अशोक खरात केस: अश्लील साइटों तक पहुँचे वायरल वीडियो, पीड़ित परिवार ‘वर्क फ्रॉम होम’ को मजबूर
Bhondu Baba Viral Video: नासिक के अशोक खरात केस के वीडियो अश्लील साइटों पर वायरल होने से पीड़ित परिवार सदमे में हैं। SIT ने 170 वेबसाइटों से कंटेंट हटाया है। जानें ताजा अपडेट।
- Written By: अनिल सिंह
Bhondu Baba Viral Video (फोटो क्रेडिट-X)
Ashok Kharat Nashik Case: महाराष्ट्र के नासिक में ‘भोंदू बाबा’ अशोक खरात के घिनौने कृत्य और उसके बाद वायरल हुए वीडियो ने कई परिवारों की शांति छीन ली है। खुद को ‘महादेव का अवतार’ बताने वाले इस आरोपी के चंगुल से छूटी पीड़ित महिलाएं और उनके परिजन अब सामाजिक लोकलाज और मानसिक आघात के कारण ‘वर्क फ्रॉम होम’ करने को मजबूर हैं।
प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद, ये संवेदनशील वीडियो इंटरनेट और अश्लील साइटों तक पहुँच गए हैं, जिससे पीड़ितों का संकट और गहरा गया है।
अशोक खरात केस: मुख्य अपडेट्स
- आरोपी: अशोक खरात (स्वयंभू बाबा/पूर्व कैप्टन)।
- वर्तमान स्थिति: 1 अप्रैल 2026 तक पुलिस रिमांड पर।
- जांच एजेंसी: आईपीएस तेजस्वनी सातपुते के नेतृत्व में गठित SIT।
- मुख्य आरोप: नशीले पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म, सम्मोहन, अवैध गर्भपात और अश्लील वीडियो बनाना।
डिजिटल कार्रवाई: 170 अश्लील वेबसाइटों से वीडियो हटाए गए; कई न्यूज़ चैनलों को नोटिस जारी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में कन्हान पुलिस का एक्शन, विद्युत खंभे से टकराया ट्रक, खुला अवैध रेत तस्करी का मामला
नागपुर में 65 करोड़ की जमीन धोखाधड़ी, एक ही जमीन दो बार बेचने का आरोप; बिल्डर डायरेक्टर समेत 3 पर केस दर्ज
नीले ड्रम के बाद हरे ड्रम का कहर! पति और भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट, एक महीने बाद मिली लाश
मुंबई: भाभा अस्पताल की घटना पर उबाल; इमरजेंसी वार्ड से आईसीयू तक डॉक्टरों में डर का माहौल
ये भी पढ़ें- शिंदे सेना की नई रणनीति: अनुभवी मंत्रियों और विधायकों के कंधों पर शिवसेना को मजबूत करने का जिम्मा
पीड़ितों के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ितों के परिजनों को बाहर निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ‘इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट के अनुसार, एक पीड़ित के भाई ने बताया कि उन्हें सामाजिक शर्मिंदगी के कारण दफ्तर जाना बंद करना पड़ा है और अब वे घर से काम करने की गुजारिश कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि आस्था के नाम पर उनके साथ ऐसा विश्वासघात होगा।
अश्लील साइटों पर वीडियो और SIT की कार्रवाई
जांचकर्ताओं ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि अशोक खरात के पास से 100 से अधिक संदिग्ध वीडियो मिले थे, जो अब अश्लील वेबसाइटों तक पहुँच चुके हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कड़े निर्देशों के बाद, प्रशासन ने ऐसी सामग्री प्रसारित करने वाले मीडिया प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।
खरात का आलीशान बंगला और फार्महाउस सील
SIT को संदेह है कि कुछ स्थानीय डॉक्टर भी खरात की मदद कर रहे थे, जो महिलाओं को सम्मोहन और गर्भपात की दवाइयां मुहैया कराते थे। फिलहाल खरात का आलीशान बंगला और ईशानेश्वर मंदिर वाला फार्महाउस सील कर दिया गया है।
