Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

युवाओं के सामने उद्धव ने सिर झुकाया, जंतर-मंतर पर CJP के मंच से भरी हुंकार, बोले- महाराष्ट्र आपके साथ है

Uddhav Thackeray at Jantar-Mantar: जंतर-मंतर पर CJP आंदोलन में उद्धव ठाकरे शामिल हुए। अभिजीत दीपके के साथ प्रदर्शन में हिस्सा लेते हुए उन्होंने सरकार पर बड़ा हमला बोला और सरकार बदलने की मांग की।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 22, 2026 | 08:42 AM

जंतर-मंतर पर उद्धव ठाकरे (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Follow Us:

Uddhav Thackeray Joins CJP Protest: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। देश भर से नेता और अभिनेता इस आंदोलन के समर्थन में सामने आ रहे है। इसी बीच महाराष्ट्र से शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे भी मंगलवार देर रात जंतर-मंतर पहुंच गए। उद्धव ठाकरे ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ प्रदर्शन का समर्थन किया और उसमें हिस्सा लिया।

जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन स्थल पर शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, “मैं यहां भाषण देने नहीं, बल्कि युवा शक्ति के सामने सिर झुकाने आया हूं। यह चिंगारी बुझने वाली नहीं है। शायद आजादी के बाद पहली बार हम देख रहे हैं कि सरकार देश के भविष्य पर लाठीचार्ज कर रही है। आप इस देश का भविष्य हो। मैं उस इंसान का धन्यवाद करता हूं, जिसने इस युवा को कॉकरोच कहकर इस चिंगारी को आग दी। यह देश कॉकरोच का देश नहीं है।”

सरकार बदलनी चाहिए – उद्धव

उद्धव ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “जरा याद करो कुर्बानी… यह गाना हमेशा याद रखो। लोगों की कुर्बानियों के बिना हमें आजादी नहीं मिल सकती थी। अंग्रेज उन्हें आतंकवादी समझते थे। अब मुझे लगता है कि जो लोग आपको आतंकवादी समझते हैं, क्या वे विदेश से आए हैं?”

सम्बंधित ख़बरें

प्रदर्शन में क्यों नहीं दिखे शशि थरूर? कयासों के बीच घायलों से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता, सरकार को चेताया

नागपुर से इतना खास लगाव क्यों रखते हैं देवेंद्र फडणवीस? तस्वीरों में जानिए सफर!

अजीत पवार और बारामती: सात बार विधायक बनने से लेकर बारामती मॉडल गढ़ने तक का राजनीतिक सफर

CJP प्रोटेस्ट से बैकफुट पर आयी सरकार! सोनम वांगचुक से मिले जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह

VIDEO | At the CJP protest site at Jantar Mantar, Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackeray (@uddhavthackeray) says, “I have not come here to make a speech, but to bow down in front of youth power… This spark is not going to go off, probably for the first time after independence… pic.twitter.com/90AekDVlvZ — Press Trust of India (@PTI_News) July 21, 2026

उद्धव ठाकरे ने कहा, “सिर्फ एक व्यक्ति यानी धर्मेंद्र प्रधान को हटाने से कुछ हासिल नहीं होगा, सरकार बदलनी चाहिए। जिन्होंने बांटने की कोशिश की, वह दीवार टूट चुकी है। इस आंदोलन की चिंगारी बुझनी नहीं चाहिए। महाराष्ट्र ने भी इसकी शुरुआत की है। पूरा महाराष्ट्र आप लोगों के साथ है। एक राष्ट्र, एक भावना है। हम साथ रहेंगे।”

यह भी पढ़ें – CJP प्रोटेस्ट से बैकफुट पर आयी सरकार! सोनम वांगचुक से मिले जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह

प्रधानमंत्री आवास पर विपक्ष का धरना प्रदर्शन

आपको जानकारी दें, कि सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद मंगलवार को विपक्ष के नेताओं ने संसद भवन से प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकाला और फिर प्रधानमंत्री आवास के सामने ही धरने पर बैठ गए। केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से बातचीत कर धरना समाप्त कराने पहुंचे, लेकिन बातचीत बेनतीजा रही।

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने नेताओं को वहां से हटा दिया। दिल्ली पुलिस प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन कर रहे नेताओं को अपने साथ अलग-अलग स्थानों पर ले गई और धरना समाप्त कराया। देर रात इन सभी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने छोड़ दिया।

Shiv sen ubt uddhav thackeray joins abhijeet dipke jantar mantar protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2026 | 08:32 AM

Topics:  

  • Cockroach Janta Party
  • Jantar Mantar
  • Maharashtra News
  • Shiv Sena UBT
  • Uddhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.