- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nanded Mp Vasant Chavan Passed Away At The Age Of 64
नांदेड के कांग्रेस सांसद वसंत चव्हाण का निधन, 64 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद वसंत चव्हाण का निधन हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने 64 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिन से बिमार थे।
- Written By: किर्तेश ढोबले

नांदेड: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद वसंत चव्हाण का निधन हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने 64 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिन से बिमार थे। वसंत चव्हाण की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के क्रीम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, रविवार रात को उनकी तबीयत बिगड़ गई और सोमवार को सुबह उनका देहांत हो गया। वसंत चव्हाण निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के अनुसार, वसंत चव्हाण की रात को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चव्हाण ब्लड प्रेशर कम होने से भी परेशान थे। पहले उन्हें नांदेड ते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन फिर डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें हैदराबाद के क्रीम्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
नाना पटोले ने जताया शोक
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने वसंत चव्हाण के निधन पर शोक जताया। उन्होंने लिखा, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद वसंतरावजी चव्हाण के निधन की खबर बेहद चौंकाने वाली है। विपरीत परिस्थितियों में भी वह हमेशा कांग्रेस पार्टी के प्रति वफादार रहे और कांग्रेस पार्टी के विचार को घर-घर पहुंचाया। इस दुख में पूरी कांग्रेस पार्टी चव्हाण परिवार के साथ है।
सम्बंधित ख़बरें
भावपूर्ण श्रद्धांजली! काँग्रेस पक्षाचे ज्येष्ठ नेते, नांदेड लोकसभा मतदारसंघाचे खासदार वसंतरावजी चव्हाण यांच्या निधनाची वार्ता अत्यंत धक्कादायक आहे. प्रतिकूल परस्थितीत देखील त्यांनी काँग्रेस पक्षाशी सदैव एकनिष्ठ राहून काँग्रेस पक्षाचा विचार घरोघरी पोहोचवला. वसंतरावजी चव्हाण… pic.twitter.com/DTGRe8p5hm — Nana Patole (@NANA_PATOLE) August 26, 2024
2024 में चुने गए लोकसभा सांसद
पिछले दो दशकों में राज्य विधानमंडल के के दोनों सदनों में प्रतिनिधित्व करने के बाद कांग्रेस के वसंतराव चव्हाण साल 2024 में लोकसभा में चुने गए। अशोक चव्हाण के दलबदल के बाद वसंत चव्हाण को लोकसभा चुनाव लडने का मौका मिला। 1957 से नांदेड जिले में अधिकांश सांसद अपने पहले प्रयास में ही लोकसभा में चुने गए। जिनमें वसंत चव्हाण का नाम भी आता है।
यह भी पढ़ें:-मुंबई में दही हांडी उत्सव पर चढ़ा चुनावी रंग, गोविंदाओं को लुभाने की कवायद
सरपंच पद से शुरू हुआ था राजनीतिक करियर
उन्होंने अपना राजनीतिक करियर सरपंच पद से किया था। सरपंच बनने के बाद उन्हें जिला परिषद में काम करने का मौका मिला। 2002 में वह जिला परिषद में चुने गए, लेकिन उसके बाद ही उन्हें राज्य विधान परिषद में मौका मिला। विधानमंडल में उन्होंने लगभग 16 वर्षों तक विधानमंडल के दोनों सदनों में प्रतिनिधित्व किया। वसंत 2009 में नायगांव विधानसभा क्षेत्र से पहले विधायक बने। नांदेड में अशोक चव्हाण और भास्करराव खतगांवकर के बिना भी कांग्रेस यहां पर अपना दबदबा कायम रख सकती है। यह वसंत चव्हाण ने लोकसभा चुनाव में दिखा दिया था।
Nanded mp vasant chavan passed away at the age of 64
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
2 अप्रैल का इतिहास: इतिहास की अहम तारीख, उड़ान के दौरान विमान में हुआ सुराख; हवा के दबाव से चार यात्री गिरे
Apr 02, 2026 | 07:51 AMमहाराष्ट्र में बचा केवल 1 नक्सली, जानें गड़चिरोली के आखिरी नक्सली जयराम गावडे की कहानी, कैसे बना माओवादी
Apr 02, 2026 | 07:50 AMSalim Durani: अफगान मूल का वो भारतीय क्रिकेटर, जो बने अर्जुन पुरस्कार पाने वाले पहले खिलाड़ी
Apr 02, 2026 | 07:48 AMइंडोनेशिया में कुदरत का कहर, 7.4 की तीव्रता से कांपी धरती, भूकंप के बाद 1,000 किमी तक अलर्ट जारी
Apr 02, 2026 | 07:40 AMनागपुर मनपा में ‘बैकडोर एंट्री’ की तैयारी! 10 स्वीकृत सदस्यों के लिए भाजपा-कांग्रेस में बिछी राजनीतिक बिसात
Apr 02, 2026 | 07:30 AMनवभारत संपादकीय: जनगणना 2027 में नई तकनीक, आवास और आबादी का अलग-अलग सर्वे
Apr 02, 2026 | 07:30 AMबिना गुरु के सीखा डांस, भूखे पेट स्टेशन पर गुजारी रातें, ऐसे बने रेमो डिसूजा डांस के सुपरस्टार
Apr 02, 2026 | 07:28 AMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM














