Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बुलढाणा के युवती की नासिक में गला रेतकर हत्या, चरित्र पर संदेह के चलते प्रेमी ने दिया वारदात को अंजाम

Nashik Murder Case: बुलढाणा की 11वीं की छात्रा की नासिक में प्रेमी द्वारा गला रेतकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया, जिसे पुलिस ने की-चेन के अहम सुराग से सुलझाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 21, 2026 | 08:04 PM

keychain clue murder (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik Crime News: अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, वह कानून की नजरों से बच नहीं सकता। बुलढाणा की रहने वाली और अकोला में 11वीं की छात्रा संस्कृति काले की उसके प्रेमी अथर्व गजानन देशमुख ने अपने मित्र की सहायता से नृशंस हत्या कर दी। चरित्र पर संदेह और आपसी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को कार की डिक्की में रखकर नासिक के वाडीवरहे थाना क्षेत्र के सारुल के जंगलों में फेंक दिया गया था।

19 फरवरी (शिवजयंती) की रात आरोपी अथर्व ने संस्कृति को घुमाने के बहाने कार में बिठाया. रास्ते में हुए विवाद के दौरान आरोपी ने धारदार चॉपर से वार कर संस्कृति की हत्या कर दी। हत्या इतनी क्रूर थी कि युवती के गले में चाकू फंसा हुआ था और उसके मुंह में पिज्जा का आधा टुकड़ा मिला। वारदात के बाद आरोपी ने संदीप फाउंडेशन में पढ़ने वाले अपने मित्र सुमित देवानंद सानप की मदद ली और शव को निर्जन स्थल पर फेंक दिया।

पुलिस ने ऐसे की पहचान

वाडीवरहे पुलिस को सारुल क्षेत्र में एक अज्ञात युवती का क्षत-विक्षत शव मिला था। पुलिस को शव के पास एक चाबी मिली, जिसके ‘की-चेन’ पर संस्कृति नाम लिखा था. इसी छोटे से सुराग के आधार पर पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक के मार्गदर्शन में जांच शुरू हुई। जब प्रदेश भर में लापता लड़कियों की जानकारी खंगाली गई, तो बुलढाणा की संस्कृति सतीश काले के लापता होने की पुष्टि हुई। पिता द्वारा शिनाख्त किए जाने के बाद पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में परंपरागत कुश्ती पर घटता युवाओं का रुझान, महंगे खानपान और जिम ट्रेंड से कुश्ती अखाड़े सूने

MBVV पुलिस आयुक्तालय में मेगा भर्ती, युवाओं का जोश चरम पर, 921 रिक्त पदों के लिए 60 हजार आवेदन प्राप्त

तीसरी बार विकास योजना पर संकट, मीरा-भाईंदर की प्रस्तावित डीपी रद्द करने का प्रस्ताव पारित

ST बसों में अब ‘स्मार्ट’ सफर: 1 अप्रैल से रियायती यात्रा के लिए NCMC कार्ड अनिवार्य, जानें शुल्क और प्रक्रिया।

घेराबंदी और गिरफ्तारी

सातपुर पुलिस की क्राइम डिटेक्शन टीम को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी अथर्व देशमुख जाधव संकुल इलाके में अपने दोस्त के कमरे पर खून से सने कपड़े बदलकर भागा है। हवालदार दीपक खरपड़े, राहुल खांडबहाले और अमोल मोरे की टीम ने जाल बिछाया। आरोपी द्वारका सर्कल से प्राइवेट कैब बुक कर छत्रपती संभाजीनगर भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके साथी सुमित सानप को भी संदीप फाउंडेशन परिसर से हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़े: वर्धा: 102 एम्बुलेंस चालकों की 23 फरवरी से हड़ताल की चेतावनी, ठप हो सकती हैं आपातकालीन सेवाएं

हत्या का कारण

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अथर्व और संस्कृति के बीच प्रेम संबंध थे। हालांकि, संस्कृति को किसी दूसरे युवक के साथ देखने के बाद अथर्व गुस्से में था। इसी जलन और संदेह के कारण उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए वाडीवरहे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Buldhana girl murder nashik lover arrested keychain clue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 21, 2026 | 08:04 PM

Topics:  

  • Buldhana
  • Maharashtra
  • Mumbai News
  • Murder
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.