नागपुर में खूनी रंजिश: भाजपा पार्षद के पति नितिन सिमले पर जानलेवा हमला, बीच-बचाव में पत्नी भी घायल, मचा हड़कंप
Nitin Simle Attack Nagpur: नागपुर में भाजपा पार्षद मानसी सिमले के पति नितिन पर जानलेवा हमला। महाप्रसाद के दौरान सोनू ठाकरे गैंग ने किया वार। जूनी शुक्रवारी इलाके में तनाव।
- Written By: प्रिया जैस
बीजेपी पार्षद के पति नितिन सिमले पर जानलेवा हमला (फाइल फोटो)
Juni Shukrawari Nagpur Crime: नागपुर के जूनी शुक्रवारी परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब हथियारों से लैस 5-6 हमलावरों ने भाजपा पार्षद मानसी सिमले के पति नितिन श्याम सिमले पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि उस समय परिसर में महाप्रसाद भी चल रहा था।
अचानक हुए इस हमले से परिसर में दहशत का माहौल है। हमलावरों में सोनू ठाकरे और उसके साथियों का समावेश है। नितिन और सोनू के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही है। नितिन पर पहले ही विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।
अपराध से दूर हो चुका था नितिन सिमले
वर्ष 2014 में नागपुर पुलिस ने नितिन सहित उसकी गैंग के खिलाफ मोका भी लगाया था लेकिन इसके बाद से नितिन अपराध से दूर हो गया और समाजसेवा में सक्रिय हो गया। प्रभाग 31 से भाजपा का प्रबल दावेदार भी बन गया लेकिन आरक्षण के चलते पत्नी मानसी को टिकट मिल गई और वह चुनाव में जीत भी गई। तब से सोनू बौखलाया हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
बताया जाता है कि रविवार की रात 9.30 बजे के दौरान नितिन अपने घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान सोनू और उसके साथियों ने नितिन पर हमला कर दिया। हथियारों से वार कर नितिन को बुरी तरह जख्मी कर दिया। पत्नी मानसी ने बीचबचाव का प्रयास किया और इस दौरान वो भी जख्मी हो गई।
यह भी पढ़ें – नागपुर बनेगा विकास का पावरहाउस! आईआईएम में ‘मित्रा’ के रोडमैप पर सीएम फडणवीस की मुहर
परिसर में दहशत का माहौल
आरोपी नितिन को लहूलुहान कर वहां से भाग निकले। इस समय परिसर में महाशिवरात्रि का महाप्रसाद भी चल रहा था और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। हमले के बाद परिसर में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। नितिन सिमले को उपचार के लिए जगनाड़े चौक के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां देर रात तक समर्थकों की भीड़ जमा थी और तनाव का माहौल बना हुआ था।
