राज्य सरकार चिकित्सा शिक्षा सुधारों के प्रचार पर खर्च करेगी 3.62 करोड़ रुपये, सोशल मीडिया से होगी जागरूकता
Maharashtra Medical Education Reforms: महाराष्ट्र सरकार ने चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों के प्रचार-प्रसार के लिए 3.62 करोड़ रुपये के विशेष जनजागरण अभियान को मंजूरी दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
महाराष्ट्र मेडिकल एजुकेशन रिफॉर्म्स (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Medical Education Reforms News: चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधारों को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने के लिए महायुति सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।
चिकित्सा विज्ञान में उत्कृष्टता व चिकित्सा शिक्षा सुधार सम्मेलन के प्रचार-प्रसार हेतु राज्य सरकार ने 3।62 करोड़ रुपए के विशेष प्रचार और जनजागरण अभियान को मंजूरी दे दी है।
सोशल मीडिया से लेकर पथनाट्य जैसे विभिन्न माध्यमों के जरिए चिकित्सा शिक्षा सुधारों का संदेश राज्यभर में पहुंचाया जाएगा। बताया गया है कि सरकार का उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई नीतियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाकर व्यापक जनजागरूकता निर्माण करना है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र विधानसभा में डांस बार कानून संशोधन पास, अश्लील डांस पर सख्ती; तीन उल्लंघन पर लाइसेंस रद्द
महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए डोमिसाइल अनिवार्य, 1 अगस्त से लागू होगा नियम, परिवहन मंत्री की घोषणा
महाराष्ट्र को 20 साल बाद मिला नर्मदा का हक, 10 TMC पानी मिलने का रास्ता साफ, शाह की बैठक में बड़ा फैसला
मुंबई राजभवन में तैनात SRPF जवान ने की आत्महत्या, महिला सहकर्मी के शादी से इनकार का मामला
मुख्यमंत्री स्तर पर मंजूरी इस विशेष अभियान को राज्य सरकार की चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में छवि निर्माण और जनसंपर्क की बड़ी पहल माना जा रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी शासन निर्णय के अनुसार यह दो दिवसीय कॉन्क्लेव 27 और 28 मार्च 2026 को आयोजित किया गया था।
राज्य भर में पहुंचाया जाएगा संदेश
कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सूचना व जनसंपर्क महासंचालनालय ने विशेष मीडिया प्रारूप तैयार किया था, जिसे अब औपचारिक मंजूरी मिल गई है। सरकार द्वारा मंजूर इस अभियान के अंतर्गत दूरदर्शन, रेडियो, समाचार पत्र, सामाजिक माध्यम, बाहा विज्ञापन, टीवी विज्ञापन, समूह चर्चा, परिषदे, जनसंपर्क अभियान, पथनाट्य और लोककला जैसे विभिन्न माध्यमों के जरिए चिकित्सा शिक्षा सुधारों का संदेश राज्यभर में पहुंचाया जाएगा।
इसके अलावा रेलवे टिकट, पोस्टकार्ड, प्रवेश पत्रिका और अन्य पारंपरिक माध्यमों के जरिए भी शासकीय संदेश प्रसारित किए जाएंगे, शासन निर्णय में कहा गया है कि यह खर्च सामान्य प्रशासन विभाग के वर्ष 2026-27 के मंजूर अनुदान से किया जाएगा।
ये भी पढ़ें :- Central Railway Night Block: मध्य रेल का 10 दिन का नाइट ब्लॉक, कई मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें होंगी प्रभावित
मंजूर अनुदान से किया जाएगा खर्च
वहीं खर्च की पारदर्शिता, उपयोगिता प्रमाणपत्र और वित्तीय नियमों के पालन की जिम्मेदारी सूचना एवं जनसंपर्क महासंचालनालय पर रहेगी। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री स्तर पर मंजूर इस विशेष प्रचार अभियान को राज्य सरकार की चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में छवि निर्माण और जनजागरूकता बढ़ाने की बड़ी पहल माना जा रहा है। सरकार का मानना है कि चिकित्सा शिक्षा सुधारों और स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे बदलावों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने से नई नीतियों को बेहतर जनसमर्थन मिलेगा।
