-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Ashok Kharat Fake Snake And Gun Controversy Sit Investigation
कमर में बंदूक और रिमोट वाले नकली सांप, अशोक खरात का नया कारनामा, ऐसे चलता था अघोरी साम्राज्य
- Written By: अनिल सिंह
Ashok Kharat SIT Investigation: नासिक के अशोक खरात केस में SIT का बड़ा खुलासा। रिमोट वाले नकली सांपों से डराकर करता था ठगी, कमर में बंदूक लगाकर फैलाता था दहशत। जांच तेज।

Ashok Kharat SIT Investigation (फोटो क्रेडिट-X)
Ashok Kharat SIT Investigation Update: नासिक के कुख्यात ‘भोंदू बाबा’ अशोक खरात के काले कारनामों की परतें अब धीरे-धीरे खुलनी शुरू हो गई हैं। विशेष जांच दल (SIT) की तफ्तीश में रविवार को जो खुलासे हुए हैं, उन्होंने न केवल पुलिस बल्कि स्थानीय नागरिकों को भी हैरान कर दिया है। खरात केवल एक कथित ज्योतिषी ही नहीं, बल्कि एक शातिर अपराधी की तरह अपनी समानांतर सत्ता चला रहा था। वह हर शनिवार और रविवार को सिन्नर तालुका के मिरगाव स्थित अपने आलीशान फार्म हाउस पर रुकता था, जहाँ उसकी जीवनशैली किसी पेशेवर गुंडे जैसी थी।
स्थानीय निवासियों और पीड़ितों के अनुसार, अशोक खरात अपनी दहशत फैलाने के लिए हथियारों का खुला प्रदर्शन करता था। वह रोजाना सुबह 10 से 12 किलोमीटर साइकिलिंग करता था, लेकिन इस दौरान वह अपनी कमर में सरेआम पिस्तौल लगाकर घूमता था। बंदूक की नोंक पर उसने पूरे मिरगाव क्षेत्र में अपना खौफ कायम कर रखा था, जिसके डर से ग्रामीण उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते थे।
नकली सांप और रिमोट वाले बाघ से दिखाता था ‘चमत्कार’
SIT की जांच में खरात के ‘अघोरी साम्राज्य’ का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा सामने आया है। मिरगाव के ईशानेश्वर मंदिर में उसने लोगों को डराने और अपना विश्वास जमाने के लिए रिमोट कंट्रोल से चलने वाले नकली सांप और बाघ रखे हुए थे। अघोरी पूजा के दौरान वह अचानक इन नकली जानवरों की हलचल कराता था, जिससे श्रद्धालु इसे साक्षात चमत्कार मान लेते थे। भय और सम्मोहन के इस खेल के जरिए वह भक्तों से लाखों रुपये ऐंठता था। वह 100 रुपये के साधारण पत्थरों को ‘चमत्कारी रत्न’ बताकर लोगों की आर्थिक स्थिति के अनुसार 10 हजार से 1 लाख रुपये तक में बेचता था।
सम्बंधित ख़बरें
गिरीश महाजन पर नहीं है भरोसा! कुंभ मेले की तैयारियों पर संतों की नाराजगी, बोले सीएम फडणवीस, खुद करें निगरानी
सड़क के गड्ढों पर गरमाया नासिक मनपा सदन, मरीज बनकर एंबुलेंस से सदन में पहुंचे शिवसेना पार्षद
महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता; नासिक समेत कई इलाकों में दहशत
236 रुपये में अब सात समंदर पहुंचेगी राखी, 7 से 12 दिनों में होगी सुरक्षित डिलीवरी
ये भी पढ़ें- ‘साजिश या तंत्र-मंत्र?’ विधायक अमोल मिटकरी ने अजित पवार के हादसे को ‘अघोरी अनुष्ठान’ से जोड़ा, जांच की मांग
किसानों की जमीनों पर कब्जा और कानूनी धमकियाँ
अशोक खरात की दहशत केवल मंदिर तक सीमित नहीं थी। जांच में पता चला है कि उसने अपनी ताकत और रसूख का इस्तेमाल कर मिरगाव क्षेत्र के कई गरीब और छोटे किसानों की बेशकीमती जमीनें हड़प लीं। जिन किसानों ने अपनी जमीन देने से इनकार किया, उन्हें खरात ने बंदूक की नोंक पर धमकाया और उनके खिलाफ झूठे पुलिस केस दर्ज करवाए। पीड़ितों का आरोप है कि वह लोगों को अदालती चक्करों में फंसाकर उन्हें अपनी जमीनें छोड़ने के लिए मजबूर कर देता था। SIT अब इन जमीन विवादों के दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच कर रही है।
पुजारी और कर्मचारियों से 8 घंटे की मैराथन पूछताछ
इस हाई-प्रोफाइल मामले की गहराई तक पहुँचने के लिए SIT और नासिक पुलिस ने अब खरात के करीबियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ईशानेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी, बंगले के वॉचमैन और देखरेख करने वाले कर्मचारियों से लगभग 8 घंटे तक मैराथन पूछताछ की गई। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि खरात के इन अघोरी अनुष्ठानों और यौन शोषण की वारदातों में और कौन-कौन शामिल था। वर्तमान में खरात के खिलाफ यौन शोषण के तीन अलग-अलग मामले दर्ज हैं और SIT की सक्रियता से जल्द ही कुछ और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
Ashok kharat fake snake and gun controversy sit investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














