राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने पर भी नहीं मिला बोनस; नासिक रोड पर महावितरण कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन
Nashik Mahavitaran News: शत-प्रतिशत राजस्व वसूली का लक्ष्य हासिल करने के बाद भी बोनस न मिलने से नाराज महावितरण कर्मचारियों ने नासिक रोड कार्यालय के सामने 'द्वार सभा' कर उग्र प्रदर्शन किया।
- Written By: रूपम सिंह
महावितरण (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nashik Mahavitaran Employees Protest: महाराष्ट्र राज्य विद्युत कर्मचारी, इंजीनियर, अधिकारी कृति समिति के तत्वावधान में बिजली कर्मियों ने बोनस सहित अपनी विभिन्न न्यायसंगत मांगों को लेकर नासिक रोड स्थित महावितरण कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कार्यालय के प्रांगण में ‘द्वार सभा’ (गेट मीटिंग) आयोजित कर प्रशासन की वादाखिलाफी और दमनकारी नीतियों के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की।
कृति समिति ने प्रशासन को घेरते हुए कहा कि पिछले 8 जनवरी की बैठक में प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि यदि कर्मचारी मार्च 2026 तक शत-प्रतिशत राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा कर लेते हैं, तो उन्हें बोनस या अनुग्रह राशि (एक्सग्रेशिया) देने पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। कर्मचारियों, इंजीनियरों और अधिकारियों ने दिन-रात मेहनत कर इस कठिन लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल भी कर लिया।
इसके बाद, पिछले 27 अप्रैल को नासिक महावितरण के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के साथ हुई बैठक में कर्मचारियों के इस शानदार प्रदर्शन की सराहना तो की गई, लेकिन मुख्य मुद्दे यानी बोनस को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
सात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
यह भी पढ़ें:- ईंधन बचाने के लिए ऑनलाइन पढ़ाई के सुझाव का नासिक में विरोध; विद्यार्थी समूह ने शिक्षा विभाग को लिखा पत्र
वित्तीय वर्ष में बिजली कंपनियों को हुआ भारी मुनाफा
वित्तीय वर्ष 2025-26 में तीनों बिजली कंपनियों ने भारी मुनाफा कमाया है और राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार भी प्राप्त किए है। इसलिए, पिछले साल दिवाली के समय जो बोनस नहीं दिया गया था, उसे तुरंत घोषित किया जाए। 9 अक्टूबर 2025 को हुई एक दिवसीय हड़ताल के बाद, प्रशासन ने गलत तरीके से 9 और 10 अक्टूबर (दो दिन) का वेतन काट लिया था।
