सिंहस्थ कुंभ 2026 के लिए 25 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट, रिंग रोड समेत बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू
Nashik Kumbh 2026: नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ 2026 के लिए ₹25 हजार करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की गई है। 20 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स प्रगति पर हैं, गुणवत्ता के लिए थर्ड पार्टी ऑडिट होगा।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Trimbakeshwar Infrastructure Projects: आगामी नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभमेला की पृष्ठभूमि में कुल 25 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की गई है। इनमें से लगभग 20 हजार करोड़ रुपये के कार्य वर्तमान में प्रगति पर हैं। यह जानकारी कुंभमेला विकास प्राधिकरण के आयुक्त शेखर सिंह ने पत्रकार परिषद में दी।
प्रोजेक्ट्स का वित्तीय गणित
आयुक्त ने बताया कि विकास कार्यों को अलग-अलग चरणों में बांटा गया है। कुंभमेला विकास प्राधिकरण की ओर से लगभग 10 हजार करोड़ रुपये के कार्य शुरू किए गए हैं।
केंद्र के माध्यम से करीब 8700 करोड़ रुपये के काम चल रहे हैं, जिसमें बहुप्रतीक्षित रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण का खर्च भी शामिल है। कार्यों की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ‘थर्ड पार्टी ऑडिट कराया जाएगा, जिसके लिए टीमें सक्रिय हो चुकी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
टूट की कगार पर सुनेत्रा पवार की NCP! 22 विधायकों की शरद पवार से मुलाकात का क्या मतलब निकाल रहे लोग
राज्य सरकार चिकित्सा शिक्षा सुधारों के प्रचार पर खर्च करेगी 3.62 करोड़ रुपये, सोशल मीडिया से होगी जागरूकता
NEET पेपर लीक के बाद नागपुर की कोचिंग संस्थाएं सवालों के घेरे में, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
छत्रपति संभाजीनगर: तबादलों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं घाटी अस्पताल की नर्सें, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
श्रद्धालुओं को मिलेंगी वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं
कुंभ मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के ठहरने के लिए प्रशासन एक भव्य ‘टेंट सिटी’ विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए शहर के तीन से चार स्थानों पर विकल्प देखे जा रहे हैं।
लगभग 200 से 300 एकड़ क्षेत्र में यह टेंट सिटी बसाई जाएगी, जहां शासन की ओर से पानी, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस संबंध में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से भी राय ली जा रही है।
पांच रेलवे स्टेशनों का भी बदलेगा चेहरा
भारतीय रेलवे ने सिंहस्थ के मद्देनजर नासिक और निफाड़ तहस्रील के पांच प्रमुख स्टेशनों के लिए 1200 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दी है। इन कार्यों में नए फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफॉर्म का विस्तार और चौड़ीकरण, लूप लाइन बढ़ाना और आधुनिक ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम शशामिल हैं। इससे देवलाली, नासिक रोड, ओढ़ा, करबे-सुकाने और खेरवाड़ी स्टेशनों पर यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेगी।
प्रमुख विकास कार्यों की स्थिति
सडक विकासः नासिक शहर में रामकाल पथ और अन्य मुख्य सड़कों का निर्माण।
यह भी पढ़ें:-कुंभ 2026 से पहले पुलिस महकमे में हलचल, सिपाही से उपनिरीक्षक तक मांगे गए तबादला आवेदन; 25 फरवरी तक आवेदन
द्वारका चौकः द्वारका अंडरपास और नासिक रोड मार्ग के कार्यों में तेजी, श्रद्धालु सुविधाएं घाटी और कुछ क्षेत्रों का सुंदरीकरण और सुरक्षा व्यवस्था।
भूमि अधिग्रहण: रिंग रोड के लिए जमीन लेने की प्रक्रिया अंतिम चरणों में।
