कुंभ 2026 से पहले पुलिस महकमे में हलचल, सिपाही से उपनिरीक्षक तक मांगे गए तबादला आवेदन; 25 फरवरी तक आवेदन

Nashik Police Transfer Process: नासिक पुलिस आयुक्तालय ने सिपाही से उपनिरीक्षक तक कर्मचारियों से नियमित व अनुरोध तबादलों के आवेदन मांगे हैं। कुंभ 2026 को देखते हुए प्रक्रिया तेज की गई है।
Ahead of Kumbh Mela 2026, police department in a state of flux, with transfer applications sought for all positions from constable to sub-inspector; applications due by February 25th.
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Nashik Kumbh Mela 2026: नासिक महाराष्ट्र राज्य पुलिस सेवा में बड़े अधिकारियों के तबादलों की सुगबुगाहट के बीच अब नासिक पुलिस आयुक्तालय ने भी आंतरिक नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज कर दी है।

पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक आदेशानुसार, सिपाही से लेकर श्रेणी उप-निरीक्षक पद तक के कर्मचारियों से नियमित और विनंती (अनुरोध) तबादलों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

वर्ष 2026 में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले के ध्वजारोहण और आगामी पर्वणियों को देखते हुए इन नियुक्तियों को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नियमानुसार एक ही स्थान पर 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को 25 फरवरी तक अपना आवेदन प्रस्तुत करना होगा।

पहले तत्कालीन आयुक्तों द्वारा विनंती तबादले खारिज किए जाने और बाद में चुनाव आचार संहिता के कारण यह प्रक्रिया रुकी हुई थी, जो अब दोबारा शुरू हुई है।

सिपाही से लेकर उप-निरीक्षक तक की बदलेगी जिम्मेदारी

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, तबादलों में आवेदन के वरीयता क्रम को प्राथमिकता दी जाएगी। इसका सबसे अधिक लाभ उन कर्मचारियों को मिल सकता है जो सेवानिवृत्ति के करीब हैं। वहीं, विभाग के भीतर यह चर्चा भी जोरों पर है कि क्या वर्षों से एक ही 'मलाईदार' जगह पर जमे हुए कर्मचारियों को हटाया जाएगा? गोपनीय शाखा, विशेष शाखा और डीबी मोबाइल जैसे अनुभागों में बड़े बदलाव की प्रबल संभावना है।

रणनीतिक बदलाव और 'साफ-सफाई'

आगामी सिंहस्थ के प्रबंधन को देखते हुए आयुक्तालय के अधिकारी और कर्मचारी इस बात पर नजर गढ़ाए हुए है कि उन्हें पुरानी जिम्मेदारी मिलेगी या नई चुनौतियों से रूबरू कराया जाएगा।

पिछले वर्ष कई कर्मचारियों को उनके अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर सेवा विस्तार दिया गया था, लेकिन इस बार "विशेष प्रयास" और प्रदर्शन के आधार पर नई नियुक्तियां तय होगी। इसी के साथ वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों के तबादलों पर भी सभी की निगाहें टिकी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com