-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Cm Vijay Wife Sangeetha Withdraws Divorce Petition New Twist
तलाक के बीच CM विजय की पत्नी संगीता ने लिया बड़ा फैसला, कोर्ट से वापस ली अर्जी, रिश्ते को लेकर बढ़ी हलचल
- Written By: सोनाली झा
Vijay And Sangeetha Divorce Petition: तमिलनाडु के सीएम विजय और पत्नी संगीता के तलाक मामले में नया मोड़ आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता ने फैमिली कोर्ट में दायर तलाक की याचिका वापस ले ली है।

विजय और संगीता सोरनालिंगम (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Vijay And Sangeetha Divorce Case: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम के रिश्ते को लेकर चल रहे तलाक के मामले में नया मोड़ सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता ने फैमिली कोर्ट में दायर अपनी तलाक की याचिका वापस लेने का फैसला किया है। इस खबर के सामने आने के बाद अब दोनों के बीच सुलह की अटकलें तेज हो गई हैं।
संगीता ने विजय से शादी खत्म करने के लिए फैमिली कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने दोनों के बीच मतभेदों का हवाला दिया था। याचिका में मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाने के साथ-साथ विजय के एक फिल्म अभिनेत्री के साथ कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर का भी दावा किया गया था। हालांकि, इन आरोपों पर विजय की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। संगीता ने तलाक के साथ विजय के सामाजिक और आर्थिक स्तर के अनुसार गुजारा-भत्ता और नीलांकरई स्थित पारिवारिक घर में रहने का अधिकार भी मांगा था।
दोनों की गैरमौजूदगी में हुई थी सुनवाई
यह मामला पहले चेंगलपट्टू फैमिली वेलफेयर कोर्ट में पहुंचा था। सुनवाई के दौरान विजय और संगीता दोनों व्यक्तिगत रूप से अदालत में मौजूद नहीं हुए थे और उनके कानूनी प्रतिनिधियों ने उनकी ओर से पक्ष रखा था। अब संगीता द्वारा याचिका वापस लेने की खबर सामने आने के बाद माना जा रहा है कि दोनों अपने मतभेद दूर करने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि, विजय या संगीता की तरफ से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
सम्बंधित ख़बरें
मैं आउटसाइडर नहीं हूं, लेकिन मुझे एहसास करवाया जा रहा है, काजल राघवानी का छलका दर्द, इंडस्ट्री पर साधा निशाना
Anupamaa Spoiler: कुकिंग कॉम्पीटिशन में प्रेम को ले डूबेगा घमंड, अनुपमा दिखाएगी दरियादिली
छोटे पर्दे पर जल्द शुरू होगा The Traitors , श्वेता तिवारी से लेकर मल्लिका शेरावत तक फिर शुरू होगा धोखे का खेल
Oh My Dog Review: पंकज त्रिपाठी की फैमिली फिल्म में डॉग्स ने जीता दिल, लेकिन कहानी ने किया निराश
Tamil Nadu | Sangeetha has withdrawn the divorce petition she had filed seeking a divorce from her husband, Chief Minister C Joseph Vijay. As Sangeetha withdrew her petition, the Chengalpattu court closed the divorce case she had filed seeking a divorce from Vijay. — ANI (@ANI) August 7, 2026
तृषा कृष्णन से जुड़ा था विजय का नाम
आपको बता दें कि विजय पिछले कुछ समय से अभिनेत्री तृषा कृष्णन के साथ कथित लिंकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने से पहले भी दोनों की नजदीकियां कई मौकों पर चर्चा में रही थीं। 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान तृषा को विजय के समर्थन में उनके साथ खड़े देखा गया था। चुनाव में जीत के बाद भी तृषा के विजय के घर पहुंचने की खबरें सामने आई थीं। इसके अलावा, विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी तृषा को उनके परिवार के साथ देखा गया था।
Cm vijay wife sangeetha withdraws divorce petition new twist
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
खंडवा : हॉस्टल के खाने में मिले इल्ली और कीड़े, भोजन की थाली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र, कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026 | 04:41 PMतलाक के बीच CM विजय की पत्नी संगीता ने लिया बड़ा फैसला, कोर्ट से वापस ली अर्जी, रिश्ते को लेकर बढ़ी हलचल
Aug 07, 2026 | 04:38 PMनागपुर के सरकारी स्कूलों में खाद्यान्न की कमी, उधार लेकर भोजन कराने को मजबूर मुख्याध्यापक
Aug 07, 2026 | 04:33 PMरांची में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, विधानसभा मार्च के बीच बवाल, बोलीं- पेलेट गन से नहीं डरे..
Aug 07, 2026 | 04:29 PMप्राथमिक शिक्षक भर्ती में D.El.Ed डिग्री विवाद, भोपाल में DPI के बाहर अभ्यर्थियों का महाधरना
Aug 07, 2026 | 04:26 PMमैं आउटसाइडर नहीं हूं, लेकिन मुझे एहसास करवाया जा रहा है, काजल राघवानी का छलका दर्द, इंडस्ट्री पर साधा निशाना
Aug 07, 2026 | 04:14 PMअतीक अहमद के बेटों अली और उमर को बड़ी राहत; हाईकोर्ट ने दी पैरोल, छोटे भाई अबान की ‘मिट्टी’ में होंगे शामिल
Aug 07, 2026 | 04:12 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM













