पुणे में हरियाली की मांग सबसे बड़ी: 35% नागरिक बोले- अगले 5 साल में बढ़े वृक्षारोपण और अर्बन फॉरेस्ट
Pune Urban Forest Demand: पुणे मनपा की पर्यावरण रिपोर्ट 2025-26 सर्वे में 35% लोगों ने वृक्षारोपण को प्राथमिकता दी। 66% नागरिक पार्किंग की जगह पेड़ लगाने के पक्ष में।
- Written By: रूपम सिंह
पुणे में हरियाली की मांग सांकेतिक फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
PMC State Of Environment Report: पुणे शहर में लगातार बढ़ती गर्मी, धड़ल्ले से कट रहे पेड़ों और बिगड़ते पर्यावरण के बीच पुणेकरों ने महानगर पालिका को कड़ा संदेश दिया है। नागरिकों ने साफ कहा कि यदि शहर को भविष्य के लिए सुरक्षित बनाना है, तो सबसे पहले हरियाली बढ़ाना अनिवार्य है।
इसके अलावा, पुणे मनपा द्वारा तैयार की जा रही ‘स्टेट ऑफ एनवायरनमेंट रिपोर्ट-2025-26’ के हालिया सर्वेक्षण में भी कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। लगभग 35 प्रतिशत नागरिकों ने आने वाले पांच वर्षों में वृक्षारोपण और अर्बन फॉरेस्ट विकसित करने को अपनी सबसे बड़ी पर्यावरणीय प्राथमिकता बताया है।
क्या कहते हैं सर्वे: सर्वे के ये आंकड़े
साफ दर्शाते हैं कि आज का आम नागरिक केवल प्रदूषण को लेकर शिकायतें करने तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि वह इसके स्थायी समाधान के रूप में बड़े पैमाने पर पौधे लगाने की मांग भी कर रहा है। पुणे शहर में तेजी से घटता हरित क्षेत्र, बढ़ता तापमान, धूल प्रदूषण और छांव की कमी सीधे तौर पर लोगों के रोजमर्रा के जीवन को प्रभावित कर रही है, यही वजह है कि नागरिकों ने हरित क्षेत्र के विस्तार को बाकी तमाम मुद्दों से ऊपर रखा है।
सम्बंधित ख़बरें
ग्लोबल मैप पर चमकेगा नागपुर: सीएम फडणवीस की बड़ी सौगात, एयरपोर्ट के पास बनेगा वर्ल्ड-क्लास कन्वेंशन सेंटर
VCA की टीम में नहीं हुआ सिलेक्शन तो दे दी जान, नागपुर में 17 साल की महिला क्रिकेटर ने की खुदकुशी
पुणे ग्रैंड टूर 2027: 84 किमी सड़कें बनेंगी वर्ल्ड क्लास, 114 करोड़ के फंड ट्रांसफर को मंजूरी
दीपक तले अंधेरा! बॉम्बे हाईकोर्ट की कैंटीन पर चला FDA का हंटर, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था कारोबार
इस सर्वे के अनुसार, 15 प्रतिशत लोगों ने ठोस कचरा प्रबंधन, 13 प्रतिशत लोगों ने सार्वजनिक परिवहन को बेहतर करने, 11 प्रतिशत लोगों ने वायु प्रदूषण नियंत्रण, 10 प्रतिशत लोगों ने नदी पुनर्जीवन और 9 प्रतिशत लोगों ने फुटपाथ व साइकिल ट्रैक को जरूरी बताया है।
यह भी पढ़ें:- पुणे ग्रैंड टूर 2027: 84 किमी सड़कें बनेंगी वर्ल्ड क्लास, 114 करोड़ के फंड ट्रांसफर को मंजूरी
नागरिकों में जिम्मेदारी उठाने की है ललक
सर्वेक्षण का सबसे खास पहलू नागरिकों की खुद आगे बढ़कर जिम्मेदारी उठाने की ललक है। करीब 76 प्रतिशत शहरवासियों ने सामुदायिक वृक्षारोपण और पौधों के संरक्षण अभियानों में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने की इच्छा जताई है।
पर्यावरण के प्रति इस गहरी प्रतिबद्धता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 66 प्रतिशत लोग अपनी गाड़ियों के लिए सड़क किनारे मिलने वाली पार्किंग की जगह को छोड़कर वहां पेड़ लगाने के पक्ष में खड़े नजर आए हैं।
