पुणे में खौफनाक वारदात: सो रहे मजदूर को JCB से कुचला! शव कार की डिक्की में रख सड़क पर फेंका, 5 पर केस दर्ज
Daund Labour Murder Case: पुणे के दौंड से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जेसीबी से कुचलकर हुई मजदूर की मौत को छिपाने के लिए शव को कार की डिक्की में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Daund JCB Accident Labour Murder Case: महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आया है। दौंड तहसील के गाडामोडी में स्थित एक गुड़ बनाने के कारखाने में उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक 23 वर्षीय मजदूर की जेसीबी के नीचे कुचलकर मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे को छिपाने और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए कारखाने के मालिक और अन्य आरोपियों ने जो किया, उसने सभी को हैरान कर दिया है। आरोपियों ने युवक के शव को एक कार की डिक्की में डाला और उसे वाघोली-राहू रोड पर फेंक कर सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की।
सोते समय ऊपर चढ़ा दिया JCB का पहिया
मृतक युवक की पहचान रामू शंभू पासी के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के कोला गांव का निवासी था। रामू अप्रैल 2026 से दौंड के गाडामोडी स्थित कारखाने में मजदूरी कर रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कारखाने के परिसर में जेसीबी का काम चल रहा था। इसी दौरान चालक आलम ने लापरवाही से जेसीबी चलाई और वहां सो रहे रामू पासी के ऊपर भारी-भरकम पहिया चढ़ा दिया। इस हादसे में रामू की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
कारखाने के मालिक ने दी जान से मारने की धमकी
हादसा होते ही कारखाने में हड़कंप मच गया। मामले को दबाने के लिए जेसीबी मालिक अविनाश बालासो यादव ने ठेकेदार तमरेज फरीदी को जुबान बंद रखने की धमकी दी। अविनाश ने कहा कि इस बात की जानकारी किसी को मत देना, नहीं तो जान से मार देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
लाइनमैन बोलकर हल्के में मत लो, ओमराजे निंबालकर की वायरल ऑडियो क्लिप से मचा हड़कंप
मकान था या ताश के पत्तों का महल… नागपुर में जेसीबी के छूते ही भरभराकर गिरी जर्जर इमारत
मुंबई साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की व्हाट्सएप डीपी ठगी का खुलासा; 6 आरोपी गिरफ्तार
मेयो अस्पताल में ACB का एक्शन, मेडिकल बोर्ड प्रमाणपत्र के बदले रिश्वत! नागपुर में डॉक्टर समेत 2 गिरफ्तार
इसके बाद कानूनी कार्रवाई के डर से आरोपियों ने खौफनाक साजिश रची। अविनाश यादव, गणेश हरिभाऊ जगताप, कल्लू और प्रधान इस्तकार ने मिलकर रामू के शव को कार की डिक्की में छुपाया और तड़के सुबह वाघोली-राहू रोड पर ले जाकर फेंक दिया, ताकि यह एक सामान्य हिट-एंड-रन का मामला लगे।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र TET पेपर लीक: बिहार के बाद UP कनेक्शन आया सामने, 25 साल से आगरा की एक ही प्रेस से छपते थे पेपर
भाई के पुणे पहुंचने पर खुला रामू की मौत का राज
घटना के बाद 19 जून को ठेकेदार ने रामू के भाई राजू पासी को फोन कर रामू के लापता होने की जानकारी दी। परिवार ने कुछ दिन इंतजार किया, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो राजू उत्तर प्रदेश से दौंड पहुंचा। उसने हर जगह तलाश की और आखिरकार 29 जून को जब कारखाने में सख्ती से पूछताछ की, तब इस पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ।
राजू पासी की शिकायत पर यवत पुलिस स्टेशन में जेसीबी चालक आलम, मालिक अविनाश यादव, गणेश जगताप, कल्लू और प्रधान इस्तकार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1), 238 और 3(5) के तहत गंभीर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
