- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Criminal Incidents Will Increase In The Background Of The Upcoming Municipal Elections An Exercise To Intimidate Potential Candidates Has Started
आगामी महानगरपालिका चुनाव की पृष्ठभूमि में बढ़ेगी आपराधिक घटनाएं, संभावित उम्मीदवारों को डराने-धमकाने की कवायद शुरू
- Written By: दिपक.पांडे

नाशिक : नाशिक महानगरपालिका चुनाव (Nashik Municipal Elections) की सरगर्मियां शुरू हो गई है। कई इच्छुकों ने चुनावी आखाड़े में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके चलते उम्मीदवारों (Candidates) की संख्या लगातार बढ़ रही है। पंचवटी (Panchavati) में भाईगिरी करने वाले और आपराधिक पार्श्वभूमी के अनेक लोग इस चुनाव के लिए इच्छुक है। जिन्होंने अपने विरोध में चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक होने वालों को धमकाना शुरू कर दिया है। इसलिए चुनाव के दौरान आपराधिक वारदातों में वृद्धि होने वाली है।
पंचवटी परिसर की पहचान धार्मिक क्षेत्र के रूप में है, जो अब धीरे-धीरे अपराधीयों का गढ़ भी बन रहा है। शहर में होने वाली आपराधिक घटनाओं का कनेक्शन विगत दो-तीन वर्षो के दौरान पंचवटी के आपराधिक घटनाएं कम हुई थी। लेकिन अब आपराधिक वारदात फिर से शुरू हुई है। राजनीति में गुंडों को स्थान देने पर राजनीति के धुरंधर जोर दे रहे है। इसलिए ‘रिकॉर्ड’ के कई अपराधी चुनाव के मैदान में उतरे है। झोपडपट्टी ही नहीं सुशिक्षित, सुसंस्कृत आबादी वाले परिसर में भी वह दस्तक दे रहे है। इसमें से कई लोग प्रमुख राजनीतिक दलों के पास टिकट मांग रहे है। विगत चुनाव में वोटों की गिनती के दौरान गोलीबारी हुई थी। वोटों की गिनती के दौरान मतगणना कार्यालय के बाहर परिसर में वाहनों में तोड़फोड़ की गई। पथराव भी हुआ, लेकिन इस बार चुनाव की तारीख घोषित होने से पूर्व संभावित विरोधियों को धमकाना शुरू किया है। इसलिए पंचवटी के कुछ प्रभागों में संवेदनशील माहौल निर्माण करने की संभावना जताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
टिकट के लिए आजमाइश
महानगरपालिका चुनाव के लिए पंचवटी में 8 प्रभाग होंगे। कुछ प्रभागों में एक पार्टी के दो से तीन वर्तमान नगरसेवक एक दूसरे के सामने होंगे, जो अपनी पार्टी से चुनाव का एबी फार्म प्राप्त करने के लिए जोर आजमाइश कर रहे है। इसमें असफलता प्राप्त होने पर दूसरी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लढ़ने की तैयारी भी कर रहे है। इसलिए जिस पार्टी के पास इच्छुकों की संख्या कम है, उन्हें ऐन मौके पर उम्मीदवार मिल सकते है। अनुसूचित जाती और जनजाति के लिए अब तक लकी ड्रा नहीं हुआ है, लेकिन शहर के किस प्रभाग में किस का आरक्षण हो सकता है? इसका अंदाजा लगाया जा रहा है। महिला आरक्षण को लेकर निश्चिती नहीं होने से प्रभाग में पति-पत्नी में से एक को उम्मीदवार बनाने का निर्णय आरक्षण की चिट्ठी खुलने के बाद होगा।
Criminal incidents will increase in the background of the upcoming municipal elections an exercise to intimidate potential candidates has started
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Yavatmal: किसानों के हक के लिए कांग्रेस का एल्गार; विधायक मांगुलकर के नेतृत्व में निकाला ट्रैक्टर मोर्चा
May 27, 2026 | 03:23 PMमीरा रोड के बाद घाटकोपर में बवाल, BMC की अनुमति के बिना कुर्बानी पर अड़े लोग, सोसायटी में पहुंची टीम
May 27, 2026 | 03:22 PMMP News: सागर में आधी रात खूनी झड़प, घर से बुलाकर युवक को उतारा मौत के घाट; गांव में भड़का जनआक्रोश
May 27, 2026 | 03:22 PMसेवन हिल्स अस्पताल को निजी हाथों में सौंपने का विरोध, विधायक अमीन पटेल ने बीएमसी कमिश्नर को लिखा पत्र
May 27, 2026 | 03:14 PMभोपाल NHM से IT असिस्टेंट गिरफ्तार, फर्जी MBBS डिग्री रैकेट में 5 गिरफ्तारियां, बड़ा नेटवर्क उजागर
May 27, 2026 | 03:06 PMYavatmal: प्रेम विवाह के विवाद में रिक्शा चालक की बेरहमी से हत्या; जांब चौफुली पर फुटपाथ पर मिला शव
May 27, 2026 | 03:05 PMMP News: श्योपुर में देवेंद्र अग्रवाल की मौत के बाद माहौल गरमाया; प्रदर्शनकारियों ने लगाए तहसीलदार पर आरोप
May 27, 2026 | 03:00 PMवीडियो गैलरी

जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के मना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM














