वर्धा: 102 एम्बुलेंस चालकों की 23 फरवरी से हड़ताल की चेतावनी, ठप हो सकती हैं आपातकालीन सेवाएं

Wardha Ambulance Strike News: वर्धा में 102 एम्बुलेंस चालकों का 23 फरवरी से काम बंद आंदोलन। मांगों पर ध्यान न देने का आरोप। प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था में जुटा ताकि मरीजों को असुविधा न हो।
Wardha: 102 ambulance drivers threaten strike from February 23, emergency services may be disrupted
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Maharashtra Ambulance Union News: अपने विभिन्न मांगों की ओर शासन और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए 102 की एम्बुलेंस चालकों ने एकजुट होकर आंदोलन छेड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो सोमवार, 23 फरवरी से वे काम बंद हड़ताल करके न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरेंगे। इस आंदोलन की पूर्व सूचना जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को निवेदन के माध्यम से दे दी गई है।

वर्धा जिले में 102 की 64 एम्बुलेंस हैं। गंभीर रूप से बीमार, दुर्घटनाग्रस्त, प्रसवशील माताओं आदि मरीजों को इन एम्बुलेंस के माध्यम से सेवा दी जाती है। कोविड काल में एम्बुलेंस चालकों ने अपने परिवार को पीछे रखकर प्रत्येक कोविड संक्रमित को समय पर इलाज दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए,

लेकिन वर्तमान में, उनकी विभिन्न मांगों की ओर शासन और प्रशासन की उपेक्षा होने का आरोप लगाते हुए राज्य भर के 102 एम्बुलेंस चालकों ने आंदोलन का निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि रविवार, 22 फरवरी तक उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो सोमवार, 23 फरवरी से काम बंद हड़ताल का ऐलान किया जाएगा। इस विषय में शासन और प्रशासन की प्रतिक्रिया पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

अधिकारी करेंगे वैकल्पिक प्रबंध

यदि 23 फरवरी से 102 की एम्बुलेंस चालकों ने आंदोलन ने शुरू किया और काम बंद रखा, तो इस आंदोलन में जिले के लगभग 58 चालक शामिल होने की संभावना है। ऐसे में जिले में चल रही 102 की एम्बुलेंस सेवा प्रभावित न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा वैकल्पिक व्यवस्थाओं की सूक्ष्म योजना बनाई जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com