Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नांदेड में प्रशासन की लापरवाही से बड़ा हादसा, निर्माणाधीन नाले के गड्ढे में डूबने से 4 मासूमों की मौत

Nanded News: नांदेड के देगलूर नाका इलाके में नगर निगम की लापरवाही ने 4 बच्चों की जान ले ली। निर्माणाधीन नाले के गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मासूमों की मौत हो गई।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Apr 16, 2026 | 04:07 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nanded Children Drowned News: महाराष्ट्र के नांदेड शहर से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है जिसने पूरे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। शहर के देगलूर नाका क्षेत्र में नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे एक नाले के गड्ढे में डूबने से चार मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय नागरिकों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, देगलूर नाका इलाके में पिछले कुछ दिनों से नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। इस काम के लिए ठेकेदार ने बड़े-बड़े गड्ढे खोद रखे थे। हाल ही में हुई बारिश के कारण इन गड्ढों में काफी पानी जमा हो गया था। बुधवार को इस्लामपुरा इलाके के रहने वाले कुछ बच्चे खेलते-खेलते इस निर्माण स्थल के पास पहुँच गए। पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण बच्चे एक-एक कर उसमें समा गए।

मृतकों की पहचान

इस दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान मोहम्मद अदनान मोहम्मद फिरोज (10 वर्ष), मोहम्मद अली मोहम्मद इदरीस (13 वर्ष) और सैयद इरफान सैयद फिरोज (13 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि चौथे बालक की पहचान की प्रक्रिया जारी है। ये सभी बच्चे पास के ही इस्लामपुरा इलाके के निवासी थे।

सम्बंधित ख़बरें

कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर मंत्री नितेश राणे का विवादित बयान, बोले- मुस्लिमों नौकरी करने की अनुमति नहीं…

Nashik Crime News: नासिक में गोलीबारी का प्रयास, आंबेडकर जयंती जुलूस में युवक पर तानी पिस्तूल, आरोपी फरार

मुंबई कॉन्सर्ट ड्रग्स केस: नेस्को सेंटर मौत मामले में 7वीं गिरफ्तारी, कल्याण से जुड़ा सप्लाई चेन का पर्दाफाश

मुंबई में शुरू होने जा रही है पेड़ों की गिनती, 8 साल बाद BMC का बड़ा अभियान, आधुनिक तकनीक से होगी गणना

प्रशासन और ठेकेदार की बड़ी लापरवाही

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नांदेड़ नगर निगम और संबंधित ठेकेदार ने सुरक्षा मानकों को पूरी तरह ताक पर रख दिया था। निर्माण स्थल पर न तो कोई सुरक्षा घेरा (Barrisading) बनाया गया था और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। खुले पड़े इन गड्ढों ने मासूमों के लिए ‘डेथ ट्रैप’ का काम किया। घटना की सूचना मिलते ही लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन जब तक बच्चों को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

 यह भी पढ़ें:- निदा खान सिखाती थी बुर्का पहनना, HR हेड ने ऐसे रचा था धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न का खौफनाक खेल!

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद देगलूर नाका इलाके में तनाव का माहौल है। गुस्साए नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मांग की है कि लापरवाह ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सदोष मनुष्यवध (Culpable Homicide) का मामला दर्ज किया जाए। फिलहाल नांदेड़ पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Nanded 4 children drowned in drainage pit deglur naka negligence

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 16, 2026 | 04:07 PM

Topics:  

  • Accident
  • Maharashtra News
  • Nanded News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.