NAREDCO महाराष्ट्र के अध्यक्ष बने कमलेश ठाकुर, रियल एस्टेट क्षेत्र में समन्वय बढ़ाने पर रहेगा फोकस
NAREDCO Maharashtra President: नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (NAREDCO) महाराष्ट्र के नए अध्यक्ष के रूप में कमलेश ठाकुर ने पदभार संभाला, जबकि ‘NAREDCO ONE’ डिजिटल प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
NAREDCO Maharashtra President: (सोर्सः सोशल मीडिया)
NAREDCO One Digital Platform: रियल एस्टेट सेक्टर का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रमुख राष्ट्रीय संस्था नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (नरेडको) के महाराष्ट्र अध्यक्ष का पद पर कमलेश ठाकुर की नियुक्ति की गई है। मुंबई में आयोजित नेतृत्व परिवर्तन समारोह में NAREDCO महाराष्ट्र के निवर्तमान अध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने NAREDCO महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमलेश ठाकुर को कार्यभार सौंपा।
इस अवसर पर नरेडको महाराष्ट्र के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए नरेडको के नेशनल चेयरमैन डॉ निरंजन हीरानंदानी ने कहा कि NAREDDCO रेंटल हाउसिंग समेत अन्य आवास सुधार को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि आवास ऋणों के विस्तार के साथ घर खरीदने की सामर्थ्य में सुधार हुआ है। महाराष्ट्र में नरेडको के नेतृत्व परिवर्तन की घोषणा की गई। जिसमें कमलेश ठाकुर ने प्रशांत शर्मा का स्थान लेते हुए अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला।
नीति-आधारित एजेंडा की रूपरेखा प्रस्तुत
नए अध्यक्ष कमलेश ठाकुर ने आवास सेक्टर में पारदर्शिता, क्षेत्र के विकास और हितधारकों की सहभागिता पर केंद्रित नीति-आधारित एजेंडा की रूपरेखा प्रस्तुत की। कमलेश ठाकुर ने कहा कि संगठन रियल एस्टेट सेक्टर में आने वाली समस्याओं को सुलझाने, परमिशन के डिजिटलीकरण और सरकारी एजेंसियों के साथ समन्वय व सहयोग पर ध्यान केंद्रित करेगा। प्रशांत शर्मा ने कहा कि संगठन ने एक मजबूत नींव रखी है और नया नेतृत्व इसे आगे बढ़ाएगा। इस अवसर पर जय गोयनका को सचिव और मनन शाह को कोषाध्यक्ष के रूप में नए कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र सरकार की पहल से गहरे समुद्र में हो सकेगा संपर्क, BSNL के साथ मछुआरों के लिए सैटेलाइट फोन योजना
पहले अपनी आग बुझाएं उद्धव! सोनम वांगचुक के समर्थन पर एकनाथ शिंदे का ठाकरे पर तीखा प्रहार
फडणवीस कैबिनेट के 8 बड़े फैसले: फसल कर्जमाफी के नियमों में ढील, पालघर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय कृषि बाजार
महाराष्ट्र के ST डिपो का होगा PPP मॉडल पर पुनर्विकास, CM फडणवीस ने तैयार करने को कहा मास्टर प्लान
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: शहीद पुलिसकर्मियों के वारिसों को मिली सीधी नियुक्ति, जारी हुआ आदेश
डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
संगठन ने विकासक सदस्यों को संचार और सूचना आदान-प्रदान के लिए एक ही मंच पर लाने के उद्देश्य से ‘ NAREDCO ONE ‘ नामक डिजिटल एप्लिकेशन का भी शुभारंभ किया। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य सदस्यों के बीच समन्वय को बेहतर बनाना और रियल एस्टेट सेक्टर में नई पहलों को आगे बढ़ाना है।
