-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Dombivli Doctor Resigns Leaves City After Attack
हमले से डरे डॉक्टर ने दिया इस्तीफा, हमेशा के लिए छोड़ा शहर, डोंबिवली मारपीट मामले में नया मोड़
- Written By: गोरक्ष पोफली
Dombivli Doctor Attack Case: डोंबिवली के शास्त्री नगर अस्पताल में डॉक्टरों से मारपीट मामले में नया मोड़ आया है। हमले से डरे पीड़ित डॉक्टर ने पद से इस्तीफा देकर हमेशा के लिए शहर छोड़ दिया है।

डॉक्टरों से मारपीट (सोर्स: सोशल मीडिया)
Dombivli Doctor Resigns: महाराष्ट्र के डोंबिवली स्थित शास्त्री नगर अस्पताल में डॉक्टरों के साथ हुई बर्बरता का मामला अब एक बेहद चिंताजनक मोड़ पर पहुंच गया है। हमले का शिकार हुए एक डॉक्टर ने न केवल अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, बल्कि जान का खतरा बताते हुए हमेशा के लिए शहर छोड़ने का फैसला किया है। यह घटना केवल एक स्वास्थ्यकर्मी के इस्तीफे तक सीमित नहीं है, बल्कि इसने सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टरों की सुरक्षा पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
इस्तीफा देने वाले डॉक्टर ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा कि अस्पताल परिसर और शहर में अब बहुत डर का माहौल है। उन्होंने चौंकाने वाला दावा किया कि गुंडे हम पर नजर रखे हुए हैं और ऐसी स्थिति में काम करना उनके लिए नामुमकिन है। डॉक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्होंने सुरक्षा कारणों से शहर छोड़ दिया है और वे अब कभी वापस लौटकर ठाणे या डोंबिवली में काम नहीं करेंगे। उनके शब्दों में एक गहरी हताशा थी जब उन्होंने कहा, दूसरे डॉक्टर वहां काम कर सकते हैं, लेकिन मैं नहीं कर सकता।
क्या था पूरा मामला?
यह पूरा विवाद 6 जुलाई को डोंबिवली के कल्याण-डोंबिवली नगर निगम के शास्त्री नगर अस्पताल में शुरू हुआ था। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, एनआईसीयू में सभी बेड भरे हुए थे। जब एक नवजात को वहां लाया गया, तो दो डॉक्टरों ने बच्चे के बेहतर इलाज के लिए परिजनों को किसी दूसरे बहतर अस्पताल ले जाने की नेक सलाह दी।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: MBMC में 12 करोड़ के ठेके पर बवाल, बिना ई-टेंडर बीजेपी से जुड़ी कंपनी को मंजूरी का आरोप
अमरावती में सोलर पैनल लगाने के नाम पर ₹1.45 लाख की ठगी, आरोपी पर मामला दर्ज
शेखर सुमन से स्तुतिसुमन चाहती थी भाजपा, मिले कड़वे सच! शेखर टूनाइट के निर्माता पर ED की रेड से भड़के रोहित
Akola News: अकोला में नकली और खराब गुणवत्ता वाले सोयाबीन बीज प्रकरण में पुलिस जांच शुरू
लेकिन यह सलाह परिजनों को नागवार गुजरी और उन्होंने स्थानीय रसूखदार नेताओं को बुला लिया। इसके बाद जो हुआ, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कथित तौर पर शिवसेना के नगरसेवक रमेश म्हात्रे एक डॉक्टर को थप्पड़ और घूंसे मारते हुए और उनके सिर पर रजिस्टर से वार करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, एक महिला डॉक्टर के साथ भी हाथापाई की गई और उनका मोबाइल छीनकर फेंक दिया गया।
यह भी पढ़ें: पार्टी मर्ज करनी थी तो होटल में मिलते… शरद पवार और सीएम शिंदे की मुलाकात पर ये क्या कह गए पृथ्वीराज चव्हाण
राजनीतिक और सामाजिक उबाल
इस घटना के बाद पुलिस ने रमेश म्हात्रे और उनके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, शिवसेना शिंदे गुट ने अपने पार्षद के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन डॉक्टरों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। महाराष्ट्र स्टेट एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ने गिरफ्तारी का स्वागत तो किया है, लेकिन उनका कहना है कि केवल गिरफ्तारी काफी नहीं है। डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर संगठन ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा है।
यह मामला अब केवल मारपीट का नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के भविष्य का बन गया है। जब जान बचाने वाले डॉक्टर खुद अपनी जान बचाने के लिए शहर छोड़ने पर मजबूर हो जाएं, तो यह समाज और सरकार दोनों के लिए एक गंभीर चेतावनी है।
Dombivli doctor resigns leaves city after attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
झाड़ू छोड़ जिम मशीन पर चढ़ीं नौकरानी, CCTV वीडियो देख बोले लोग- ‘फिटनेस का असली जुनून यही है’
Jul 12, 2026 | 07:59 PMटिकट चाहिए तो अखिलेश से मिलिए…नहीं करूंगा किसी की सिफारिश, सपा सांसद आनंद भदौरिया की कार्यकर्ताओं को नसीहत
Jul 12, 2026 | 07:48 PMईमानदारी की ऐसी मिसाल नहीं देखी होगी! दोस्त से उधार लिए थे 1000 रुपए, 35 साल बाद सूद समेत लौटाने पहुंचा शख्स
Jul 12, 2026 | 07:35 PMठाणे: MBMC में 12 करोड़ के ठेके पर बवाल, बिना ई-टेंडर बीजेपी से जुड़ी कंपनी को मंजूरी का आरोप
Jul 12, 2026 | 07:34 PMशेख हसीना के एक ऐलान से बांग्लादेश में हड़कंप, सरकार ने मीडिया के लिए जारी किया फरमान, कहा- होगी कार्रवाई
Jul 12, 2026 | 07:32 PMजाह्नवी कपूर ने ब्लैक डिजाइनर लहंगे में ढाया कहर, ट्रेडिशनल लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल
Jul 12, 2026 | 07:31 PMतमिलनाडु में अंबेडकर प्रतिमा पर भड़का विवाद, 5 साल से ढकी प्रतिमा से कपड़ा हटते ही बवाल; भारी पुलिस बल तैनात
Jul 12, 2026 | 07:11 PMवीडियो गैलरी

नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM













