Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निकाय चुनावों के लिए शिंदे सेना तैयार, जीत के लिए बनाया मास्टरप्लान

स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नाशिक में शिवसेना (शिंदे गुट) के बूथ प्रमुखों की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Oct 05, 2025 | 08:44 PM

एकनाथ शिंदे (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik News: आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों के लिए शिवसेना (शिंदे गुट) की बूथ प्रमुखों की कार्यशाला और प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में संपन्न हुई। त्र्यंबक रोड स्थित डेमोक्रेसी बैंक्वेट हॉल में हुई इस बैठक में बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद थे। पार्टी में फूट के बाद महानगरपालिका, नगरपालिका, नगर पंचायत, जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव होने हैं।

इन चुनावों में पार्टी का वर्चस्व स्थापित करने के लिए बैठक में कार्यकर्ताओं को माइक्रो प्लानिंग (सूक्ष्म योजना) के गुर सिखाए गए। उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों में जीत सुनिश्चित करने का मंत्र दिया। बैठक में पार्टी द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान शिवसेना (शिंदे गुट) के संपर्क प्रमुख भाऊसाहेब चौधरी, मंत्री दादा भुसे, पूर्व सांसद हेमंत गोडसे, विधायक सुहास कांदे, विजय करंजकर, अजय बोरस्ते, विलास शिंदे और शिवसेना महानगर प्रमुख प्रवीण तिदमे सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित थे।

ठाकरें बंधु भी आ रहे साथ

महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर ठाकरे बंधुओं की बढ़ती नजदीकियां सुर्खियों में हैं। लंबे समय से अलग-अलग रास्तों पर चल रहे उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे रविवार (5 अक्टूबर) को एक पारिवारिक कार्यक्रम में साथ दिखाई दिए। यह कार्यक्रम शिवसेना सांसद संजय राउत के पोते के नामकरण का था, जो मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित एमसीए क्लब में आयोजित हुआ था।

सम्बंधित ख़बरें

काशीमीरा इलाके में एसिड टैंकर में धमाका, सुरक्षित बाहर निकाले गए सभी मजदूर

मीरारोड में ऑर्केस्ट्रा बार पर पुलिस का छापा, 3 नाबालिग समेत 16 लड़कियां रेस्क्यू, 13 लोग गिरफ्तार

NAREDCO महाराष्ट्र के अध्यक्ष बने कमलेश ठाकुर, रियल एस्टेट क्षेत्र में समन्वय बढ़ाने पर रहेगा फोकस

Armori Taluka: तंबाकू समेत 6.21 लाख का माल जब्त, 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

यह भी पढ़ें- तेजी से आगे बढ़ रहा चक्रवात ‘शक्ति’, महाराष्ट्र के कई इलाकों में अलर्ट जारी, जानें कहां कितना खतरा

इस मौके पर उद्धव ठाकरे अपने परिवार- पत्नी रश्मि ठाकरे और बेटे आदित्य ठाकरे के साथ पहुंचे, जबकि मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी अपनी पत्नी शर्मिला ठाकरे के साथ वहां मौजूद थे।

Eknath shinde prepares shiv sena for local body elections in nashik

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 05, 2025 | 08:44 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.