नागपुर: नितिन तिवारी की अगुवाई में बड़ा सियासी उलटफेर; 300 श्रमिकों ने ली शिवसेना की सदस्यता
Nagpur Politics: नागपुर के भांडेवाड़ी स्थित एक निजी कंपनी के करीब 300 कामगारों ने युवा नेता नितिन तिवारी के नेतृत्व में शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पार्टी का फलक भी अनावरण किया गया।
- Written By: अंकिता पटेल
शिवसेना, कामगार, सदस्यता अभियान, भांडेवाड़ी, नागपुर, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur Politics Membership Drive: नागपुर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना का जनाधार लगातार बढ़ने का दावा किया जा रहा है। इसी क्रम में भांडेवाड़ी स्थित जिग्मा एनवायरॉन सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत करीब 300 कामगारों ने युवा नेता नितिन तिवारी की अगुवाई में शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की। यूनिट अध्यक्ष मुकेश सूर्यवंशी के नेतृत्व में सभी कामगारों का पार्टी में स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान एक भव्य शिवसेना फलक का अनावरण भी किया गया।
गरीबों और श्रमिकों की आवाज है शिवसेना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन तिवारी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गरीब, श्रमिक और वंचित वर्गों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके नेतृत्व और सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के मार्गदर्शन पर विश्वास व्यक्त करते हुए सैकड़ों कामगारों ने शिवसेना का दामन थामा है।
इस अवसर पर जिला प्रमुख एवं नगरसेवक सूरज गोजे, नागपुर महानगरपालिका गट नेता एवं नगरसेवक गणेश चारलेवार, युवा सेना शहर प्रमुख सचिन यादव, पूर्व नागपुर विधानसभा संगठक पंकज लांजेवार, भूपेंद्र कठाने, कमलेश त्रिपाठी, आशीष हाडगे, अब्बास अली, ललित बावनकर, तोरन हिरंदे और आकाश शिरके सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं शिवसैनिक उपस्थित रहे।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के तरोडी, बिडगाव व खरबी के निवासियों को मिला मालिकाना हक; राज्य सरकार ने दी सीधे आवंटन की नीतिगत मंजूरी
370 करोड़ रुपए के घोटाले की ‘जांच’ का इनाम? विवादों में घिरे मॉयल के नए सीएमडी विश्वनाथ सुरेश!
कोराडी की राख से हांफ रहा उत्तर नागपुर: पूर्व मंत्री नितिन राऊत ने विधानसभा में सरकार को घेरा
कोयले की काली दलाली: लैब रिपोर्ट में असली कोयले को बताया थर्ड क्लास, मुंबई की कंपनी ने WCL को लगा चूना!
पहुंचाई जाएगी विचारधारा
उन्होंने कहा कि शिवसेना केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि आम जनता, श्रमिकों और समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज है। आने वाले समय में गरीब, वंचित, शोषित और पीड़ित वर्गों को संगठन से जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-नागपुर के तरोडी, बिडगाव व खरबी के निवासियों को मिला मालिकाना हक; राज्य सरकार ने दी सीधे आवंटन की नीतिगत मंजूरी
कार्यक्रम के अंत में सभी नवप्रवेशित कामगारों ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
