पिता ने साढ़े तीन वर्षीय मासूम संग दी जान, चांदवड क्षेत्र में शोक व्याप्त
Chandwad Suicide Case: चांदवड में पिता ने साढ़े तीन वर्षीय बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना से इलाके में शोक, पुलिस कारणों की जांच में जुटी।
- Written By: आंचल लोखंडे
Maharashtra train incident (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik News: चांदवड तहसील के धुलगांव निवासी कृषि एवं रासायनिक उर्वरक व्यवसायी वाल्मीकि दौलत गायकवाड़ (42) ने अपने साढ़े तीन वर्षीय पुत्र राजेश गायकवाड़ के साथ शुक्रवार, 28 फरवरी की शाम जीवनलीला समाप्त कर ली। यह हृदयविदारक घटना चांदवड तहसील के समिट तलेगांव रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई, जहां पिता ने मासूम बच्चे को साथ लेकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी।
अत्यंत शांत और मिलनसार स्वभाव के वाल्मीकि ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बचपन से मेहनती रहे वाल्मीकि ने शून्य से अपना व्यवसाय खड़ा किया था। वे स्वयं खेती करने के साथ-साथ किसानों को कृषि दवाइयां बेचने का कार्य भी करते थे।
गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शनिवार शाम पोस्टमॉर्टम (उत्तरीय जांच) के लिए दोनों शवों को चांदवड के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद देर रात धुलगांव के श्मशान घाट में शोकाकुल माहौल में पिता-पुत्र का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में बादल फटने का खतरा टला पर घाटमाथा समेत 6 तहसीलों में तेज बारिश, SDRF तैनात, कुछ रूट बंद भी की गई बंद
Nashik Heavy Rain: कई इलाकों में जलभराव और कीचड़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गनीमत रही, कोई जनहानि नहीं
नासिक-पुणे रेलवे के लिए आर-पार की लड़ाई! 9 अगस्त ‘क्रांति दिवस’ पर सड़कों पर उतरेंगे विधायक सत्यजीत तांबे
नासिक-त्र्यंबकेश्वर पर संकट! CM ने जताई बादल फटने की आशंका, अगले 24 घंटों में 300 मिमी बारिश का अनुमान
ये भी पढ़े: मुंबई के गोवंडी में भारी विरोध प्रदर्शन: अयातुल्ला खामेनेई की हत्या के बाद सड़कों पर उतरा शिया समुदाय
बेटे से था अगाध प्रेम
स्थानीय लोगों के अनुसार, वाल्मीकि अपने छोटे बेटे राजेश से बेहद प्यार करते थे और उसकी हर जिद पूरी करते थे। हाल ही में उन्होंने एक नई कार भी खरीदी थी और वे राजेश के माध्यम से अपने कई सपने पूरे करना चाहते थे। किसी को भी अंदेशा नहीं था कि एक सफल व्यवसायी और स्नेही पिता इस तरह का कठोर कदम उठा सकता है।
