- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Bagul Gang Nashik Land Grab Extortion Case Mahasrul Police
नासिक की बागुल गैंग पर चला पुलिस का डंडा, नया मामला दर्ज, जमीन कब्जा और 2 करोड़ की फिरौती का आरोप
Nashik News: नासिक की बागुल गैंग पर जमीन कब्जे और 2 करोड़ की फिरौती मांगने का नया मामला दर्ज। म्हसरूल पुलिस ने 20 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया, जिनमें अजय बागुल और मामा राजवाडे शामिल हैं।
- Written By: आकाश मसने

बागुल गैंग (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nashik Bagul Gang Crime News: विसे मल्ला गोलीबारी प्रकरण में पहले से ही नासिक रोड जेल में बंद बागुल गैंग पर अब एक और गंभीर मामला दर्ज हुआ है। गैंग के सदस्य अजय बागुल, मामा राजवाडे, संजय राठी, महेश राठी और बालासाहब उर्फ भगवंत पाठक समेत 20 आरोपियों पर जमीन कब्जे और फिरौती के आरोप में म्हसरूल पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
इन आरोपियों पर जमीन के प्लॉट का जबरन कब्जा करने, 57 लाख रुपये की वसूली, और कब्जा छोड़ने के बदले 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप है। इस प्रकरण से अब तक पुलिस रिकॉर्ड पर न आए बालासाहब पाठक का नाम पहली बार सामने आया है, जिससे बागुल गैंग की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं।
मूर्तिकार परिवार को बनाया निशाना
शिकायतकर्ता चंदन गोटीराम भोईर (40) ने बताया कि आरोपी संजय राठी, महेश राठी, अजय बागुल, मामा राजवाडे, मीना लोलगे, प्रतीक लोलगे, उसके भाई और अन्य 10 से 12 अज्ञात लोगों ने मिलकर उनके परिवार को धमकाया और जमीन पर जबरन कब्जा किया।
सम्बंधित ख़बरें
सांगली: अजित घोरपड़े ने बिगाड़ा बीजेपी का खेल, मिरज पंचायत समिति में 21 साल की तन्वी कमलेकर बनीं सभापती
किरीट सोमैया की बड़ी चूक: छत्रपति के वंशज और पूर्व महापौर को बताया ‘बांग्लादेशी’, मालेगांव में भारी बवाल
पोखरी घाट के पास नीलगाय को बनाया अज्ञातों ने शिकार, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
दिव्यांगों के लिए CM फडणवीस का बड़ा ऐलान, अब टूलकिट के लिए मिलेंगे 15,000; ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
आरोपियों ने लोहे की रॉड और डंडों के साथ भोईर के घर के कंपाउंड में जबरन प्रवेश किया। उन्होंने प्लॉट की तार-फेंसिंग और बोर्ड तोड़ दिया तथा खुद की दीवार बनाकर कब्जा कर लिया।
विरोध करने पर आरोपियों ने भोईर परिवार को जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। संजय राठी और प्रतीक लोलगे ने चंदन भोईर पर लोहे की रॉड से हमला भी किया, लेकिन वार चूक गया।
57 लाख की वसूली और 2 करोड़ की नई मांग
शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने मिलीभगत कर 57 लाख रुपये की फिरौती वसूली। इसके बाद आरोपियों ने धमकाकर भोईर परिवार से जमीन से संबंधित सुलहनामा (समझौता पत्र) पर जबरन हस्ताक्षर करवाए।
यह भी पढ़ें:- संजय राउत ने मोदी का जताया आभार, PM ने की स्वस्थ्य होने की कामना तो शिवसेना नेता ने दिया ऐसा जवाब
इसके बावजूद, अजय बागुल, मामा राजवाडे और बालासाहब पाठक ने जमीन का कब्जा छोड़ने के लिए 2 करोड़ रुपये की अतिरिक्त फिरौती की मांग की। अगर मांग पूरी नहीं की गई, तो पूरे परिवार को खत्म करने और जमीन को स्थायी रूप से अपने कब्जे में रखने की धमकी दी गई।
पहले डर, फिर न्याय की उम्मीद
भोईर परिवार पेशे से मूर्तिकार है और भगवान शिव तथा काली माता की मूर्तियां बनाता है। शहर में कई श्रद्धालुओं की व्यक्तिगत समस्याओं को दूर करने के लिए यह परिवार जाना जाता है। बताया गया कि 16 मार्च से अगस्त 2025 के बीच परिवार लगातार दहशत के माहौल में जी रहा था।
जब परिवार ने पुलिस में शिकायत की, तो पहले इसे दीवानी मामला बताकर टाल दिया गया था लेकिन हाल ही में गोलीकांड और पंजाब बार प्रकरण में उन्हीं आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद भोईर परिवार ने हिम्मत जुटाई और फिर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस पूरे मामले की जांच सहायक निरीक्षक उमेश बोरसे वरिष्ठ निरीक्षक अंकुश चिंतामण के मार्गदर्शन में कर रहे हैं।
Bagul gang nashik land grab extortion case mahasrul police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जसप्रीत बुमराह अब T20I से रहेंगे दूर! WC जीत के बाद स्पेशल प्लान, क्यों BCCI स्टार गेंदबाज के लिए हैं गंभीर?
Mar 10, 2026 | 08:05 PMभक्ति का असली मार्ग क्या है? जानिए कैसे मिलती है भगवान की कृपा, राधा नाम जपते ही बदल सकती है जिंदगी
Mar 10, 2026 | 08:00 PMपर्सनैलिटी राइट्स केस में शिल्पा शेट्टी को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया अहम आदेश
Mar 10, 2026 | 08:00 PM‘दंगे भड़काते हैं ममता के बयान’, बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने टीएमसी पर बोला हमला
Mar 10, 2026 | 07:59 PMचैत्र नवरात्र 2026 शुरू होने से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, साल भर बनी रहेगी माता रानी की कृपा
Mar 10, 2026 | 07:57 PMईरान-इजरायल युद्ध में हाहाकार, पिछले 24 घंटों में 191 लोग हुए घायल; अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की तादाद
Mar 10, 2026 | 07:55 PMयादव कुल के विनाश का रहस्य: क्या यह श्रीकृष्ण की भूल थी या नियति का खेल? सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे
Mar 10, 2026 | 07:46 PMवीडियो गैलरी

कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM
‘सड़े लाल गेहूं’ से ‘दुनिया का फूड बास्केट’ बनने तक का सफर, संसद में शिवराज सिंह का विपक्ष को करारा जवाब
Mar 10, 2026 | 02:03 PM
इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM














