-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Devendra Fadnavis Reprimands Officials Over Nashik Potholes Kumbh Preparations
‘बहाने मत दीजिए, काम करके दिखाइए’, नासिक के गड्ढों और सुस्त कुंभ तैयारियों पर सीएम की अधिकारियों को कड़ी फटकार
- Written By: अनिल सिंह
Devendra Fadnavis Nashik Review: नासिक में गड्ढों और कुंभ मेले के धीमे काम पर भड़के सीएम फडणवीस। अधिकारियों को एक महीने में सुधार का अल्टीमेटम दिया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स-सोशल मीडिया)
Devendra Fadnavis Nashik Review Meeting: आगामी नासिक-त्र्यंबकेश्वर महासिंहस्थ कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के बीच नासिक शहर की जर्जर सड़कों और जानलेवा गड्ढों को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का गुस्सा फूट पड़ा है। कुंभ मेले के नाम पर शहर भर में चल रही खुदाई और घटिया सड़क निर्माण के कारण अब तक पांच नागरिकों की जान जा चुकी है, जिससे जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।
बढ़ते जन-असंतोष का कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में संबंधित विभागों और नासिक प्रशासन के उच्च अधिकारियों की एक आपातकालीन समीक्षा बैठक बुलाई और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
बहाने बंद कीजिए, ठेकेदारों पर जुर्माना लगाइए
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने सख्त लहजे में अधिकारियों से कहा कि गड्ढे भरने में कोताही बरतने वाले ठेकेदारों और जिम्मेदार एजेंसियों पर तुरंत भारी जुर्माना लगाया जाना चाहिए तथा उनके आगे के काम रोक दिए जाने चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
घरेलू LPG सिलेंडरों के अवैध इस्तेमाल पर केंद्र का शिकंजा, दोषी गैस एजेंसियों पर होगी कार्रवाई
नागपुर के सरकारी स्कूलों में खाद्यान्न की कमी, उधार लेकर भोजन कराने को मजबूर मुख्याध्यापक
नागपुर के कलमना मार्केट यार्ड में सड़ रहे कचरे पर महापौर नीता ठाकरे नाराज, दिए सख्त निर्देश
CSMT पर Wi-Fi कनेक्ट करते ही सेक्रेटरी का फोन हैक; हैकर ने बैंक GM के क्रेडिट कार्ड से 28 मिनट में उड़ाए लाखों
उन्होंने कहा, “जनता को बहानेबाजी मत दीजिए, उन्हें काम से संतुष्टि चाहिए। अधिकारी एसी दफ्तरों में बैठने के बजाय आपस में समन्वय बैठाकर सड़कों पर उतरें। अगर अरबों रुपये खर्च करने के बाद भी जनता में गुस्सा है, तो आत्मनिरीक्षण कीजिए कि गलती कहां हो रही है। अगले एक महीने में जब मैं दोबारा समीक्षा बैठक करूंगा, तो मुझे काम की गुणवत्ता में जमीन-आसमान का सुधार दिखना चाहिए।”
40 हजार करोड़ की योजना, 12 करोड़ श्रद्धालुओं का अनुमान
बैठक के बाद राज्य के मंत्री गिरीश महाजन ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि महाकुंभ के लिए लगभग 40,000 करोड़ के विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसमें आउटर रिंग रोड जैसी प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं।
महाजन ने बताया कि इस बार कुंभ मेले में करीब 10 से 12 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है, जिसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, नागरिक सुविधाओं और हरित क्षेत्रों (Green Belts) के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने सड़कों के कारण आम जनता को हुई असुविधा पर खेद भी व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि काम में तेजी लाई जा रही है।
कुंभ मेले से पहले सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत से पहले नासिक शहर की अंदरूनी और बाहरी सभी सड़कों को तुरंत दुरुस्त किया जाए। सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ 24 घंटे काम करने और एक महीने के भीतर सड़कों को पूरी तरह गड्ढा मुक्त करने के कड़े आदेश जारी किए गए हैं। सरकार के इस सख्त रुख के बाद अब प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।
Devendra fadnavis reprimands officials over nashik potholes kumbh preparations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘बहाने मत दीजिए, काम करके दिखाइए’, नासिक के गड्ढों और सुस्त कुंभ तैयारियों पर सीएम की अधिकारियों को कड़ी फटकार
Aug 07, 2026 | 04:56 PMना-ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे… PM मोदी से मिले सुखबीर सिंह बादल, तो अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज
Aug 07, 2026 | 04:50 PMघरेलू LPG सिलेंडरों के अवैध इस्तेमाल पर केंद्र का शिकंजा, दोषी गैस एजेंसियों पर होगी कार्रवाई
Aug 07, 2026 | 04:49 PMसुप्रीम कोर्ट में शिवसेना की लड़ाई के बीच PM मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, जानिए दोनों के बीच क्या हुई बात
Aug 07, 2026 | 04:46 PM51वें जन्मदिन पर महेश बाबू का मेगा सेलिब्रेशन, ‘वाराणसी’ के मेकर्स कर सकते हैं बड़ा ऐलान
Aug 07, 2026 | 04:44 PMखंडवा : हॉस्टल के खाने में मिले इल्ली और कीड़े, भोजन की थाली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र, कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026 | 04:41 PMतलाक के बीच CM विजय की पत्नी संगीता ने लिया बड़ा फैसला, कोर्ट से वापस ली अर्जी, रिश्ते को लेकर बढ़ी हलचल
Aug 07, 2026 | 04:38 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM













