Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Armori Taluka: तंबाकू समेत 6.21 लाख का माल जब्त, 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

आरमोरी में पुलिस ने तंबाकू तस्करी के मामले में 6.21 लाख का माल जब्त किया, 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज।

  • Author By mayur rangari | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 10, 2026 | 08:59 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli Crime: आरमोरी तहसील के वैरागड़ में पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर गोदाम व किराना दुकान से करीब 6 लाख 21 हजार 550 रुपयों का सुगंधित तंबाकू जब्त किया है. इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपियों में आरमोरी तहसील के वासाला निवासी पुंडलिक रमेश फुकटे 33 व वैरागड निवासी सुनिल वासुदेव उपरे 42 है.

राज्य में पाबंदी के बावजूद सुगंधित तंबाकू की बड़े पैमाने पर तस्करी कर बिक्री होती है. इस बीच आरमोरी तहसील के वैरागड़ में बड़े पैमाने पर सुगंधित तंबाकू संग्रहित किए जाने की जानकारी पुलिस को मिली. जानकारी के आधार पर आरमोरी पुलिस ने वैरागड़ परिवार के माली मोहल्ले में छापामार कार्रवाई की.

इस दौरान आरोपी पुंडलिक फुकटे के गोदाम तथा आरोपी सुनिल उपरे की किराना दुकान की तलाशी लेने पर बड़े पैमाने पर सुगंधित तंबाकू बरामद हुआ. इसके साथ ही एक वैगनआर कार, एक इलेक्ट्रिक मालवाहक डग्गा व एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भी पुलिस ने जब्त की. कार्रवाई में पुलिस ने 1 लाख 8 हजार 800 रुपयों का सुगंधित तंबाकू व 5 लाख 12 हजार 750 रुपये के वाहन सहित कुल 6 लाख 21 हजार 550 रुपयों का माल जब्त किया है.

सम्बंधित ख़बरें

NAREDCO महाराष्ट्र के अध्यक्ष बने कमलेश ठाकुर, रियल एस्टेट क्षेत्र में समन्वय बढ़ाने पर रहेगा फोकस

 किसानों के सहकार से ही कृषि अर्थ व्यवस्था की मजबूती संभव, कृषि विवि में पंजाबराव देशमुख का 61वां स्मृति दिवस

मुंडीपार में नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर मामला उजागर

रविवार को मुंबई लोकल प्रभावित, मध्य रेल के ‘इन’ लाइनों पर मेगा ब्लॉक

आरोपियों के खिलाफ आरमोरी थाने में मामला दर्ज किया है. मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक प्रताप लामतुरे कर रहे है. कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक तथा प्रभारी पुलिस अधीक्षक रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक गोकुल राज, सहायक पुलिस अधीक्षक अनिकेत हिरडे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक कैलास गवते, सहायक पुलिस निरीक्षक प्रताप लामतुरे, पुलिस हवालदार रजनीकांत पिल्लेवान ने की.

Goods worth rs 6 21 lakh including tobacco seized

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 10, 2026 | 07:44 PM

Topics:  

  • Crime
  • Gadchiroli News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.