क्षेत्रों से आने वाले तीर्थयात्री नाशिक रोड रेलवे स्टेशन पर उतरकर पहले नाशिक, पंचवटी और तपोवन चले जाते हैं। बाद में समय और पैसा बचने पर ही वे त्र्यंबकेश्वर का रुख करते हैं।

पर्यटन के खुल जाएंगे नए रास्ते

यदि यह सीधा रेल मार्ग बनता है, तो मुबई की ओर से आने वाले सभी श्रद्धालु सबसे पहले ज्योतिर्लिंग नगरी त्र्यंबकेश्वर पहुंचेंगे और उसके बाद नाशिक की और प्रस्थान करेंगे। कसारा से त्र्यंबकेश्वर के बीच सड़क मार्ग की दूरी लगभग 65 से 70 किलोमीटर है, जो पूरी तरह से घाट खंड (पहाड़ी इलाके) से होकर गुजरती है।

सम्बंधित ख़बरें

संत निवृत्तीनाथ महाराज पालकी की तैयारियां पूरी, सुरेगांव की बैल जोड़ी को मिला रथ खींचने का सम्मान

रानी बाग में टॉय ट्रेन शुरू करने की मांग, विधायक प्रमोद जठार ने महापौर को सौंपा प्रस्ताव

नागपुर यूनिवर्सिटी में भाजयुमो का हल्लाबोल, छात्र समस्याओं पर फिर गरमाई RTMNU; 10 दिन का अल्टीमेटम

स्मार्ट ट्री मैनेजमेंट की ओर मुंबई का कदम, हर पेड़ का बनेगा 3D मॉडल और डिजिटल रिकॉर्ड

रेल मार्ग बनने से यह दूरी सुगम हो जाएगी और कुंभमेला क्षेत्र सीधे रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा। इस रेल परियोजना के शुरू होने से कसारा-त्र्यंबकेश्वर बेल्ट के ग्रामीण इलाकों में पर्यटन और विकास के नए रास्ते खुलेंगे, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

यह भी पढ़ें:- छत्रपति संभाजीनगर में नालों की सफाई के मनपा के दावों की खुली पोल, किनारों पर लगा गाद का ढेर बढ़ा रहा है चिंता

सिंहस्थ में बढ़ जाएगी श्रद्धालुओं की भीड़

रेलवे प्रोजेक्ट में समय लगने की बात को ध्यान में रखते हुए, भाविकों ने एसटी महामंडल से इस रूट पर तत्काल सीधी बसें चलाने का आग्रह किया है। मांग की गई है कि कसारा स्टेशन पर आने वाली लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों के समय को ध्यान में रखते हुए उसके समांतर एसटी बसे छोड़ी जाए। इससे त्र्यंबकेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी होगी और यात्रियों को नाशिक होकर घूम कर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kasara to trimbakeshwar direct rail and bus route demanded

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2026 | 09:52 AM

Topics:  

  • Kumbh Mela
  • Maharashtra News
  • Nashik-Trimbakeshwar
  • Tourism News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.