-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Mahesh Babu Birthday 2026 Hyderabad Celebration Varanasi Movie
51वें जन्मदिन पर महेश बाबू का मेगा सेलिब्रेशन, ‘वाराणसी’ के मेकर्स कर सकते हैं बड़ा ऐलान
- Written By: यति सिंह
Mahesh Babu Varanasi Movie Update: महेश बाबू के 51वें जन्मदिन पर हैदराबाद में जश्न की तैयारियां की गई हैं। स्पेशल स्क्रीनिंग के साथ फैंस को फिल्म 'वाराणसी' के मेकर्स से बड़े सरप्राइज की उम्मीद है।

महेश बाबू (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Mahesh Babu Birthday 2026 Celebration: साउथ सिनेमा के प्रिंस कहे जाने वाले सुपरस्टार महेश बाबू 9 अगस्त को अपना 51वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। इस खास दिन को लेकर उनके चाहने वालों में बेहद जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। हैदराबाद में इस बार का जश्न केवल एक जन्मदिन तक सीमित नहीं रहने वाला है, बल्कि इसे एक बड़े त्योहार की तरह आयोजित करने का खाका तैयार किया गया है। शहर भर में फैंस अलग-अलग तरह से अपने पसंदीदा स्टार के प्रति प्यार जताने में जुट गए हैं। सिनेमाघरों से लेकर नाइट क्लबों तक, हर जगह बस महेश बाबू के नाम का ही खुमार देखने को मिल रहा है।
फैंस के लिए जन्मदिन का असली मजा तब दोगुना हो जाता है जब वे अपने पसंदीदा एक्टर को बड़े पर्दे पर दोबारा देखते हैं। इसी सिलसिले में महेश बाबू की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘डूकुडू’ को सिनेमाघरों में दोबारा री-रिलीज करने की विशेष योजना बनाई गई है। मूसापेट के एशियन लक्ष्मीकला सिनेप्राइड में 9 अगस्त की सुबह 8 बजे फैंस के लिए एक खास शो रखा गया है। इसके अलावा भी हैदराबाद के कई प्रमुख सिनेमाघरों में सुबह के शोज की बुकिंग चालू कर दी गई है। पर्दे पर महेश बाबू का एक्शन और टाइमिंग एक बार फिर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर देगा।
51 किलो का केक और नाइट क्लब में ग्रैंड जश्न
महेश बाबू के जन्मदिन का यह सेलिब्रेशन सिर्फ सिनेमाघरों की चारदीवारी तक सीमित नहीं रहने वाला है। खजागुडा के द पर्पल हाउस में स्थित इंसोम्निया नाइट क्लब में शहर की पहली नाइट क्लब बर्थडे पार्टी का आयोजन किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
तलाक के बीच CM विजय की पत्नी संगीता ने लिया बड़ा फैसला, कोर्ट से वापस ली अर्जी, रिश्ते को लेकर बढ़ी हलचल
हर्षवर्धन राणे-संजीदा शेख का रिश्ता कन्फर्म? सोशल मीडिया पर छिड़ी प्यार की चर्चा, एक तस्वीर ने खोले कई राज
Bhojpuri Bawaal: पवन सिंह पर काजल राघवानी का गंभीर आरोप, जानिए सेट पर क्या हुआ था उस दिन
मां बनने की चाह में हर कदम उठाऊंगी… रिश्तों में कड़वाहट के बीच ज्योति सिंह का बयान, पवन सिंह का हुआ जिक्र
इस भव्य कार्यक्रम में 51 किलो का बेहद खास केक काटा जाएगा। पूरे शहर में लाइव बैंड परफॉर्मेंस, गूंजते पटाखे और शानदार फैन एडिट्स के जरिए जश्न का एक अनोखा माहौल तैयार किया जा रहा है।
क्या ‘वाराणसी’ के मेकर्स खोलेंगे अपने पत्ते
फैंस के इस जबर्दस्त क्रेज के बीच सबकी निगाहें महेश बाबू की आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ पर टिकी हुई हैं। काफी समय से दर्शक इस फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: हर्षवर्धन राणे-संजीदा शेख का रिश्ता कन्फर्म? सोशल मीडिया पर छिड़ी प्यार की चर्चा, एक तस्वीर ने खोले कई राज
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स इस खास मौके को हाथ से नहीं जाने देंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि जन्मदिन के अवसर पर फिल्म वाराणसी का कोई नया पोस्टर, टीजर या कोई विशेष घोषणा सामने आ सकती है, जो फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगी।
Mahesh babu birthday 2026 hyderabad celebration varanasi movie
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना की लड़ाई के बीच PM मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, जानिए दोनों के बीच क्या हुई बात
Aug 07, 2026 | 04:46 PM51वें जन्मदिन पर महेश बाबू का मेगा सेलिब्रेशन, ‘वाराणसी’ के मेकर्स कर सकते हैं बड़ा ऐलान
Aug 07, 2026 | 04:44 PMखंडवा : हॉस्टल के खाने में मिले इल्ली और कीड़े, भोजन की थाली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र, कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026 | 04:41 PMतलाक के बीच CM विजय की पत्नी संगीता ने लिया बड़ा फैसला, कोर्ट से वापस ली अर्जी, रिश्ते को लेकर बढ़ी हलचल
Aug 07, 2026 | 04:38 PMनागपुर के सरकारी स्कूलों में खाद्यान्न की कमी, उधार लेकर भोजन कराने को मजबूर मुख्याध्यापक
Aug 07, 2026 | 04:33 PMरांची में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, विधानसभा मार्च के बीच बवाल, बोलीं- पेलेट गन से नहीं डरे..
Aug 07, 2026 | 04:29 PMप्राथमिक शिक्षक भर्ती में D.El.Ed डिग्री विवाद, भोपाल में DPI के बाहर अभ्यर्थियों का महाधरना
Aug 07, 2026 | 04:26 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM













