कर्ज और बारिश की दोहरी मार, चांदवड के युवा किसान ने फांसी लगाकर दी जान
Nashik News: नासिक के चांदवड में बेमौसम बारिश से फसल डूबने और कर्ज के बोझ से दबे किसान ने आत्महत्या की। ग्रामीणों ने मुआवजे और कर्जमाफी की मांग की।
- Written By: आकाश मसने
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Nashik Chandwad Farmer Suicide News: नासिक जिले के चांदवड तहसील में बेमौसम बारिश ने एक और किसान की जिंदगी छीन ली। शिंगवे परिसर के युवा किसान बजरंग नरहरी मढे ने कर्ज चुकाने की चिंता में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दुखद घटना पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का विषय बन गई है।
पिछले कुछ दिनों से नासिक जिले में लगातार बेमौसम बारिश हो रही है, जिससे किसानों की प्याज, मक्का और अन्य फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। खेतों में खड़ी फसलें तालाबों में बदल गई हैं और सैकड़ों एकड़ जमीन पानी में डूब गई है। इस विनाशकारी बारिश ने किसानों के सामने दोहरी मार खड़ी कर दी है। एक तरफ फसल की हानि और दूसरी तरफ कर्ज चुकाने का दबाव।
फसल डूबने से गहरे सदम में था
इन्हीं हालातों से निराश होकर बजरंग मढे ने यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि मढे पर स्थानीय सोसायटी और कुछ बैंकों का कर्ज था। लगातार हो रहे नुकसान और भविष्य की अनिश्चितता ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार, मढे अपनी प्याज की फसल को लेकर बेहद मेहनती किसान थे, लेकिन फसल डूब जाने के बाद वे गहरे सदमे में चले गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
ठाकरे सेना को एक और तगड़ा झटका? हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर पहुंचे शिंदे के ‘नंदनवन’ आवास
NCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
खामगांव में जल संकट की आशंका, प्रशासन अलर्ट, नागरिकों से पानी बचाने की अपील
नाफेड की चना खरीद अवधि बढ़ाई जाए, सांसद काले ने पालकमंत्री बावनकुले से की मांग
यह भी पढ़ें:- ‘अजित पवार ने दी थी सरकार छोड़ने की धमकी’, अंबादास दावने का बड़ा दावा, कहा- पार्थ पवार को फडणवीस…
इस घटना से चांदवड तहसील के किसानों में भारी आक्रोश और दुख व्याप्त है। ग्रामीणों ने मांग की है कि राज्य सरकार तुरंत नुकसान का मुआवजा दे और बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के कर्ज माफ किए जाएं। साथ ही, किसान आत्महत्याओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता बताई जा रही है।
