Ashok Kharat Fraud Case: स्वयंभू बाबा अशोक खरात की बढ़ीं मुश्किलें, अब नासिक पुलिस मांगेगी रिमांड
Ashok Kharat Fraud Case News: अशोक खरात की कानूनी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। सिन्नर जमीन धोखाधड़ी मामले में जेल में भेजे जाने के बाद अब नासिक शहर पुलिस रिमांड मांगने की तैयारी कर रही है।
- Written By: अपूर्वा नायक
अशोक खरात (सोर्स: सोशल मीडिया) फाइल फोटो
Ashok Kharat Fraud Case Update: स्वयंभू बाबा अशोक खरात की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सिन्नर पुलिस की जांच के बाद अब नासिक शहर पुलिस भी उसे अपनी हिरासत में लेने की तैयारी कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, सरकारवाड़ा पुलिस थाने में दर्ज दो धोखाधड़ी के मामलों में पूछताछ के लिए उसका रिमांड मांगा जाएगा। फिलहाल सिन्नर पुलिस थाने में दर्ज मिरगांव जमीन धोखाधड़ी मामले में खरात को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके बाद नासिक शहर पुलिस अदालत में आवेदन देकर उसे अपनी हिरासत में लेने की प्रक्रिया शुरू करेगी।
खरात को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश
हिरासत मिलने के बाद उसे संबंधित मामलों में पूछताछ के लिए फिर अदालत में पेश किया जाएगा। सिन्नर न्यायालय के न्यायाधीश एल सी वाडीकर ने खरात को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
सम्बंधित ख़बरें
युवाओं के सामने उद्धव ने सिर झुकाया, जंतर-मंतर पर CJP के मंच से भरी हुंकार, बोले- महाराष्ट्र आपके साथ है
अजीत पवार के 7 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दी महाराष्ट्र की राजनीति!
Ajit Pawar Anniversary: महिलाओं के बीच क्यों लोकप्रिय रहे अजित दादा? पर्दे के पीछे सुनेत्रा पवार की मेहनत
सिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
इससे पहले कुंदेवाड़ी स्थित जगदंबा माता सहकारी पतसंस्था में 32 फर्जी खातों की जांच के सिलसिले में पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। पांच दिन की पुलिस रिमांड के बाद उसे नासिक रोड केंद्रीय कारागार भेज दिया गया था। हालांकि, मिरगांव जमीन घोटाले की गहन जांच के लिए सिन्नर पुलिस ने उसे दोबारा जेल से हिरासत में लिया।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra MLC Election 2026: 17 सीटों पर महायुति का शक्ति प्रदर्शन, विपक्ष पर उम्मीदवार न मिलने का तंज
मौत का डर दिखाकर हड़पी जमीन
आरोप है कि अशोक खरात ने कुंदेवाड़ी के माली परिवार को अंधविश्वास और जादू-टोने का डर दिखाकर उनकी साढ़े 16 एकड़ कृषि भूमि अपने कब्जे में कर ली। उसने कथित रूप से परिवार को यह कहकर भयभीत किया कि इस जमीन के कारण उनके परिवार में मौतें होंगी। ब
दले में उसने जमीन के एवज में केवल 4 लाख रुपये का भुगतान किया। इस मामले की जांच फिलहाल सिन्नर पुलिस कर रही है और पुलिस को वित्तीय लेन-देन तथा जमीन हस्तांतरण से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।
