Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सड़क के बीच सांड की गोद में चैन की नींद सोता दिखा शख्स, Viral Video देख लोगों ने लिए मजे

Man Sleeping on Bull : एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सड़क के बीच बैठे सांड की गोद में सिर रखकर आराम से सोता नजर आ रहा है। इस अनोखे नजारे पर लोग जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 09, 2026 | 07:28 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bull Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान होने के साथ-साथ अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में एक शख्स सड़क के बीचों-बीच गहरी नींद में सोता दिखाई देता है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि उसने अपना सिर एक बैठे हुए सांड की गोद पर रखा हुआ है।

हैरानी की बात यह भी है कि सांड बिना किसी प्रतिक्रिया के बिल्कुल शांत बैठा रहता है। आसपास से वाहन और लोग लगातार गुजरते रहते हैं, लेकिन न तो सांड अपनी जगह से उठता है और न ही वह शख्स नींद से जागता है। दोनों का यह बेफिक्र अंदाज लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

India is just so random bro😭😭 Bro is literally sleeping in Bull’s lap😂😂 pic.twitter.com/qNgvi0z6Tt — Tarun Gautam (@TARUNspeakss) July 8, 2026

सम्बंधित ख़बरें

ट्रेन के सामने आकर महिला ने रोकी रफ्तार, फिर चलती ट्रेन पर फेंका पत्थर; Viral Video देख लोग रह गए हैरान

तेज रफ्तार ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा था युवक, गेटमैन ने दौड़कर बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो

Abhijeet Dipke Viral Video: ‘सर, सर, सर…’ पुलिस के आगे गिड़गिड़ाते दिखे अभिजीत दीपके, हाथ-पैर पकड़े

चलती कैब में बिना पूछे जलाई सिगरेट, ड्राइवर ने बीच रास्ते उतारे यात्री; वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस

सड़क के बीच सांड की गोद में सोते दिखा शख्स

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TARUNspeakss नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कमेंट्स के मुताबिक, यह वीडियो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का बताया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की जगह और समय की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

इसके बावजूद यह वीडियो वायरल हो रही है और लोग इसे भारत की अनोखी तस्वीर बताते हुए शेयर कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इस पर मीम्स भी बनाए हैं और वीडियो को मजेदार कैप्शन के साथ आगे साझा कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : ट्रेन के सामने आकर महिला ने रोकी रफ्तार, फिर चलती ट्रेन पर फेंका पत्थर; Viral Video देख लोग रह गए हैरान

लोगों ने वायरल वीडियो पर मजेदार कमेंट

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, “लगता है दोनों ट्रेडर हैं, इसलिए सड़क पर आ गए।” दूसरे ने लिखा, “दोनों सड़क के बीचों-बीच बस चिल कर रहे हैं।” एक अन्य यूजर ने कहा, “लगता है दोनों रात 2 बजे तक पार्टी करके आए हैं।”

वहीं किसी ने लिखा, “अगर गाय मां है तो सांड बाप हुआ, यह तो अपने बाप की गोद में सो रहा है।” कुछ लोगों ने इसे मोह-माया से दूर रहने का उदाहरण बताया, जबकि कई यूजर्स ने सड़क सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। वीडियो लगातार वायरल हो रहा है और लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है।

Man sleeps on bull lap middle of road raipur viral video social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2026 | 07:28 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.