Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राम भरोसे नासिक! सड़कों पर गड्ढों से हुई मौत के तांडव पर भड़के छगन भुजबल, पूछा- क्या कर रहे हैं पालकमंत्री?

Chhagan Bhujbal On Nashik Potholes: नासिक में खराब सड़कों और कुंभ मेले की तैयारियों में लापरवाही पर भड़के छगन भुजबल। मृतकों के परिजनों को 10 लाख मुआवजे की मांग की।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jul 31, 2026 | 01:48 PM

गिरीश महाजन और छगन भुजबल (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Follow Us:

Chhagan Bhujbal Slams Girish Mahajan On Nashik Potholes Death: नासिक शहर की खस्ताहाल सड़कों, बढ़ते जानलेवा गड्ढों और कुंभ मेले के कामों में प्रशासनिक अव्यवस्था को लेकर राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने नासिक प्रशासन और विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाते हुए शहर की स्थिति पर गहरा दुख जताया।

हाल ही में सड़क पर गड्ढे के कारण हुई नागरिक कोटकर की दुखद मृत्यु का जिक्र करते हुए भुजबल ने स्पष्ट किया कि वे इस गंभीर मुद्दे को आगामी कैबिनेट बैठक में पूरी मजबूती से उठाएंगे।

क्या शहर को राम भरोसे छोड़ दिया गया है?

छगन भुजबल ने नासिक नगर निगम और कुंभ मेला नियोजन तंत्र की लापरवाही पर प्रहार करते हुए पूछा कि क्या नासिक शहर को हवा के भरोसे छोड़ दिया गया है? उन्होंने कहा, “सड़क निर्माण का नियम है कि यदि एक तरफ का काम चल रहा है, तो दूसरी तरफ गड्ढे नहीं होने चाहिए। आज अधिकारी न तो महापौर की सुन रहे हैं और न ही विधायकों की बात मान रहे हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

पुणे में हरियाली की मांग सबसे बड़ी: 35% नागरिक बोले- अगले 5 साल में बढ़े वृक्षारोपण और अर्बन फॉरेस्ट

ग्लोबल मैप पर चमकेगा नागपुर: सीएम फडणवीस की बड़ी सौगात, एयरपोर्ट के पास बनेगा वर्ल्ड-क्लास कन्वेंशन सेंटर

VCA की टीम में नहीं हुआ सिलेक्शन तो दे दी जान, नागपुर में 17 साल की महिला क्रिकेटर ने की खुदकुशी

पुणे ग्रैंड टूर 2027: 84 किमी सड़कें बनेंगी वर्ल्ड क्लास, 114 करोड़ के फंड ट्रांसफर को मंजूरी

भुजबल ने पालकमंत्री और कुंभ मेला मंत्री गिरीश महाजन, संभागीय आयुक्त प्रवीण गेदम और नगर आयुक्त को तुरंत सड़कों पर उतरकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम और सरकार की लापरवाही के कारण निर्दोष लोगों की जान जा रही है, इसलिए मृतक के परिवार को कम से कम 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- बॉम्बे हाईकोर्ट की कैंटीन पर चला FDA का हंटर, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था कारोबार

कुंभ मेले की तैयारियों पर उठ रहे सवाल

आगामी कुंभ मेले की तैयारियों का हवाला देते हुए भुजबल ने कहा कि नासिक में ऐसे गड्ढे पहले कभी नहीं देखे गए थे, जिससे शहर की छवि कलंकित हो रही है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता के असंतोष का इंतजार करने के बजाय व्यवस्था को तुरंत सुधारा जाए और थोड़ी मानवता दिखाई जाए।

FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे के समर्थन में उतरे भुजबल

नासिक के मुद्दों के साथ-साथ छगन भुजबल ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के सख्त आयुक्त तुकाराम मुंढे का खुलकर सार्वजनिक समर्थन किया। भुजबल ने कहा, “कई सालों के बाद एफडीए को तुकाराम मुंढे के रूप में एक निडर और बहुत अच्छा अधिकारी मिला है। कुछ गुट उनके काम में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मेरा उन्हें पूरा समर्थन है और हम उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।”

Chagan bhujbal slams nashik potholes kumbh mela preparations supports fda tukarammundhe

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 01:48 PM

Topics:  

  • Chhagan Bhujbal
  • Girish Mahajan
  • Maharashtra News
  • Nashik
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.