-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Khandwa »
- Khandwa Hostel Food Quality Protest Worms In Breakfast Students Demonstration
खंडवा : हॉस्टल के खाने में मिले इल्ली और कीड़े, भोजन की थाली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र, कार्रवाई की मांग
- Written By: प्रीतेश जैन
Khandwa Hostel News : खंडवा के सीनियर संयुक्त परियोजना बालक छात्रावास में नाश्ते में कीड़े मिलने के आरोप पर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्र थालियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

खंडवा में छात्रों का प्रदर्शन (फोटो सोर्स- नवभारत)
Khandwa Hostel Food Quality Protest: खंडवा शहर के लाल चौकी स्थित सीनियर संयुक्त परियोजना बालक छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता को लेकर शुक्रवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों ने नाश्ते में इल्ली और कीड़े मिलने का आरोप लगाते हुए छात्रावास परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र भोजन की थालियां हाथ में लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और अधिकारियों से छात्रावास की व्यवस्थाओं की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
छात्रों का आरोप है कि शुक्रवार सुबह जब वे नाश्ता करने पहुंचे तो भोजन में इल्ली और कीड़े दिखाई दिए। इसके बाद छात्र भड़क उठे और छात्रावास परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि भोजन की गुणवत्ता लंबे समय से खराब है और कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुधार नहीं किया गया।
पहले भी कई बार कर चुके हैं शिकायत
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी भोजन में कीड़े मिलने और खराब गुणवत्ता को लेकर कई बार छात्रावास प्रबंधन से शिकायत की गई थी, लेकिन हर बार मामले को दबाने की कोशिश की गई। छात्रों का आरोप है कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया, जिसके चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के सरकारी स्कूलों में खाद्यान्न की कमी, उधार लेकर भोजन कराने को मजबूर मुख्याध्यापक
प्राथमिक शिक्षक भर्ती में D.El.Ed डिग्री विवाद, भोपाल में DPI के बाहर अभ्यर्थियों का महाधरना
इंदौर में फर्जी शस्त्र लाइसेंस का खुलासा, पूर्व कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी गिरफ्तार, दर्ज हैं 27 से ज्यादा केस
उज्जैन पहुंची इंदौर हादसे वाली मादा हाथी ‘राजलक्ष्मी’, प्रबंधन बोला- हादसे की वजह लापरवाही थी, हाथी नहीं
मीनू के अनुसार भोजन नहीं मिलने का आरोप
छात्रों ने छात्रावास प्रबंधन पर कई अन्य अनियमितताओं के भी आरोप लगाए। उनका कहना है कि निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जाता, खाने की गुणवत्ता बेहद खराब रहती है और त्योहारों एवं विशेष अवसरों पर भी बेहतर भोजन उपलब्ध नहीं कराया जाता। उनका कहना है कि छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : प्राथमिक शिक्षक भर्ती में D.El.Ed डिग्री विवाद, भोपाल में DPI के बाहर अभ्यर्थियों का महाधरना
कलेक्ट्रेट पहुंचकर जांच और कार्रवाई की मांग
आक्रोशित छात्र भोजन की थालियां लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्रों ने चेतावनी दी कि जब तक भोजन की गुणवत्ता में सुधार नहीं होता और व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की जातीं, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
Khandwa hostel food quality protest worms in breakfast students demonstration
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
खंडवा : हॉस्टल के खाने में मिले इल्ली और कीड़े, भोजन की थाली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र, कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026 | 04:41 PMतलाक के बीच CM विजय की पत्नी संगीता ने लिया बड़ा फैसला, कोर्ट से वापस ली अर्जी, रिश्ते को लेकर बढ़ी हलचल
Aug 07, 2026 | 04:38 PMनागपुर के सरकारी स्कूलों में खाद्यान्न की कमी, उधार लेकर भोजन कराने को मजबूर मुख्याध्यापक
Aug 07, 2026 | 04:33 PMरांची में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, विधानसभा मार्च के बीच बवाल, बोलीं- पेलेट गन से नहीं डरे..
Aug 07, 2026 | 04:29 PMप्राथमिक शिक्षक भर्ती में D.El.Ed डिग्री विवाद, भोपाल में DPI के बाहर अभ्यर्थियों का महाधरना
Aug 07, 2026 | 04:26 PMमैं आउटसाइडर नहीं हूं, लेकिन मुझे एहसास करवाया जा रहा है, काजल राघवानी का छलका दर्द, इंडस्ट्री पर साधा निशाना
Aug 07, 2026 | 04:14 PMअतीक अहमद के बेटों अली और उमर को बड़ी राहत; हाईकोर्ट ने दी पैरोल, छोटे भाई अबान की ‘मिट्टी’ में होंगे शामिल
Aug 07, 2026 | 04:12 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM












