- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- 4 Thousand 799 Students Did Not Get Admission Third List Of Admission Process Declared In 11th
4 हजार 799 विद्यार्थियों को नहीं मिला प्रवेश, 11वीं में एडमिशन प्रक्रिया की तीसरी सूची घोषित
- Written By: प्रभाकर दुबे

नासिक: कक्षा 11वीं की प्रवेश प्रक्रिया (11th Admission Process) चल रही है। इसके तहत तीसरी सूची (Third List ) घोषित की गई, जिसमें विज्ञान शाखा (Science Branch) का कट ऑफ 90 प्रतिशत से अधिक रहा। इससे अंक कम होने के कारण 4 हजार 799 विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिल पाया। पहली 2 सूचियों में कट ऑफ फिसल गया था। फिर भी नामचीन महाविद्यालयों की रिक्त सीटों की तुलना में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने से कट ऑफ अधिक रहा।
आरवाईके, नासिक रोड स्थित बिटको महाविद्यालय (Bitco College) सहित केटीएचएम महाविद्यालय (KTHM College) में विज्ञान शाखा का अनुदानित सीट का कट ऑफ बढ़ गया है। नासिक महानगरपालिका क्षेत्र के कनिष्ठ महाविद्यालयों में कक्षा 11वीं की एडमिशन प्रक्रिया के लिए घोषित की गई पहली सूची का कट ऑफ 89 प्रतिशत रहा। दूसरी सूची का कट ऑफ फिसलकर 85 से 86 प्रतिशत तक पहुंच गया था।
इतना रहा कट ऑफ
नामचीन महाविद्यालय में पहले दो राउंड के प्रवेश के लिए रिक्त सीटों की संख्या मर्यादित है। दूसरी ओर प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने से तीसरी सूची का कट ऑफ बढ़ गया। प्रवेश प्रक्रिया के अंतिम चरण में विज्ञान शाखा में अनुदानित सीट का कट ऑफ 90 प्रतिशत से अधिक रहा। वाणिज्य शाखा के लिए बीवाईके का कट ऑफ 94.6 प्रतिशत रहा। कला शाखा के लिए एचपीटी महाविद्यालय में खुले प्रवर्ग के लिए कट ऑफ 73 प्रतिशत और केटीएचएम में 71.8 प्रतिशत रहा। इस दौरान दूसरे राउंड की तरह तीसरे राउंड में भी बीवाईके का कट ऑफ विज्ञान शाखा में अधिक रहा। अंग्रेजी माध्यम अनुदानित सीट के लिए महाविद्यालय में खुले प्रवर्ग का कट ऑफ 94.6 प्रतिशत रहा, अन्य महाविद्यालयों में वाणिज्य का कट ऑफ 84 से 85 फीसदी रहा।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में 18 हजार जन्म प्रमाणपत्र संदिग्ध, सोमैया ने की जांच की मांग, महापौर का 8 दिनों में रिपोर्ट का आश्वासन
नासिक स्थायी समिति में भाजपा का सरप्राइज,महिलाओं का दबदबा, दिग्गजों को दरकिनार कर नए चेहरों को मौका
त्र्यंबकेश्वर भूमि अधिग्रहण मुद्दे पर समाधान नहीं, जिलाधिकारी की बैठक में प्रभावितों को राहत नहीं
400 करोड़ की लूट और किडनैपिंग की कहानी निकली फिल्मी, नासिक पुलिस के खुलासे ने सबको चौंकाया; अब फंसेगा ड्राइवर
3 हजार 781 विद्यार्थियों को मिला एडमिशन
कक्षा 11वीं के लिए 13 हजार 402 रिक्त सीटें थी। इसके लिए 8 हजार 580 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था। इसमें से 3 हजार 781 विद्यार्थियों का प्रवेश निश्चित हुआ। शेष 4 हजार 799 विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिल पाया। चयन हुए सर्वाधिक 1 हजार 847 विद्यार्थियों को प्रथम पसंद का महाविद्यालय मिला। दूसरे पसंद के 766, तीसरे पसंद के महाविद्यालय मिले विद्यार्थियों की संख्या 476 है।
4 thousand 799 students did not get admission third list of admission process declared in 11th
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
12वीं बोर्ड घोटाला: छत्रपति संभाजीनगर में सीसीटीवी ने खोली पोल, 18 शिक्षक-कर्मचारी निलंबित
Feb 17, 2026 | 08:32 AMकरण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन पहुंची बॉम्बे हाई कोर्ट, पंजाबी फिल्म अनुबंध विवाद पर याचिका
Feb 17, 2026 | 08:20 AMइस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला आगे
Feb 17, 2026 | 08:15 AMकिराना दुकानों की आड़ में ड्रग्स कारोबार, पिंपरी-चिंचवड़ में 64 वर्षीय महिला भी पकड़ी गई
Feb 17, 2026 | 08:11 AMहाॅकी मैच के दौरान गोलीबारी से दहला अमेरिका, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO
Feb 17, 2026 | 08:04 AM25 मौतों पर सख्त टिप्पणी, हाई कोर्ट बोला-रेगुलेटरी चूक और अधिकारों का उल्लंघन
Feb 17, 2026 | 08:00 AMरोहित पवार ने DGCA से मांगी प्रारंभिक रिपोर्ट, वीआरएस कंपनी पर कार्रवाई की मांग
Feb 17, 2026 | 07:52 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














