गोलीबारी और अपहरण, ऑरा बार केस में आरोपियों की हिरासत 17 तक बढ़ी
Nashik News: ऑरा बार में गोलीबारी और फिरौती मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रकाश लोढ़े और उसके साथियों की पुलिस हिरासत बढ़ाकर 17 अक्टूबर तक कर दी गई है।
- Written By: सोनाली चावरे
होटल ऑरा बार गोलीबारी (pic credit; social media)
Aura Bar case: सातपुर स्थित आईटीआई सिग्नल के पास होटल ऑरा बार गोलीबारी और फिरौती मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रकाश लोढ़े और उसके साथियों को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद मंगलवार 14 अक्टूबर को इन्हें अदालत में पेश किया गया था।
कोर्ट में पुलिस ने आरोपियों की हिरासत बढ़ाने की मांग की, जिसके बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों की पुलिस हिरासत 17 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। यह घटना रविवार 5 अक्टूबर की रात करीब डेढ़ बजे आईटीआई सिग्नल क्षेत्र में घटी थी।
‘प्रोटेक्शन मनी’ को लेकर हुए विवाद में भूषण लोढ़े और उसके गिरोह ने बार के बाहर ग्राहक वरुण तिवारी पर गोली चलाकर उसे घायल कर दिया था। यह गोलीबारी सिर्फ धमकी देने के लिए नहीं बल्कि गंभीर नुकसान पहुंचाने के लिए की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर जिला बैंक चुनाव में महायुति 20 में 19 सीटों पर जीती, दानवे की एंट्री से मविआ में फूट
नासिक में जेलरोड की 100 साल पुरानी पानी की टंकी पर चला बुलडोजर, बिना नोटिस दिए मनपा की कार्रवाई से उठे सवाल
मुंबई: भारी बारिश में पेड़ गिरने से शिवसेना नेता हारून खान का घाटकोपर स्थित कार्यालय हुआ क्षतिग्रस्त
मुंबई में भारी बारिश के बीच पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे के ऐलान पर भी शुरू हुई सियासत
इसे भी पढ़ें- पुलिस मेहरबान तो ठग पहलवान; फरार रहते वासनिक ने दिया हत्या को अंजाम
इसके अलावा आरोपियों ने बार संचालक पटेल और शर्मा से 10 प्रतिशत हिस्सेदारी के रूप में फिरौती भी वसूली थी। गिरोह का तरीका था कि वे पहले धमकी देते थे, फिर गोलीबारी करते थे और आखिर में पैसे वसूलते थे।
गोलीबारी की घटना के अगले ही दिन सोमवार 6 अक्टूबर को एक और सनसनीखेज मामला सामने आया था। ऑरा बार के संचालक बिपिन पुरुषोत्तम पटेल और संजय शर्मा के परिवार के सदस्यों को संदिग्ध प्रकाश लोढ़े और उसके 4 साथियों ने कथित तौर पर अपहरण कर बंधक बना लिया था।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी प्रकाश लोढ़े राजनीतिक दबाव का इस्तेमाल करता था। उसके राजनीतिक संपर्क थे जिसकी वजह से वह खुद को कानून से ऊपर समझता था।
पुलिस का कहना है कि यह केस केवल गोलीबारी तक सीमित नहीं है बल्कि इसमें संगठित अपराध के सभी तत्व मौजूद हैं। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
