ग्लोबल मैप पर चमकेगा नागपुर: सीएम फडणवीस की बड़ी सौगात, एयरपोर्ट के पास बनेगा वर्ल्ड-क्लास कन्वेंशन सेंटर
Nagpur Exhibition Centre: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में विश्वस्तरीय कन्वेंशन और एग्जिबिशन सेंटर को 2029 तक पूरा करने के निर्देश दिए। परियोजना से पर्यटन, उद्योग और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर कन्वेंशन सेंटर, देवेंद्र फडणवीस,(सोर्स- नवभारत डिजाइन फोटो)
Nagpur Convention Exhibition Center: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जल्द ही अपनी सीटी (शहर) नागपुर को एक बड़ी सौगात देने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने नागपुर में एक विश्वस्तरीय और बहुउद्देशीय कन्वेंशन और एग्जिबिशन सेंटर का निर्माण की योजना बनाई है। उन्होंने अधिकारियों को इस बड़े प्रोजेक्ट को वर्ष 2029 तक पूरा करके शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
इस सेंटर के बनने से नागपुर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े आयोजनों के लिए एक शानदार जगह उपलब्ध होगी। मुंबई के सहह्याद्री गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में इस प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन किया गया।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि यह सेंटर नागपुर के आर्थिक विकास, पर्यटन, उद्योग और रोजगार को काफी बढ़ावा देगा। इसे नागपुर एयरपोर्ट के आसपास के विकास के हिसाब से डिजाइन किया जा रहा है। इसके निर्माण में हवाई, सड़क और रेल कनेक्टिविटी का खास ध्यान रखा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में हरियाली की मांग सबसे बड़ी: 35% नागरिक बोले- अगले 5 साल में बढ़े वृक्षारोपण और अर्बन फॉरेस्ट
VCA की टीम में नहीं हुआ सिलेक्शन तो दे दी जान, नागपुर में 17 साल की महिला क्रिकेटर ने की खुदकुशी
पुणे ग्रैंड टूर 2027: 84 किमी सड़कें बनेंगी वर्ल्ड क्लास, 114 करोड़ के फंड ट्रांसफर को मंजूरी
दीपक तले अंधेरा! बॉम्बे हाईकोर्ट की कैंटीन पर चला FDA का हंटर, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था कारोबार
इको-फ्रेंडली और सांस्कृतिक पहचान
यह कन्वेंशन सेंटर सिर्फ व्यावसायिक और कॉर्पोरेट कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह नागपुर की सांस्कृतिक पहचान भी बनेगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों को सुझाव दिया कि इसकी वास्तुकला बेहद आकर्षक और इको-फ्रेंडली होनी चाहिए। इमारत में ऊर्जा की बचत और हरित तकनीक (ग्रीन टेक्नोलॉजी) का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
World-Class Convention and Exhibition Centre to Transform Nagpur! Chaired a meeting regarding the establishment of the Nagpur Convention Centre at Sahyadri Guest House in Mumbai, today. A world-class Convention and Exhibition Centre will be developed in Nagpur, positioning the… https://t.co/8QgTBY3W7C — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) July 30, 2026
तय समय में काम पूरा करने के निर्देश
इस प्रोजेक्ट की मदद से हॉस्पिटैलिटी, मीडिया, इवेंट मैनेजमेंट और पर्यटन जैसे क्षेत्रों के लिए कुशल युवाओं को तैयार किया जाएगा,
मुख्यमंत्री ने जमीन हस्तांतरण, टेंडर और निर्माण से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं समय सीमा के भीतर पूरी करने का सख्त निर्देश दिया है।
इस अहम बैठक में मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:-हुडकेश्वर में रंगदारी का सनसनीखेज मामला: पोषण आहार जब्त करने की धमकी देकर मांगे पैसे, दो पर केस दर्ज
हाई लाइट्स
- विश्वस्तरीय मल्टीपर्पज कन्वेंशन सेंटर बनाने की तैयारी।
- 2029 तक शुरू करने के दिए गए निर्देश।
- सेंटर होगा पूरी तरह से इको-फ्रेंडली और आधुनिक तकनीक से लैस।
- पर्यटन, उद्योग और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा।
- करेगा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के लिए बड़े मंच के रूप में काम।
- एयरपोर्ट, सड़क और रेलवे कनेक्टिविटी का विशेष ध्यान रखने का जोर।
