-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Wasnik Committed The Murder While Absconding
पुलिस मेहरबान तो ठग पहलवान; फरार रहते वासनिक ने दिया हत्या को अंजाम
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. ‘अल्ला मेहरबान तो गधा पहलवान’ बड़ी पुरानी कहावत है लेकिन इन दिनों शहर पुलिस की कार्यप्रणाली ने इस कहावत को बदलकर ‘पुलिस मेहरबान तो ठग पहलवान’ कर दिया है. अब ऐसे सवाल उठना भी लाजमी है क्योंकि व्यवस्था ही कुछ ऐसी है कि ठग लोगों को लाखों करोड़ों रुपयों का चूना लगाकर बाहर छाती तान कर घूम रहे है.
इतना ही नहीं माधव पवार की हत्या का मामला तो वाकई में चौकाने वाला है. माधव की हत्या का मुख्य आरोपी निषेध वासनिक इथेरियम ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगाकर फरार हो गया. पुलिस ने अप्रैल महीने में निषेध और उसकी गैंग के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था. कुछ लोगों को गिरफ्तार कर खानापूर्ति कर दी और निषेध पुलिस से बचकर आज भी घूम रहा है.
विगत 11 सितंबर को उसने अपने साथी गजानन मुंगने के साथ मिलकर माधव पवार का अपहरण किया. उसे गाड़ी में वाशिम ले जाया गया. वहां जाकर निषेध ने अपनी पिस्तौल से 3 गोली मारकर माधव की हत्या कर दी और दोबारा फरार हो गया. एक ठग जो प्रकरण में फरार रहता है. पुलिस को भनक तक नहीं लगती और वह शहर में आकर एक व्यक्ति का अपहरण कर ले जाता है. गोलियों से भूनकर उसकी हत्या करता और दोबारा फरार हो जाता है.
सम्बंधित ख़बरें
जनता डरी, अधिकारी बंद कमरों की बैठकों में व्यस्त! नागपुर की अव्यवस्था पर पूर्व पार्षदों की चुप्पी पर उठे सवाल
नागपुर HC का सख्त रुख: 3 साल बाद भी जवाब न देने पर नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव को 50 हजार जुर्माने का नोटिस
खिड़की पर गीले कपड़े सुखाते समय लगा जोरदार झटका; नागपुर के एमआईडीसी क्षेत्र में युवक की मौके पर ही मौत
वादे विश्व स्तरीय के, हकीकत में बदहाली! एक ही बारिश में ‘पानी-पानी’ हुआ नागपुर का मोर भवन बस स्टैंड
इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है. निषेध इसके पहले भी कन्हान में सोमकुंवर नामक व्यक्ति की हत्या कर चुका है. जल्द पुलिस के हाथ नहीं लगा तो आगे और भी लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है. क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा ने शुरुआत से ही इस प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया वरना इतनी बड़ी वारदात ही नहीं होती.
बंसोड़ कब होगा गिरफ्तार
मत्स्य पालन व्यवसाय के नाम पर कम से कम 30 करोड़ रुपये की ठगी करने वाला फार्च्युन एक्वा और विजन फिशरीज का संचालक राजेश बंसोड़ भी ऐसा ही ठग है जो लोगों को चूना लगाकर खुलेआम घूम रहा है. उसने जमानत के लिए न्यायालय में अर्जी दायर की थी. इस पर फैसला होने तक पुलिस बंसोड़ को गिरफ्तार नहीं कर सकती थी लेकिन 2 दिन पहले सत्र न्यायालय ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी. इस मामले में उसका पीए भी आरोपी है. उसकी भी याचिका खारिज हो चुकी है. बावजूद इसके बंसोड़ बाहर घूम रहा है.
बंसोड़ पर शिकंजा कसने में पुलिस ने देरी की. यदि समय रहते उनकी शिकायत पर मामले की जांच की जाती तो एफआईआर के साथ ही उसकी गिरफ्तारी हो सकती थी लेकिन बंसोड़ बहुत बड़ा सेटिंगबाज है. पुलिस अब भी प्रकरण को गंभीरता से नहीं ले रही है. दिल्ली के निवेशकों का भी कम से 10 करोड़ रुपया डूबा है वो लोग पहले ही पुलिस से ऑनलाइन शिकायत कर चुके है. निवेशकों का कहना है कि अब तक तो उसने सारी रकम ठिकाने लगा दी होगी.
तिवारी को भी नहीं मिली बेल
हिंगना रोड के गोलछा हाउसिंग एंड लैंड इंफ्रास्ट्रक्चर बिल्डर के यहां काम करने वाली कोतवालनगर निवासी रजनी पांडे ने फ्लैट और दूकानों के नाम पर ग्राहकों से मोटी रकम ली. बाद में कंपनी के संचालकों ने हाथ खड़े कर दिए और लोगों को बताया कि रजनी ने रकम कंपनी के खाते में जमा करने की बजाए खुद गबन कर ली. यह राशि उसने अपने भाई हरीश तिवारी के खाते में जमा करवा दी थी. काफी मेहनत और चक्कर काटने के बाद एमआईडीसी पुलिस ने रजनी और हरीश तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया.
हरीश की बेल अर्जी रद्द हो गई है. मामला दर्ज होने के बाद रजनी बयान देने 1 बार पुलिस स्टेशन आई थी. उसके बाद से रजनी भी फरार है. शिकायतकर्ता कुणाल देशोत्तर ने बताया कि केवल उनसे ही नहीं और भी कई लोगों से पैसा लिया गया. कंपनी ने भी रजनी के खिलाफ सीताबर्डी पुलिस से शिकायत की थी लेकिन वह मामला भी हवा-हवाई था. रजनी और हरीश खुलेआम घूम रहे है और निवेशक थाने व कचहरी के चक्कर काट रहे है.
Wasnik committed the murder while absconding
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
100 रुपये रोज कमाने वाले बुजुर्ग वायलिन वादक की बदली किस्मत, आनंद महिंद्रा ने बढ़ाया मदद का हाथ
Jul 05, 2026 | 09:47 PMराज्य में बाल संरक्षण व्यवस्था की होगी जिला-वार समीक्षा, 15 जुलाई तक रिपोर्ट अनिवार्य,आयोग ने जारी किए निर्देश
Jul 05, 2026 | 09:40 PMखिताबी मुकाबले में उतरते ही इंग्लैंड के नाम जुड़ा बेहद ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, दूसरी ओर एलिस पेरी ने रचा इतिहास
Jul 05, 2026 | 09:36 PMपेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PMआगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PMMonalisa New Look: दुल्हन के अवतार में मोनालिसा ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, क्या सच में होने वाली है दूसरी शादी
Jul 05, 2026 | 09:10 PMपैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PMवीडियो गैलरी

Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM
राम मंदिर में क्यों अचानक लागू हुआ नया रोस्टर सिस्टम? क्या दान गबन कांड के बाद अब बदल जाएगी पूरी व्यवस्था!
Jul 05, 2026 | 02:35 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर फट पड़े संतोष दुबे, किया बड़े खुलासे!
Jul 05, 2026 | 02:22 PM
चोरी भी हम करेंगे, जांच भी हम! राम मंदिर मामले में पप्पू यादव ने सरकार को जमकर घेरा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:09 PM














