- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nandurbar »
- Stone Pelting Occurred In Nandurbar City Accident Between Rickshaw And Motorcycle
परभणी के बाद नंदुरबार में भड़की हिंसा, दो गुटों में जमकर हुआ पथराव…बड़ी मात्रा में पुलिस बल तैनात
महाराष्ट्र के नंदुरबार शहर में हिंसा की घटना सामने आई है। शहर में एक रिक्शा और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद दोनों समूहों में विवाद हो गया, जिसने हिंसा का रूप ले लिया।
- Written By: प्रिया जैस

नंदुरबार में पथराव (सौजन्य-एक्स)
नंदुरबार: महाराष्ट्र में घटनाओं और हिंसा का सिलसिला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हर कुछ दिनों में छोटे-छोटे मुद्दों को लेकर भी दंगा फसाद होता नजर आ रहा है। जिसके बाद इसमें राजनीति का सिलसिला शुरू हो जाता है।
ऐसा ही एक और किस्सा महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले से सामने आया है। महाराष्ट्र के नंदुरबार शहर में एक रिक्शा और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद दोनों समूहों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की दोनों गुटों में पथराव का सिलसिला शुरू हो गया।
एएसपी श्रवण दत्त ने दी जानकारी
पुलिस के अनुसार ये घटना उस दुर्घटना के बाद घटित हुई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर तुरंत पहुंच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर बड़े तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिए हैं। हालांकि अभी तक किसी भी तरह की संपत्ति को नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है और न ही किसी के हताहत होने की सूचना मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
एकनाथ शिंदे गुट का ‘मास्टर स्ट्रोक’: नंदुरबार के गरीब परिवारों को टैक्स से राहत, नगराध्यक्ष ने पेश किया बजट
नंदुरबार के आदिवासियों का बैंकिंग दर्द, मीलों का सफर और घंटों का इंतजार, सांसद पाडवी ने उठाई आवाज!
शिंदे के करीबी शिरीष चौधरी गिरफ्तार, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
नंदुरबार में विजय रैली के बाद बवाल, पेट्रोल बम से मचा कोहराम! पूर्व MLA के घर पर हुआ बड़ा हमला
#WATCH | Nandurbar, Maharashtra | ASP Shravan S Dutt says, "Around 10 pm yesterday, people of a particular community started pelting stones. Earlier in the day, an offence was registered about an incident, in the background of which the stone pelting took place. Police forces… pic.twitter.com/uU0AMx85RI — ANI (@ANI) January 20, 2025
इस घटना की जांच कर रहे एएसपी श्रवण एस दत्त ने कहा, “कल रात करीब 10 बजे एक विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। इससे पहले दिन में एक घटना के बारे में अपराध दर्ज किया गया था, जिसकी पृष्ठभूमि में पथराव हुआ था। मौके पर तैनात पुलिस बलों ने स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके परिणामस्वरूप हिंसा अन्य क्षेत्रों में नहीं फैली। किसी संपत्ति को नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। अपराध दर्ज किया जा रहा है। हमने कुछ संदिग्धों की पहचान की है।”
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
पुलिस ने कुछ संदिग्धों का पहचान कर ली है और अपराध दर्ज कर लिया है। बता दें कि महाराष्ट्र में हिंसा की घटना कई जगहों पर हो रही है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार सवाल उठाए जा रहे है। इससे पहले परभणी में भी एक मुद्दे को लेकर हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में कई दुकानों में आगजनी की घटना सामने आई थी।
Stone pelting occurred in nandurbar city accident between rickshaw and motorcycle
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दुनिया में बजा भारतीय अर्थव्यवस्था का डंका! विदेशी मुद्रा भंडार उछलकर $697 अरब के पार, ड्रैगन की बढ़ी टेंशन
Apr 10, 2026 | 08:07 PMजहां से आए हो, वहीं लौट जाओ, ईरान के एक रेडियो संदेश ने रोक दी बांग्लादेश की रफ्तार; जानें पूरी इनसाइड स्टोरी
Apr 10, 2026 | 08:04 PMएयरपोर्ट पर फैन की हरकत से नाराज हुए Salman Khan, कंधे पर हाथ रखते ही दिया ऐसा रिएक्शन
Apr 10, 2026 | 08:01 PM‘हर दिन 100 से 150 छक्के लगाने का अभ्यास’, Mukul Choudhary ने ऐसे बजाई KKR के गेंदबाजों की बैंड
Apr 10, 2026 | 07:56 PMMoney Plant Vastu Tips: घर के मनी प्लांट को लेकर इस बात का रहे ध्यान, वरना कंगाली का खतरा!
Apr 10, 2026 | 07:55 PMबंगाल चुनाव: इन सीटों पर 1 लाख वोटों से जीती थी TMC, फिर भी क्यों बदले उम्मीदवार; क्या है ममता का दांव?
Apr 10, 2026 | 07:54 PM‘धोखा दिया तो खैर नहीं’, पाकिस्तान रवाना होने से पहले वेंस ने ईरान को दिखाए कड़े तेवर, क्या थमेगी महाजंग?
Apr 10, 2026 | 07:43 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














