- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- 34 Prisoners Of Nashik Road Jail Pardoned Tears Shed After Meeting Family
नासिक रोड जेल के 34 कैदियों की सजा माफ, परिवार से मिलने के बाद छलके आंसू
- Written By: प्रभाकर दुबे

नासिक रोड: गणतंत्र दिवस उन 34 कैदियों (Prisoners) के लिए यादगार साबित हुआ, जो अनजाने में किए गए अपराध का प्रायश्चित करते हुए जेल से रिहाई का इंतजार कर रहे थे। इन 34 कैदियों को सजा पूरी होने से पहले ही नासिक रोड सेंट्रल जेल (Nashik Road Jail) से रिहा कर दिया गया और अपने परिवार (Family) से मिलने के बाद कई लोगों की आंखों में आंसू छलक पड़े। गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर केंद्र सरकार ने देश के विशेष वर्ग के कैदियों की सजा को लेकर विशेष माफी देने का ऐलान किया था। इस ऐलान के आधार पर महाराष्ट्र राज्य की विभिन्न जेलों में सजा भोग रहे 189 कैदियों को रिहा कर दिया गया।
नासिक कारागार अधीक्षक प्रमोद वाघ ने बताया कि रिहा किए गए अधिकांश कैदियों में नासिक रोड जेल में बंद कैदी शामिल हैं। इस मौके पर वरिष्ठ जेल अधिकारी अशोक मलवाड़, वैभव अत्राम भी उपस्थित थे। जेल के अतिरिक्त महानिदेशक अमिताभ गुप्ता और औरंगाबाद सेंट्रल डिवीजन के उप महानिरीक्षक योगेश देसाई के मार्गदर्शन में कैदियों की रिहाई प्रक्रिया सुचारू रूप से की गई।
सम्बंधित ख़बरें
शापित जमीन, युवती की मौत और परिवार को मारने की धमकी, अशोक खरात का एक और चौंकाने वाला मामला
Malegaon: मालेगांव नगर निगम में पार्षदों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, हाथापाई का वीडियो वायरल
Ashok Kharat के पास जाने वाली महिलाओं की बढ़ेगी मुश्किल, पीड़ित नहीं दोषी बनाए जानें की मांग
महाराष्ट्र का दूसरा अशोक खरात! Nashik के बिजसमैन के टैबलेट से निकले 200 अश्लील वीडियो
कैदियों को तीन चरणों में किया जा रहा है रिहा
इस मौके पर आजीवन कारावास, हत्या, बलात्कार, नशीले पदार्थ बेचने जैसे संगीन अपराधों के अलावा अन्य मामलों में सजा काटने वाले कैदियों को तीन चरणों में रिहा करने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय के आधार पर अब तक बहुत से कैदियों को रिहा किया गया है। जेल अधीक्षक ने बताया कि नासिक रोड जेल में 3,098 कैदी हैं, जिनमें 84 महिलाएं और 3,014 पुरुष हैं। रिहाई से पहले जेल में संबंधित कैदियों के अनुशासन और आचरण को ध्यान में रखा गया। कैदियों की सजा माफी के पीछे का उद्देश्य यही है कि उन्हें अपने परिवार के सदस्यों के साथ जीवन जीने का अवसर मिले। किन कैदियों को रिहा किया जाए, यह तय करने के लिए राज्य के गृह विभाग के अपर सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है।
पुनर्वास पर काउंसलिंग सत्र भी आयोजित
अपर पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक की संस्तुति पर 203 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव पेश किया गया, इसके बाद राज्यपाल ने उस पर अध्ययन किया और कैदियों के व्यवहार, उन्हें दी गई सजा आदि को ध्यान में रखते हुए 203 में से 189 कैदियों को रिहा करने की मंजूरी दी। रिहाई से पहले दोषियों और उनके परिवारों के लिए पुनर्वास पर काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किए गए।
- सजा मुक्त किए गए कैदियों में से 66 फीसदी की उम्र 18 से 60 साल के बीच है।
- जिन कैदियों ने अपनी सजा पूरी कर ली थी, लेकिन जुर्माने की सजा बची थी, उन्हें भी रिहा कर दिया गया है।
[blockquote content=”गणतंत्र दिवस के मौके पर नासिक रोड जेल से 34 कैदियों को रिहा किया गया। यह रिहाई एक अच्छा नागरिक बनने और एक सम्मानित जीवन जीने के उद्देश्य से की गई है। समाज को भी उनका भरपूर साथ देना चाहिए। ” pic=”” name=”-प्रमोद वाघ, नासिक जेल अधीक्षक”]
[blockquote content=”मैं भदगांव (जलगांव) का रहने वाला हूं। कोर्ट ने मुझे पांच वर्ष की सजा सुनाई थी। मैंने 4 वर्ष की सजा जेल में काट ली है। घर में पत्नी, मां, दो बच्चे हैं और वे खेती करते हैं। अचानक घर जाकर परिवार के लोगों को सरप्राइज दूंगा। ” pic=”” name=” -शंकर मोरे, सजा माफी पाने वाला कैदी”]
[blockquote content=”मैं ओजरखेड़ का रहने वाला हूं। चार वर्ष से जेल में सजा काट रहा था। मेरे पिता ज्ञानेश्वर दिवे और मुझे एक कृषि विवाद के कारण जेल जाना पड़ा। हमारी जल्द रिहाई के बारे में जानकर परिवार के लोग बहुत खुश हैं। ” pic=”” name=”-बालू दिवे, सजा से मुक्त कैदी”]
34 prisoners of nashik road jail pardoned tears shed after meeting family
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
Apr 03, 2026 | 03:03 PMसऊदी-बहरीन से दुबई तक हड़कंप! ईरान के निशाने पर ‘एक के बदले अरब जगत के 8 पुल’, तेहरान की धमकी बढ़ी टेंशन
Apr 03, 2026 | 03:02 PMजन्मदिन विशेष: जब ट्रैक्टर लेकर संसद पहुंच गए थे दुष्यंत चौटाला! हरियाणा के इस ‘लाल’ ने कैसे बदली सियासत?
Apr 03, 2026 | 02:54 PMNavi Mumbai में बड़ा लैंड स्कैम! CIDCO के सरकारी प्लॉट को फर्जी कागजों से बेचा, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Apr 03, 2026 | 02:50 PMफुलेरा में फिर बजेगा हंसी-ठहाकों का डंका, ‘पंचायत 5’ की शूटिंग शुरू, सामने आईं तस्वीरें
Apr 03, 2026 | 02:43 PMपहलवान के दमदार अवतार में दिखेंगे राम चरण, पेड्डी की शूटिंग पहुंची अपने आखिरी पड़ाव पर
Apr 03, 2026 | 02:43 PMPune के कोंढवा में कचरे का संकट: कौसर बाग रोड पर हालात बदतर, लोग परेशान
Apr 03, 2026 | 02:42 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














