बिना बारिश के ताश के पत्तों की तरह ढहा महाराष्ट्र का एलिवेटेड ब्रिज! रोंगटे खड़े कर देगा यह VIDEO
Nanded Bridge Collapse Video: महाराष्ट्र के नांदेड़ में बिना बारिश के ही एक नवनिर्मित एलिवेटेड ब्रिज का बड़ा हिस्सा ताश के पत्तों की तरह ढह गया। यह खौफनाक मंजर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
- Written By: गोरक्ष पोफली
ढह गया एलिवेटेड ब्रिज (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nanded Elevated Bridge Collapse Video: महाराष्ट्र में बुनियादी ढांचे और विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। अभी मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट में लैंडस्लाइड का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक और नए हादसे ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक तरफ सरकार इन घटनाओं को राजनीति और प्राकृतिक करार दे रही है, वहीं दूसरी तरफ बिना किसी बारिश के पुलों का ताश के पत्तों की तरह ढहना कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है।
ताजा मामला महाराष्ट्र के नांदेड़ का है, जहां विकास के नाम पर भ्रष्टाचार का एक और नमूना देखने को मिला। नांदेड़-लातूर हाईवे पर विष्णुपुरी स्थित एक नवनिर्मित एलिवेटेड ब्रिज का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुल के गिरने के समय न तो कोई भारी बारिश हो रही थी और न ही कोई तूफान आया था। बिना किसी बाहरी दबाव या प्राकृतिक आपदा के, महज एक साल पहले बना पुल अगर अचानक गिर जाए, तो यह सीधे तौर पर घटिया निर्माण और बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार का प्रमाण है।
बाल-बाल बचे यात्री, दो घायल
राहत की बात यह रही कि जिस समय पुल का हिस्सा नीचे गिरा, वहां से कोई बड़ा वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा भारी जान-माल का नुकसान हो सकता था। हालांकि, इस हादसे में दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। नांदेड़-तुलजापूर-बुटीबोरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों में जबरदस्त आक्रोश है। नागरिकों का कहना है कि यह पुल महज साल भर पहले बनकर तैयार हुआ था और इतनी जल्दी इसका ढह जाना अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
सड़क के बीच सांड की गोद में चैन की नींद सोता दिखा शख्स, Viral Video देख लोगों ने लिए मजे
हमले से डरे डॉक्टर ने दिया इस्तीफा, हमेशा के लिए छोड़ा शहर, डोंबिवली मारपीट मामले में नया मोड़
ट्रेन के सामने आकर महिला ने रोकी रफ्तार, फिर चलती ट्रेन पर फेंका पत्थर; Viral Video देख लोग रह गए हैरान
तेज रफ्तार ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा था युवक, गेटमैन ने दौड़कर बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो
नांदेड़, महाराष्ट्र – नांदेड़-लातूर हाईवे पर श्री गुरु गोबिंद सिंहजी कॉलेज के पास बने फ्लाईओवर का एक हिस्सा ढह गया। पुल का हिस्सा गिरने का यह चौंकाने वाला पल CCTV कैमरों में कैद हो गया। pic.twitter.com/QX9DliYXU0 — Goraksha Pophlee (@PophleeGor51025) July 9, 2026
यह भी पढ़ें: हमले से डरे डॉक्टर ने दिया इस्तीफा, हमेशा के लिए छोड़ा शहर, डोंबिवली मारपीट मामले में नया मोड़
56% कमीशन और मिसिंग लिंक का साया
इस हादसे ने विपक्षी नेताओं को सरकार पर हमला करने का एक और मौका दे दिया है। हाल ही में राज ठाकरे ने राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की गुणवत्ता पर कड़ा प्रहार किया था। उन्होंने मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट का उदाहरण देते हुए कहा था कि जो प्रोजेक्ट 1 मई को शुरू हुआ, वह 60-65 दिनों के भीतर ही जवाब देने लगा है। वहां टनल से पानी रिस रहा है और पिलर गिर रहे हैं।
A section of a bridge in Nanded, Maharashtra, collapsed today. It raises serious questions about the quality standards being followed in the state’s infrastructure projects. Please refrain from retweeting or sharing the video. Apparently, highlighting such incidents is… pic.twitter.com/SIpNLZ8s31 — Vaibhav Kokat (@ivaibhavk) July 9, 2026
राज ठाकरे ने बेहद गंभीर आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र में नए ठेकेदारों को काम पाने के लिए लगभग 56% तक कमीशन देना पड़ता है। जब काम का आधे से अधिक हिस्सा कमीशन में चला जाएगा, तो निर्माण केवल 44% बजट में होगा, जिसके नतीजे नांदेड़ जैसे हादसों के रूप में सामने आते हैं।
